Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा
    व्यापार

    Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    Maruti Suzuki ने अगस्त 2026 में अपनी Nexa कारों पर कई तरह के डिस्काउंट और बेनिफिट्स पेश किए हैं. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी अपग्रेड बेनिफिट और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल हैं. इस महीने सबसे बड़ा फायदा Maruti Invicto पर मिल रहा है. इसके अलावा Grand Vitara, XL6, Jimny, Baleno और Fronx पर भी अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं। 

    Maruti Invicto पर 1.55 लाख तक का फायदा
    अगस्त में Nexa रेंज में सबसे ज्यादा डिस्काउंट Maruti Invicto पर मिल रहा है. इस MPV पर ग्राहकों को अधिकतम 1.55 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. ऑफर में 55,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 50,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है. इसके अलावा 30 हजार का लॉयल्टी बोनस और 20,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. Maruti Invicto की कीमत 24.97 लाख रुपये से 28.61 लाख रुपये के बीच है. ये कंपनी की फ्लैगशिप MPV है और इसका मुकाबला Toyota Innova Hycross से होता है। 

    Grand Vitara पर 1.30 लाख तक की बचत
    Maruti Grand Vitara के Sigma पेट्रोल वैरिएंट पर अगस्त में 1.30 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं. Delta पेट्रोल वैरिएंट पर 1.20 लाख तक का फायदा है. Zeta, Alpha और AWD वैरिएंट पर भी 1.20 लाख तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इनके साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मुफ्त मिलती है। 

    Grand Vitara के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट पर भी 1.25 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली में 1.85 लाख तक की रोड टैक्स छूट और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट के ऑफर में 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस, 30,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 20 हजार का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है। 

    Delta CNG वैरिएंट पर 1.05 लाख तक और Zeta CNG पर 95,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. Grand Vitara की कीमत 10.77 लाख से 19.57 लाख के बीच है. इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Toyota Hyryder और Tata Sierra से है। 

    Maruti XL6 पर 50 हजार तक का फायदा
    Maruti XL6 के पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर 50 हजार तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें 20 हजार का कैश डिस्काउंट, 30 हजार तक का एक्सचेंज बोनस या 15 हजार का स्क्रैपेज बोनस और 10 हजार का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है. XL6 की कीमत 11.57 लाख से 14.37 लाख के बीच है. यह Ertiga का प्रीमियम 6-सीटर मॉडल है। 

    Jimny पर 35 हजार का कैश डिस्काउंट
    Maruti Jimny के सभी वैरिएंट पर अगस्त में 35 हजार का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इस मॉडल पर एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी या इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. Jimny की कीमत 12.39 लाख से 14.37 लाख के बीच है. इसका मुकाबला Mahindra Thar और Force Gurkha से होता है। 

    Baleno पर 30 हजार तक की बचत
    Maruti Baleno के पेट्रोल मैनुअल और AMT वैरिएंट पर 30 हजार तक के फायदे मिल रहे हैं. वहीं CNG वैरिएंट पर 25 हजार तक का फायदा दिया जा रहा है. पेट्रोल वैरिएंट पर 5 हजार का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिलता है. CNG वैरिएंट में कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट का विकल्प दिया गया है. Baleno की कीमत 5.99 लाख से 9.17 लाख के बीच है. इसका मुकाबला Hyundai i20 और Tata Altroz जैसी प्रीमियम हैचबैक से है। 

    Fronx पर 20 हजार तक का फायदा
    Maruti Fronx के टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट पर अगस्त में 20 हजार तक के फायदे मिल रहे हैं. पेट्रोल और CNG वैरिएंट पर 15,000 रुपये तक के ऑफर हैं. टर्बो वैरिएंट पर अतिरिक्त 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा सभी वैरिएंट पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 5,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट उपलब्ध है। 

    Fronx की कीमत 6.85 लाख से 11.84 लाख के बीच है. इसका मुकाबला Toyota Taisor, Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Nissan Magnite से है। 

    ऑफर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
    Maruti Suzuki के ये ऑफर शहर, वैरिएंट और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस भी ग्राहक और पुराने वाहन की कंडीशन के आधार पर बदल सकता है. इस वजह से कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Maruti Suzuki Nexa डीलर से ऑफर की सही जानकारी जरूर लें। 

    News Desk

    Related Posts

    iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

    September 18, 2026

    US के फैसले का असर, सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट; चांदी ₹2,300 सस्ती

    September 17, 2026

    Tata Sons IPO का रास्ता साफ, एन चंद्रशेखरन को 5 साल के लिए फिर मिली कमान

    September 17, 2026

    IndiGo का किराया बढ़ा, बच्चे के साथ सफर करने पर अब देने होंगे ₹1,000 ज्यादा

    September 17, 2026

    IndiGo का किराया बढ़ा, बच्चे के साथ सफर करने पर अब देने होंगे ₹1,000 ज्यादा

    September 17, 2026

    UPI पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज? PhonePe-Paytm समेत इन ऐप्स पर बदलेगा नियम

    September 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.