Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»Luminetta Solar Car: स्टूडेंट्स ने बनाई ऐसी सोलर कार, जितनी बिजली खर्च करेगी उससे ज्यादा बनाएगी
    व्यापार

    Luminetta Solar Car: स्टूडेंट्स ने बनाई ऐसी सोलर कार, जितनी बिजली खर्च करेगी उससे ज्यादा बनाएगी

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Luminetta Solar Car: स्टूडेंट्स ने बनाई ऐसी सोलर कार, जितनी बिजली खर्च करेगी उससे ज्यादा बनाएगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

       नई दिल्ली
    Luminetta Solar Car: कल्पना कीजिए, आप रोज इलेक्ट्रिक कार से ऑफिस जाते हैं और कार को चार्ज करने के लिए बार-बार चार्जिंग स्टेशन जाने की जरूरत ही न पड़े. इतना ही नहीं, दिनभर चलने के बाद कार जितनी बिजली खर्च करे, उससे ज्यादा एनर्जी कार खुद पैदा कर दे. सुनने में यह किसी साई-फाई फिल्म की कहानी जैसी लगती है, लेकिन अमेरिका की  क्लमेसन यूनिवर्सिटी (Clemson University) और BMW की रिसर्च टीम ने ऐसी ही एक इलेक्ट्रिक कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है. इस कार को Deep Orange 17 Luminetta नाम दिया गया है। 

    यह एक दो दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कूपे है, जिसे ट्रेडिशनल कारों से थोड़ा अलग हटकर डिजाइन किया गया है. खास बात यह है कि इसमें सोलर पावर को सिर्फ कार की बैटरी को चार्ज करने के लिए नहीं बल्कि एक्स्ट्रा इलेक्ट्रिसिटी बैक-अप के तौर पर तैयार किया गया है. दावा किया जा रहा है कि, इस कार को चलने के लिए जितनी बिजली की जरूरत होगी, ये उससे कहीं ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी जेनरेट करेगी. यानी कार का पावर सिस्टम का अहम हिस्सा बनाया गया है। 

    छाए में भी चार्ज होगी कार
    कार की बॉडी पर 1,700 से ज्यादा फोटोवोल्टिक सेल लगाए गए हैं. ये सेल कार के बाहर लगे पैनलों में ही शामिल किए गए हैं. यानी कार सड़क पर चल रही हो या पार्किंग में खड़ी हो, सूरज की रोशनी मिलने पर ये सेल बिजली बनाने का काम करते रहेंगे. इस कार में लगाए गए सोलर पैनल फ़्रॉनहोफ़र इंस्टीट्यूट फ़ॉर सोलर एनर्जी सिस्टम्स के सहयोग से डेवलप किया गया है. इन पैनलों की खासियत यह है कि अगर इनका कुछ हिस्सा छाया में आ जाए, तब भी ये बिजली बना सकते हैं. यानी यदि इन्हें सीधे धूप नहीं भी मिलती है तो भी कुछ पैनल्स इलेक्ट्रिसिटी जेनरेट करने में सक्षम होंगे। 

    BMW के रिसर्च एंड न्यू टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट मैनेजर स्टेफन आगस्टिन (Stephan Augustin) ने कहा कि यह ऐसा प्रोजेक्ट था, जिस पर टीम कई साल से काम करना चाहती थी. उनके मुताबिक पिछले दो साल में छात्रों की टीम ने कई तकनीकी चुनौतियों से निपटते हुए आखिरकार ऐसी कार तैयार की है, जो जरूरत से ज्यादा ऊर्जा पैदा करने में सक्षम है। 

    सोलर सेल को सुरक्षित रखने के लिए इनके ऊपर एक मजबूत फिल्म लगाई गई है. कार की बॉडी को एक अलग तरह का रंग भी दिया गया है, जिसे लेजर मैन्युफैक्चरिंग तकनीक की मदद से तैयार किया गया है. इससे कार का डिजाइन भी अलग नजर आता है और सोलर सेल को सेफ्टी भी मिलती है। 

    अलग-अलग शहरों के मुताबिक टेस्टिंग 
    इस कार की क्षमता को समझने के लिए छात्रों ने अमेरिका के ग्रीनविले के अलावा फ्रैंकफर्ट, मैड्रिड और मुंबई जैसे शहरों में सूरज की रोशनी की उपलब्धता का सिमुलेशन किया. इसके बाद 20 किलोमीटर के रोजाना सफर को बेस बनाया गया. इस टेस्ट के मुताबिक ये कार अलग-अलग शहरों में औसतन करीब 50 किलोमीटर की एक्स्ट्रा ड्राइविंग रेंज के बराबर सौर ऊर्जा पैदा कर सकती है. यानी रोजमर्रा के छोटे सफर में कार जितनी ऊर्जा इस्तेमाल करती है, उसके मुकाबले यह ज्यादा सौर ऊर्जा पैदा करने की क्षमता रखती है। 

