Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»क्रिस्टियानो रोनाल्डो 8 अगस्त को करेंगे शादी? जॉर्जिना रोड्रिगेज संग वेडिंग वेन्यू की चर्चा तेज
    खेल

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो 8 अगस्त को करेंगे शादी? जॉर्जिना रोड्रिगेज संग वेडिंग वेन्यू की चर्चा तेज

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो 8 अगस्त को करेंगे शादी? जॉर्जिना रोड्रिगेज संग वेडिंग वेन्यू की चर्चा तेज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लिस्बन

    फुटबॉल के सुपरस्टार  क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और उनकी पार्टनर जॉर्ज‍िना रोड्र‍िगेज (Georgina Rodriguez) की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हैं. पुर्तगाल के मीडिया आउटलेट Correio da Manhã की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह चर्चित कपल 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध सकता है. हालांकि रोनाल्डो और जॉर्ज‍िना रोड्र‍िगेज की ओर से अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

    रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी पुर्तगाल के मदीरा द्वीप स्थित फनचल कैडेड्रल  में होने की संभावना है. यह जगह रोनाल्डो के लिए बेहद खास मानी जाती है, क्योंकि उनका बचपन इसी द्वीप पर बीता और यहीं से उन्होंने अपने प्रोफेशनल फुटबॉल सफर की शुरुआत की थी। 

    रोनाल्डो की शादी का जश्न कहां होगा? 
    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शादी के बाद होने वाले समारोह के लिए मदीरा के फाइव स्टार सवोय पैलेस होटल को बुक किया गया है. बताया जा रहा है कि होटल के कुछ हिस्से मेहमानों के लिए रिजर्व रखे जाएंगे. हालांकि होटल बुकिंग और समारोह से जुड़ी इन खबरों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

    कैथोल‍िक परंपरा से जुड़ा माना जा रहा फैसला
    अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो रोनाल्डो और जॉर्ज‍िना पारंपरिक चर्च वेडिंग करेंगे. रोनाल्डो का पालन-पोषण एक कैथोल‍िक परिवार में हुआ है और वह कई मौकों पर परिवार की अहमियत का जिक्र कर चुके हैं. ऐसे में फनचल कैथेड्रल को चुनना उनके लिए धार्मिक और भावनात्मक दोनों ही नजरिए से अहम माना जा रहा है। 

    शादी की कई बातें अब भी रहस्य
    शादी की संभावित तारीख और वेन्यू को लेकर रिपोर्ट्स जरूर सामने आई हैं, लेकिन मेहमानों की सूची, समारोह का पूरा कार्यक्रम और शादी में शामिल होने वाले लोगों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

    इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शादी में शामिल मेहमानों के लिए सख्त प्राइवेसी नियम लागू किए जा सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में नॉन ड‍िस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) और फोटोग्राफी पर पाबंदी जैसी बातें भी कही गई हैं। 

    हालांकि इन दावों की भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जब तक रोनाल्डो या जॉर्ज‍िना खुद इस बारे में बयान नहीं देते, तब तक शादी से जुड़ी सभी जानकारियों को मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जाएगा। 

    9 साल पुराना है रोनाल्डो का र‍िश्ता 
    रोनाल्डो और जॉर्ज‍िना की मुलाकात साल 2017 में स्पेन की राजधानी मैड्रिड के पॉश इलाके गोल्डन माइल स्थित गुक्की स्टोर में हुई थी. उस समय जॉर्ज‍िना वहां सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम कर रही थीं. पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही उनका रिश्ता सार्वजनिक हो गया। 

    करीब एक दशक से साथ रह रहे इस कपल की अब तक कानूनी तौर पर शादी नहीं हुई है. हालांकि 11 अगस्त 2025 को दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा की थी. जॉर्ज‍िना ने इंस्टाग्राम पर अपनी मल्टी-मिलियन डॉलर डायमंड रिंग की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। 

    रोनाल्डो और जॉर्ज‍िना एक बड़े परिवार की परवरिश कर रहे हैं. जॉर्ज‍िना रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे क्रिस्ट‍ियानो जून‍ियर की भी परवरिश अपनी संतान की तरह करती हैं. उनकी बायोलॉज‍िकल मां कभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई हैं। 

    जून 2017 में सरोगेसी के जरिए रोनाल्डो जुड़वां बच्चों मातेओ और इवा के पिता बने. इसके कुछ महीने बाद नवंबर 2017 में जॉर्ज‍िना ने बेटी एलाना मार्ट‍िना को जन्म दिया। 

    साल 2022 में जॉर्ज‍िना एक बार फिर जुड़वां बच्चों की मां बनीं, लेकिन प्रसव के दौरान बेटे का दुखद निधन हो गया, जबकि बेटी बेला एस्मारलाडा सुरक्षित जन्मी. इस कठिन दौर के बारे में रोनाल्डो और जॉर्ज‍िना ने सार्वजनिक रूप से भावुक बयान भी जारी किया था। 

    यह लंबा साथ बड़ा परिवार और वर्षों पुराना रिश्ता ही वजह है कि अब उनकी संभावित शादी को लेकर दुनियाभर के फैन्स की नजरें ट‍िकी हुई हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया फेल हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें? गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

    August 4, 2026

    34 की उम्र में UFC फाइटर Allan Nascimento का निधन, नींद में आया हार्ट अटैक; 2021 में किया था डेब्यू

    August 4, 2026

    बुमराह की चोट से बदला टीम इंडिया का प्लान, श्रीलंका दौरे पर सिराज का नया जोड़ीदार कौन होगा?

    August 4, 2026

    राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश अकादमी का शानदार प्रदर्शन

    August 4, 2026

    एशिया कप 2026 की मेजबानी पर बड़ा अपडेट, इस देश में हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

    August 4, 2026

    IPL 2027: क्या एडेन मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? कप्तानी पर खुद दिया बड़ा बयान

    August 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं पर बरसे फूल, सीएम धामी ने हरिद्वार में किया स्वागत

    August 5, 2026

    कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं पर बरसे फूल, सीएम धामी ने हरिद्वार में किया स्वागत

    August 5, 2026

    कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं पर बरसे फूल, सीएम धामी ने हरिद्वार में किया स्वागत

    August 5, 2026

    कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं पर बरसे फूल, सीएम धामी ने हरिद्वार में किया स्वागत

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.