Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»बिना अनुमति एशियन लेजेंड्स लीग खेलने पर पाक क्रिकेटरों पर दो साल का बैन संभव
    खेल

    बिना अनुमति एशियन लेजेंड्स लीग खेलने पर पाक क्रिकेटरों पर दो साल का बैन संभव

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिना अनुमति एशियन लेजेंड्स लीग खेलने पर पाक क्रिकेटरों पर दो साल का बैन संभव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने पूर्व क्रिकेटरों के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. गाम्ब‍िया में आयोजित एशियन लेजेंड्स लीग (Asian Legends League) में बिना जरूरी मंजूरी हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को दो साल तक बैन किया जा सकता है l

    मामला उस समय सामने आया जब जाम्ब‍िया क्रिकेट यूनियन (ZCU) ने पिछले सप्ताह आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि एशियन लेजेंड्स लीग को उसकी ओर से किसी भी तरह की मंजूरी या समर्थन नहीं दिया गया था. ZCU के इस बयान के बाद पूरे टूर्नामेंट पर सवाल उठने लगे l  

    बताया जा रहा है कि इस लीग के लिए पाकिस्तान के एक दर्जन से अधिक पूर्व खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट किया था. इनमें मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, उमर अकमल समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं. लीग में उनकी भागीदारी अब PCB की जांच के दायरे में आ गई है l

    ZCU के बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की. PCB ने कहा कि उसने बिना मंजूरी आयोजित इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी का गंभीरता से संज्ञान लिया है. बोर्ड का कहना है कि यदि किसी खिलाड़ी ने PCB से आवश्यक अनुमति (NOC) लिए बिना इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी l

    PCB ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों पर दो साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं, इस अवधि के दौरान वे PCB और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से जुड़े किसी भी क्रिकेट, कोचिंग, कंसल्टेंसी, मेंटरिंग या अन्य आधिकारिक असाइनमेंट के लिए भी पात्र नहीं होंगे l  

    बोर्ड का मानना है कि खिलाड़ियों के लिए किसी भी विदेशी या निजी लीग में हिस्सा लेने से पहले संबंधित मंजूरी लेना अनिवार्य है. ऐसे में यदि जांच में यह साबित होता है कि खिलाड़ियों ने बिना अनुमति टूर्नामेंट खेला, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है l  

    अब सभी की नजर PCB की जांच और अंतिम फैसले पर है. यदि बोर्ड अपने बयान के अनुसार कार्रवाई करता है, तो पाकिस्तान के कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को अगले दो वर्षों तक क्रिकेट से जुड़े आधिकारिक अवसरों से दूर रहना पड़ सकता है.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs SL Test Series: बारिश बनी विलेन तो टीम इंडिया को कितना होगा नुकसान? जानें WTC Points Table का पूरा गणित

    August 5, 2026

    रहाणे ने गंभीर को दी सलाह, बोले टेस्ट टीम में सीनियर खिलाड़ियों की जरूरत है

    August 5, 2026

    भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेगा प्रैक्टिस मैच, तैयारी कैंप पर रहेगा पूरा फोकस

    August 5, 2026

    ब्रॉक लेसनर ने लिया रिटायरमेंट, WWE और MMA के ‘बीस्ट’ युग का हुआ अंत

    August 5, 2026

    विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधू को 9वीं, सात्विक-चिराग को मिली 5वीं वरीयता

    August 5, 2026

    कोरिया मास्टर्स में कृष्ण-पृथ्वी की बड़ी जीत, थाई जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे

    August 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    IND vs SL Test Series: बारिश बनी विलेन तो टीम इंडिया को कितना होगा नुकसान? जानें WTC Points Table का पूरा गणित

    August 5, 2026

    ‘PoK अलग देश…’ NC सांसद के बयान से सियासी भूचाल, विपक्ष ने घेरा

    August 5, 2026

    बिना अनुमति एशियन लेजेंड्स लीग खेलने पर पाक क्रिकेटरों पर दो साल का बैन संभव

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.