    यही वजह है कि इसे एनर्जी-पॉजिटिव व्हीकल भी कहा जा रहा है. आसान भाषा में समझें तो कार सिर्फ बिजली खर्च करने वाली मशीन नहीं है, बल्कि रियल कंडिशन में बिजली पैदा करने वाला प्लेटफॉर्म भी बन सकती है। 

    बॉक्सफिश से इंस्पायर्ड डिजाइन
    कार का डिजाइन काफी यूनिक है. डेवलपमेंट टीम का कहना है कि इस कार का डिजाइन बॉक्सफिश से इंस्पायर्ड है. ये डिजाइन एयर प्रेशर को कम करने में मदद करता है. कम एयरोडायनामिक ड्रैग का सीधा फायदा कार की रेंज पर पड़ता है. कार को हवा को चीरकर आगे बढ़ने में कम एनर्जी खर्च करनी पड़ती है. साथ ही डिजाइन ऐसा रखा गया है कि अंदर बैठने वालों के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे। 

    इस इलेक्ट्रिक कार में रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. जब कार धीमी होती है या ब्रेक लगाती है, तब सामान्य तौर पर जो एनर्जी हीट के रूप में बर्बाद हो जाती है, उसे रीजनरेट कर एनर्जी बनाई जा सकती है. इसके अलावा कार में इंटेलिजेंट टॉर्क डिस्ट्रीब्यूशन और खास ड्राइवट्रेन कंट्रोल सिस्टम भी दिए गए हैं. ये सिस्टम कार की जरूरत के हिसाब से पावर का इस्तेमाल करने और एनर्जी को बेहतर तरीके से बचाने में मदद करते हैं। 

    हाईटेक केबिन
    कार का का इंटीरियर भी काफी मॉडर्न है. इसमें कस्टम ह्यूमन-मशीन इंटरफेस दिया गया है, जो कार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी रियल टाइम में स्क्रीन पर दिखाता है. इसके अलावा कार में एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी भी दी गई है. यानी एक फ्यूचरिस्टिक सोलर इलेक्ट्रिक कार होने के साथ-साथ इसे डेली लाइफ के इस्तेमाल और कनेक्टेड ड्राइविंग को ध्यान में रखकर भी तैयार किया गया है। 

    बेहद हल्की है ये इलेक्ट्रिक कार
    इस कार की एक और बड़ी खासियत
    इसका वजन है. इस प्रोटोटाइप का वजन सिर्फ 550 किलोग्राम यानी करीब 1,212 पाउंड है. यह सामान्य प्रोडक्शन कारों के मुकाबले लगभग एक-चौथाई वजन है. कम वजन रखने के लिए कार के चेसिस में अलग-अलग तरह की मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. इसमें सेफ्टी के लिए स्ट्रक्चरल स्टील के साथ एल्युमिनियम, कार्बन फाइबर स्ट्रक्चरल पार्ट्स और 3D प्रिंटेड मेटल जॉइंट्स का इस्तेमाल किया गया है. इसका मकसद कार को मजबूत रखने के साथ-साथ उसका वजन कम करना है। 

    बाजार में कब आएगी कार
    Deep Orange 17 अभी एक प्रोटोटाइप है. फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता है कि, ये कार सीधे तौर पर बाजार में उतारी जाएगी या नहीं. लेकिन ये कार इतना जरूर बताती है कि, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को किस तरह नई दिशा दी जा सकती है. सोलर पैनल, बेहद हल्का चेसिस, एयरोडायनामिक डिजाइन और एनर्जी को रिकवर करने वाली तकनीक को एक साथ जोड़कर यह दिखाने की कोशिश की गई है कि भविष्य की इलेक्ट्रिक कारें सिर्फ बैटरी की एनर्जी पर निर्भर नहीं रहेंगी। 

    अगर सोलर तकनीक, हल्के मटेरियल और बेहतर एनर्जी मैनेजमेंट को बड़े पैमाने पर व्यावहारिक बनाया जा सका, तो आने वाले समय में कार को चार्ज करने की जरूरत कम हो सकती है. ये कार इसी भविष्य की एक झलक है, जहां कार सड़क पर चलने के साथ-साथ खुद के लिए एनर्जी भी तैयार कर सकती है। 

    News Desk

    Related Posts

    iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

    September 18, 2026

    US के फैसले का असर, सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट; चांदी ₹2,300 सस्ती

    September 17, 2026

    Tata Sons IPO का रास्ता साफ, एन चंद्रशेखरन को 5 साल के लिए फिर मिली कमान

    September 17, 2026

    IndiGo का किराया बढ़ा, बच्चे के साथ सफर करने पर अब देने होंगे ₹1,000 ज्यादा

    September 17, 2026

    IndiGo का किराया बढ़ा, बच्चे के साथ सफर करने पर अब देने होंगे ₹1,000 ज्यादा

    September 17, 2026

    UPI पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज? PhonePe-Paytm समेत इन ऐप्स पर बदलेगा नियम

    September 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.