Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जिले में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न, 66.61 प्रतिशत हुआ मतदान
    छत्तीसगढ़

    जिले में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न, 66.61 प्रतिशत हुआ मतदान

    By May 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिले में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न, 66.61 प्रतिशत हुआ मतदान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्ट्रॉन्ग रूम को किया गया सील, मतगणना 04 जून को

    मुंगेली 08 मई 2024// लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-27 मुंगेली के-279 मतदान केंद्रों, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-29 बिल्हा विधानसभा के-120 मतदान केंद्रों और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी के 264 मतदान केंद्रों में मतदान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराया गया। जिले में 66.61 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें मुंगेली विधानसभा में 67.13 प्रतिशत, लोरमी विधानसभा में 65.20 प्रतिशत तथा बिल्हा विधानसभा में 68.46 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सम्पन्न होने पर सभी मतदान दलों ने मतदान सामाग्री को जमा किया। जिसके पश्चात स्ट्रॉग रूम में मतदान सामाग्री को सुरक्षित रखकर रूम को सील किया गया। इसकी विडियोग्राफी कराई गई। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। साथ ही स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी द्वारा निगरानी की जा रही है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष बनाया गया है।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर सभी मतदाताओं एवं चुनाव कार्य में संलग्न लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि जिले के 03 लाख 98 हजार 765 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 02 लाख 04 हजार 170 पुरूष मतदाता, 01 लाख 94 हजार 591 महिला मतदाता तथा 04 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। मुंगेली विधानसभा में 01 लाख 73 हजार 528 मतदाता, लोरमी विधानसभा में 01 लाख 52 हजार 258 तथा बिल्हा विधानसभा में 72 हजार 979 मतदाताओं ने मतदान कर अपनी सहभागिता निभाई। तेज धूप और शाम को बारिश से भी मतदाताओं के उत्साह में कमी नहीं आई। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केन्द्रों में तेज धूप से बचने टेंट एवं पेयजल, पंखा सहित मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों के सहयोग से प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में निष्पक्ष, सुगम एवं निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न हुआ।

    Continue Reading

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर सुबोध उनियाल का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस को छात्रों के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं

    August 11, 2026

    उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान, ODOP से मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

    August 11, 2026

    तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर, कनेक्टिविटी बहाली को प्रशासन ने तेज की कवायद

    August 11, 2026

    Uttarakhand News: चमोली में तेज बहाव से बेली ब्रिज बहा, CM धामी ने संभाला मोर्चा; राहत-बचाव के साथ राशन-दवाइयों की आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के दिए निर्देश…..

    August 11, 2026

    Uttarakhand News: चमोली में तेज बहाव से बेली ब्रिज बहा, CM धामी ने संभाला मोर्चा; राहत-बचाव के साथ राशन-दवाइयों की आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के दिए निर्देश…..

    August 11, 2026

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….

    August 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Weather Alert: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

    August 12, 2026

    8वें वेतन आयोग का नया नोटिफिकेशन जारी! केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी, क्या बदलेगा?

    August 12, 2026

    छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, अमित शाह बोले- ‘दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा’

    August 12, 2026

    Tata Sons में बड़ा बदलाव! चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा पद, AGM से पहले लिया बड़ा फैसला

    August 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.