Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»हरभजन की खास रणनीति, वैभव को रोकने के लिए हर गेंद पर करो हमला
    खेल

    हरभजन की खास रणनीति, वैभव को रोकने के लिए हर गेंद पर करो हमला

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरभजन की खास रणनीति, वैभव को रोकने के लिए हर गेंद पर करो हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने इसका जवाब अपने अंदाज में दिया है. उनका मानना है कि वैभव के खिलाफ बचाव की रणनीति काम नहीं करेगी. उसे रोकने का सबसे अच्छा तरीका है- उस पर हमला करो और हर गेंद पर विकेट लेने की कोशिश करो.

    ‘मैं वैभव के हिसाब से फील्ड नहीं लगाऊंगा’
    हरभजन सिंह पीटीआई से एक इंटरव्यू में कहा कि अगर वह वैभव को गेंदबाजी कर रहे होते तो उनकी बल्लेबाजी को देखकर अपनी फील्ड नहीं सजाते. वह अपनी गेंदबाजी के हिसाब से फील्ड सेट करते और लगातार विकेट लेने की कोशिश करते.

    उन्होंने कहा, 'मैं उसके खेलने के तरीके के हिसाब से फील्ड सेट नहीं करूंगा, बल्कि अपनी गेंदबाजी के हिसाब से फील्ड सजाऊंगा. मैं उसे आउट करने की कोशिश से पीछे नहीं हटूंगा.'

    भज्जी के मुताबिक, वैभव जैसे बल्लेबाज के सामने गेंदबाज अगर सिर्फ रन बचाने की कोशिश करेगा तो वह खुद दबाव में आ जाएगा. इसलिए उसके खिलाफ आक्रामक रवैया ही सबसे बेहतर विकल्प है.

    उन्होंने कहा, 'अगर मैं बचने के लिए गेंदबाजी करूंगा, तो ऐसा नहीं कर पाऊंगा. उसके खिलाफ टिके रहने का एकमात्र तरीका है कि उस पर आक्रमण किया जाए. आप उस पर हमला करें और उसका विकेट लेने की कोशिश करें.'

    '… लेकिन अगली गेंद पर फिर हमला करो’
    हरभजन जानते हैं कि वैभव के खिलाफ आक्रामक गेंदबाजी का मतलब यह भी हो सकता है कि गेंदबाज को नुकसान उठाना पड़े. युवा बल्लेबाज एक खराब गेंद को भी स्टैंड्स में भेजने की क्षमता रखता है. लेकिन भज्जी के मुताबिक इससे गेंदबाज की रणनीति नहीं बदलनी चाहिए.

    उन्होंने कहा, 'आपको सफलता मिल सकती है, नहीं भी मिल सकती. यह सिर्फ समय की बात है.आपको हमेशा सफलता नहीं मिलती. कभी-कभी वह आपको बुरी तरह पीट भी सकता है. वह छक्के भी लगा सकता है. लेकिन यह खेल का हिस्सा है.'
     

    यानी वैभव अगर एक गेंद पर छक्का लगा भी दे, तो गेंदबाज को अगली गेंद पर अपनी योजना से पीछे नहीं हटना चाहिए. हरभजन के लिए असली चुनौती यही है कि बल्लेबाज की ताकत से घबराए बिना उसे आउट करने का प्रयास जारी रखा जाए.

    भज्जी ने माना, 'आपको स्वीकार करना होगा कि वह अच्छा खिलाड़ी है. फिर भी, अगली गेंद के बारे में यही सोचना चाहिए कि उसे आउट कैसे करना है.'

    ऐसा खिलाड़ी मैंने पहले नहीं देखा
    हरभजन सिंह ने सिर्फ वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ नहीं की, बल्कि उनकी कम उम्र में हासिल की गई उपलब्धियों को भी असाधारण बताया. उनका मानना है कि 14-15 साल की उम्र में दुनिया के शीर्ष स्तर पर इस तरह का प्रभाव डालना बेहद दुर्लभ है.

