Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»सड़क पर कार पार्किंग का खर्च ₹25,000! इस मेट्रो सिटी की नई पॉलिसी ने उड़ाए होश, जानें हर घंटे का चार्ज
    देश

    सड़क पर कार पार्किंग का खर्च ₹25,000! इस मेट्रो सिटी की नई पॉलिसी ने उड़ाए होश, जानें हर घंटे का चार्ज

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सड़क पर कार पार्किंग का खर्च ₹25,000! इस मेट्रो सिटी की नई पॉलिसी ने उड़ाए होश, जानें हर घंटे का चार्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु 

    घर-दफ्तर या काम के लिए बाजार जाना हो, जरूरी नहीं कि हर जगह फ्री पार्किंग एवलेबल हो. सड़क पर गाड़ी पार्क की है, या म्‍यूनिसिपैलिटी या अथॉरिटी की पार्किंग में चार्ज तो देना ही होगा, हम-आप देते भी रहे हैं. लेकिन ये इसके लिए सालाना 25,000 रुपये तक लिया जाए तो आप थोड़े हैरान हो सकते हैं. खबर आई है, देश की मेट्रो सिटीज में शुमार बेंगलुरु से। 

    बेंगलुरु की सड़कों पर कार पार्क करने का सालाना खर्च 25,000 रुपये तक हो सकता है. इसके लिए पॉलिसी तैयार कर ली गई है. ड्राफ्ट पॉलिसी में सालाना रेजिडेंशियल पार्किंग परमिट के लिए 25,000 रुपये तक चार्ज करने का प्रस्‍ताव है, जबकि शहर की सड़कों पर हर घंटे के हिसाब से चार्ज लगाने का प्रस्ताव है। 

    कर्नाटक सरकार ने ग्रेटर बेंगलुरु एरिया के लिए पार्किंग पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया है. बेंगलुरु के लोगों को रेजिडेंशियल इलाकों और नॉन-रेजिडेंशियल सड़कों, दोनों जगहों पर अपनी गाड़ियां पार्क करने के लिए जल्द ही काफी ज्‍यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। 

    किस कार के लिए कितने चार्ज का प्रस्‍ताव? 
    प्रस्तावित ग्रेटर बेंगलुरु एरिया (पार्किंग) नियम, 2026 के तहत, कार के प्रकार के आधार पर रेजिडेंशियल पार्किंग परमिट का चार्ज सालाना 15,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। 

        छोटी कारों के लिए सालाना परमिट फीस 15,000 रुपये 
        सेडान के लिए सालाना परमिट फीस 20,000 रुपये 
        वहीं SUV के लिए सालाना परमिट फीस 25,000 रुपये तक हो सकती है

    प्रति घंटे का चार्ज भी जान लीजिए 
    नॉन-रेजिडेंशियल ऑन-स्ट्रीट पार्किंग के लिए, सड़क की कैटेगरी के आधार पर कारों से 40 से 80 रुपये प्रति घंटा, जबकि दोपहिया वाहनों से 20 से 40 रुपये प्रति घंटा चार्ज लिया जा सकता है। 

    कारों के लिए ऑन-स्ट्रीट पार्किंग का खर्च 
        कैटेगरी C सड़कों पर 40 रुपये प्रति घंटा 
        कैटेगरी B सड़कों पर 60 रुपये प्रति घंटा और 
        कैटेगरी A सड़कों पर 80 रुपये प्रति घंटा होगा

    दोपहिया वाहनों यानी बाइक और स्‍कूटी के लिए, 
        कैटेगरी C सड़कों पर 20 रुपये प्रति घंटा 
        कैटेगरी B सड़कों पर 30 रुपये प्रति घंटा और 
        कैटेगरी A सड़कों पर 40 रुपये प्रति घंटा होगा 

    ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग सस्ती होगी
    कारों के लिए प्रति घंटा दरें 20 से 40 रुपये और 
    दोपहिया वाहनों के लिए 10 से 20 रुपये के बीच होंगी
    मासिक ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग का खर्च 1,000 से 4,000 रुपये के बीच होगा. 
    रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच पार्किंग के लिए मासिक चार्ज पर 50% की छूट मिलेगी। 
    …ताकि सड़क पर लंबे समय तक कार पार्क न करें लोग

    ड्राफ्ट नियमों के तहत दो घंटे से ज्‍यादा समय तक पार्क की गई गाड़ियों के लिए चार्ज बढ़ जाएंगे. इसका मकसद सड़कों पर लंबे समय तक पार्किंग को हतोत्साहित करना है। 

    अगर इसे लागू किया जाता है, तो यह पॉलिसी बेंगलुरु के पार्किंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव लाएगी, जिससे पब्लिक पार्किंग स्पेस का इस्तेमाल करने पर कीमत तय होगी। 

    साथ ही गाड़ी चलाने वालों को व्यवस्थित ऑफ-स्ट्रीट सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा मिलेगा। 

    शहरी विकास विभाग ने  11 अगस्त को ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है और गजट के तौर पर इसके पब्लिश होने के 30 दिनों के भीतर आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    8वें वेतन आयोग पर अब तक क्या-क्या हुआ? सैलरी, HRA और फिटमेंट फैक्टर से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

    August 16, 2026

    Tejas Fighter Jet: अमेरिकी इंजन में देरी के बीच DRDO का बड़ा दांव, आया नया Kaveri 2.0 इंजन

    August 16, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बड़ी तैयारी, 15 महीनों में 15 घातक हथियारों के परीक्षण की योजना

    August 16, 2026

    लू को प्राकृतिक आपदा घोषित करने का बड़ा फैसला! अब कुल 14 आपदाएं, जानें किसे और क्या मिलेगा फायदा

    August 15, 2026

    PM-KUSUM-2 पर किसानों को बड़ी राहत, सोलर पंप से होगी सिंचाई; खाली खेत से भी होगी कमाई

    August 15, 2026

    ‘WhatsApp-ईमेल पर दे रहे तलाक’, SC में ‘Virtual Divorce’ मामले पर 27 अक्टूबर को सुनवाई

    August 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रूस में ब्रा और अंडरवियर बेचने के सख्त नियम, हर प्रोडक्ट में यह खासियत होना जरूरी

    August 16, 2026

    सड़क पर कार पार्किंग का खर्च ₹25,000! इस मेट्रो सिटी की नई पॉलिसी ने उड़ाए होश, जानें हर घंटे का चार्ज

    August 16, 2026

    Hyundai Motor India का बड़ा प्लान! 2030 तक 20 लाख कनेक्टेड कारें बेचने का लक्ष्य

    August 16, 2026

    8वें वेतन आयोग पर अब तक क्या-क्या हुआ? सैलरी, HRA और फिटमेंट फैक्टर से जुड़ी हर बड़ी अपडेट

    August 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.