Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»विनीसियस जूनियर पर पैसों की बारिश! इंग्लिश क्लब ने दिया करोड़ों की सैलरी वाला मेगा ऑफर
    खेल

    विनीसियस जूनियर पर पैसों की बारिश! इंग्लिश क्लब ने दिया करोड़ों की सैलरी वाला मेगा ऑफर

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विनीसियस जूनियर पर पैसों की बारिश! इंग्लिश क्लब ने दिया करोड़ों की सैलरी वाला मेगा ऑफर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन 

    इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) की क्लब आर्सेनल की नजरें रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर पर हैं. ब्राजीलियन फॉरवर्ड और रियल मैड्रिड के बीच नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन इसी बीच आर्सेनल ने कथित तौर पर बड़ा ऑफर पेश किया है. UOL Esporte की रिपोर्ट के मुताबिक मिकेल आर्टेटा की टीम विनीसियस को सालाना 24 मिलियन यूरो की सैलरी देने के लिए तैयार है. इतना ही नहीं, आर्सेनल कथित तौर पर ब्राजीलियन स्टार को उनके इमेज राइट्स का पूरा अधिकार देने को भी राजी है। 

    यही मुद्दा रियल मैड्रिड के साथ उनके नए करार की बातचीत में बड़ी बाधाओं में से एक बताया जा रहा है. विनीसियस जूनियर का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2027 में खत्म होना है. ऐसे में अगर रियल मैड्रिड जल्द नया करार नहीं कर पाता है तो आने वाले समय में स्थिति उसके लिए मुश्किल हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनीसियस रियल मैड्रिड से नए कॉन्ट्रैक्ट में करीब 30 मिलियन यूरो (लगभग 329 करोड़ रुपये) सालाना चाहते हैं। 

    हालांकि रियल मैड्रिड फिलहाल उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए तैयार नहीं है. रियल मैड्रिड कथित तौर पर अपने मौजूदा प्रस्ताव को 20 मिलियन यूरो से बढ़ाकर 22 मिलियन यूरो प्रति सीजन तक ले जाने को तैयार है. इसके बावजूद खिलाड़ी की मांग और क्लब के ऑफर के बीच करीब 8 मिलियन यूरो का अंतर बना हुआ है। 

    आर्सेनल 24 मिलियन यूरो देने को तैयार
    आर्सेनल इसी स्थिति का फायदा उठाना चाहता है. इंग्लिश क्लब का 24 मिलियन यूरो (लगभग 263 करोड़ रुपये) सालाना का कथित प्रस्ताव भले ही विनीसियस जूनियर की 30 मिलियन यूरो की मांग से कम हो, लेकिन पूरे इमेज राइट्स मिलने की शर्त इस डील को आकर्षक बना सकती है। 

    आर्सेनल विनीसियस को सिर्फ एक और फॉरवर्ड के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी मार्की साइनिंग के रूप में देख रहा है. आर्सेनल पिछले कुछ वर्षों में मिकेल आर्टेटा के नेतृत्व में लगातार मजबूत हुआ है और अब विनीसियस जूनियर को लाकर अपनी अटैकिंग लाइन को मजबूत करना चाहता है. अगर यह ट्रांसफर होता है तो विनीसियस का प्रीमियर लीग में आना यूरोपियन फुटबॉल की सबसे बड़ी डील्स में से एक साबित हो सकता है। 

    आर्सेनल की योजना सिर्फ मौजूदा ट्रांसफर विंडो तक सीमित नहीं बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इस समर विनीसियस को साइन करना संभव नहीं होता है तो क्लब 2027 तक इंतजार करने के लिए भी तैयार है. विनीसियस का मौजूदा करार जून 2027 तक है. अगर तब तक रियल मैड्रिड के साथ उनका नया समझौता नहीं होता, तो आर्सेनल के लिए उन्हें बिना ट्रांसफर फीस के साइन करने का रास्ता खुल सकता है. यही स्थिति रियल मैड्रिड पर दबाव बढ़ाती है. क्लब के सामने चुनौती है कि वह या तो अपने सबसे बड़े सितारों में से एक के साथ समय रहते नया करार करे या फिर ऐसी स्थिति से बचे जहां खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट के अंतिम दौर में पहुंच जाए। 

    हालांकि विनीसियस जूनियर के रियल मैड्रिड छोड़ने की तस्वीर अभी साफ नहीं है. ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी के प्रतिनिधियों और रियल मैड्रिड के बीच हुई बातचीत सकारात्मक रही है. बताया जा रहा है कि रियल ने अपना प्रस्ताव बेहतर किया है और विनीसियस जूनियर का कैम्प भी अब नए करार पर सहमति बनने को लेकर पहले से ज्यादा आशावादी है. इससे साफ है कि रियल मैड्रिड अपने ब्राजीलियन स्टार को आसानी से जाने नहीं देना चाहता। 

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.