    उन्होंने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी अद्भुत हैं. वह एक अनोखे खिलाड़ी हैं. मुझे लगता है कि मैंने इससे पहले ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा, जो 14-15 साल की उम्र में दुनिया पर अपना दबदबा बना सके.'

    वैभव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह बड़े नामों से प्रभावित नजर नहीं आते. दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों के सामने भी उनका रवैया आक्रामक रहता है. हरभजन ने इसी बात को रेखांकित करते हुए कहा कि वैभव के सामने गेंदबाजी करते समय बड़े गेंदबाज भी यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर गेंद कहां डाली जाए.

    ‘दुनिया के टॉप गेंदबाज सोच रहे हैं कि गेंद कहां डालें’
    हरभजन के मुताबिक, किसी 15 साल के बल्लेबाज के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या होगी कि दुनिया के शीर्ष गेंदबाज उसके सामने गेंद डालने से पहले रणनीति बनाने को मजबूर हों.

    उन्होंने कहा, 'जब दुनिया के शीर्ष गेंदबाज उन्हें गेंदबाजी कर रहे होते हैं, तब वे वास्तव में सोच रहे होते हैं कि गेंद कहां डालें. यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है.'

    यही वजह है कि हरभजन वैभव को सिर्फ उनकी उम्र के नजरिए से देखने के खिलाफ हैं. उनके मुताबिक, उम्र भले ही 15 साल हो, लेकिन मैदान पर उनकी क्षमता को उसी स्तर पर आंकना चाहिए जो वह प्रदर्शन से साबित कर रहे हैं.

    हरभजन ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी यह संदेश देते हैं कि 15 साल का बच्चा भी ऐसा कर सकता है. उसे बच्चा मत समझिए. एक बच्चा वह कर सकता है, जो बड़े नहीं कर पाते.'

    उम्र छोटी, चुनौती बड़ी
    वैभव सूर्यवंशी की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि क्रिकेट की दुनिया में जिस उम्र में खिलाड़ी बुनियादी स्तर पर खुद को तैयार कर रहे होते हैं, उसी उम्र में वैभव बड़े मंच पर अपनी पहचान बना चुके हैं. उनकी बल्लेबाजी का अंदाज गेंदबाजों को शुरुआत से ही दबाव में डाल देता है.

    हरभजन सिंह की बात का सार भी यही है- वैभव को बच्चा समझकर गेंदबाजी मत करो. उसे एक खतरनाक बल्लेबाज मानो, उस पर हमला करो और हर अगली गेंद पर उसका विकेट लेने की कोशिश करो. क्योंकि अगर गेंदबाज सिर्फ वैभव से बचने की कोशिश करेगा, तो शायद वही उसके खिलाफ सबसे बड़ी गलती होगी.'
     

    News Desk

    Related Posts

    हसन महमूद के कहर से ऑस्ट्रेलिया ढेर, बांग्लादेश ने पहली बार 200 से कम पर रोका

    August 13, 2026

    श्रीलंका दौरे पर गिल की अग्निपरीक्षा, पनेसर के सवाल का देंगे जवाब?

    August 13, 2026

    एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत

    August 13, 2026

    अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे अजिंक्य रहाणे! जानें एक मैच की कितनी होगी फीस, टॉप-5 कमेंटेटर्स कौन

    August 13, 2026

    फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी पुर्तगाल की एंट्री, खिलाड़ियों का ऐलान; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बने कप्तान

    August 12, 2026

    बांग्लादेश को BCCI का बड़ा झटका! नहीं होगा क्रिकेट मैच, दौरे पर अटकी पूरी सीरीज

    August 12, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का पहला रिव्यू, फिल्म को बताया बेहद संवेदनशील

    August 13, 2026

    सुशांत को आज भी सपनों में महसूस करती हैं बहन श्वेता, बोलीं- भाई ने मुझे गले लगाया

    August 13, 2026

    हसन महमूद के कहर से ऑस्ट्रेलिया ढेर, बांग्लादेश ने पहली बार 200 से कम पर रोका

    August 13, 2026

    श्रीलंका दौरे पर गिल की अग्निपरीक्षा, पनेसर के सवाल का देंगे जवाब?

    August 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.