Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»‘क्राइम पेट्रोल’ में बड़ा ट्विस्ट, अजय देवगन के बाद राजेश तैलंग संभालेंगे शो की कमान
    मनोरंजन

    ‘क्राइम पेट्रोल’ में बड़ा ट्विस्ट, अजय देवगन के बाद राजेश तैलंग संभालेंगे शो की कमान

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘क्राइम पेट्रोल’ में बड़ा ट्विस्ट, अजय देवगन के बाद राजेश तैलंग संभालेंगे शो की कमान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीवी के चर्चित क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. लंबे समय तक अनूप सोनी की दमदार आवाज और गंभीर अंदाज से पहचाने जाने वाले इस शो में अब कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. सालों बाद अनूप सोनी ने क्राइम पेट्रोल को अलविदा कह दिया है. अनूप सोनी के बाद शो की कमान अजय देवगन ने संभाली है. लेकिन इस बीच नया ट्विस्ट आया है. अजय देवगन शो के कुछ एपिसोड्स होस्ट करेंगे. आखिर फिर शो का असली होस्ट है कौन, आइए जानते हैं l

    क्राइम पेट्रोल का असली होस्ट कौन
    TimesNow की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन के बाद एक्टर राजेश तैलंग भी ‘क्राइम पेट्रोल’ के कुछ एपिसोड होस्ट करते नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए सीजन में अजय देवगन बतौर होस्ट नजर आएंगे. उन्होंने शो के शुरुआती एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर ली है. अजय देवगन की लोकप्रियता और उनकी गंभीर स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए माना जा रहा है कि मेकर्स ने शो को नया अंदाज देने की कोशिश की है. इस सीजन का नाम ‘क्राइम पेट्रोल 2026: क्राइम का करंट सीजन’ बताया जा रहा है l

    अजय देवगन के बाद राजेश तैलंग को शो की जिम्मेदारी दिए जाने की खबर सामने आई है. हालांकि, वो कितने एपिसोड होस्ट करेंगे, ये अभी तय नहीं हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राजेश शो के कुछ एपिसोड्स की मेजबानी कर सकते हैं, जबकि कुछ खबरों के अनुसार अजय के शुरुआती एपिसोड्स के बाद वो शो की कमान संभाल सकते हैं. ऐसे में राजेश की भूमिका दर्शकों के रिस्पॉन्स और शो के फॉर्मेट पर भी निर्भर कर सकती है l

    राजेश तैलंग अपनी गंभीर और सहज अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. ‘मिर्जापुर’ जैसे लोकप्रिय शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. क्राइम स्टोरीज को प्रभावशाली आवाज और संयमित प्रेजेंटेशन की जरूरत होती है, इसलिए राजेश का अंदाज इस फॉर्मेट के लिए सही माना जा रहा है. उनकी एंट्री से शो में एक अलग तरह की विश्वसनीयता आने की उम्मीद है l

    ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन 31 अगस्त से प्रसारित होने की खबर है. हालांकि, राजेश तैलंग की होस्टिंग और उनके एपिसोड्स की संख्या को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में दर्शकों को मेकर्स के अंतिम ऐलान का इंतजार रहेगा l

    News Desk

    Related Posts

    कंगना रनौत की फिल्म से शुरू हुआ था साई पल्लवी का करियर, आज बनीं सीता

    August 13, 2026

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का पहला रिव्यू, फिल्म को बताया बेहद संवेदनशील

    August 13, 2026

    सुशांत को आज भी सपनों में महसूस करती हैं बहन श्वेता, बोलीं- भाई ने मुझे गले लगाया

    August 13, 2026

    क्रिकेट के बाद रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू, जल्द अपने शो से फैंस को करेंगे एंटरटेन

    August 11, 2026

    39 की उम्र में मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, शादी के सवाल पर कही बड़ी बात

    August 10, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का जलवा, दुनियाभर में कमाए 10,515 करोड़ रुपये

    August 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कंगना रनौत की फिल्म से शुरू हुआ था साई पल्लवी का करियर, आज बनीं सीता

    August 13, 2026

    हरियाली तीज पर चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

    August 13, 2026

    ‘12 बिल पास, सिर्फ एक पर चर्चा’, रिजिजू ने बताया संसद के हंगामेदार मॉनसून सत्र का पूरा हाल

    August 13, 2026

    ‘क्राइम पेट्रोल’ में बड़ा ट्विस्ट, अजय देवगन के बाद राजेश तैलंग संभालेंगे शो की कमान

    August 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.