Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया फेल हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें? गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी
    खेल

    श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया फेल हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें? गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया फेल हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें? गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

     एक बार फिर गौतम गंभीर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के अंदर गौतम गंभीर के भारत के हेड कोच पद पर सवाल उठ रहे हैं, ऐसी धारणा बन रही है कि वे हार की जिम्मेदारी लेने से कतराते हैं. यही नहीं उनके कोचिंग स्टाइल को लेकऱ भी सवाल खड़े हो रहे हैं. स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से छपी खबर में  यह दावा किया गया है कि गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाइल से  सीनियर खिलाड़ी नाराज हैं और उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई से शिकायत भी की है. हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियली बात सामने नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आने से एक बार फिर फैन्स सीनियर खिलाड़ी और गौतम गंभीर के बीच मनमुटाव को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। 

    रिपोर्ट में ये बातें सामने आई है कि गंभीर के काम करने के तरीकों को लेकर टीम के कुछ सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में भी बेचैनी है. माना जा रहा है कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने निजी तौर पर भारत के पूर्व क्रिकेटरों और बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल के सदस्यों के सामने अपनी चिंताएं जाहिर की है। 

    हालांकि इन बातचीत को अनौपचारिक बताया जा रहा है, लेकिन खबरों के मुताबिक, इनसे हेड कोच पर उठ रहे सवालों और उनकी कार्यशैली की जांच-पड़ताल और बढ़ गई है.  ये दावे पहले आई उन खबरों से मेल खाते हैं जिनमें ड्रेसिंग रूम के माहौल को राहुल द्रविड़ के दौर की तुलना में कम स्थिर बताया गया है,  द्रविड़ के समय में खिलाड़ियों की भूमिकाएं ज्यादा स्पष्ट थीं। 

    गौतम गंभीर के लिए खतरे की घंटी
    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछली हारों, जिनमें न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार और ऑस्ट्रेलिया में मिली के लिए गंभीर को ज्यादा जिम्मेदार नहीं ठहराया गया था, क्योंकि उस समय बोर्ड का मानना ​​था कि इसके लिए मुख्य रूप से खिलाड़ी ही जिम्मेदार थे। 

    वैसे, अब टेस्ट में भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका में दो मैचों की सीरीज़ होगी, जो  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा है. भारत पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जिसमें चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ शामिल है। 

    गंभीर के हेड कोच रहते हुए टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन काफी खराब रहा है,  2024 में उन्हें घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से 0-3 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा , तीन या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में घरेलू मैदान पर यह उनकी पहली 'क्लीन स्वीप' हार थी. पिछले साल भी भारत को घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका से 0-2 से हार मिली थी. हालांकि, उससे पहले उन्होंने इंग्लैंड में 2-2 से बराबरी  करके अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन अपने घर पर मिली न्यूजीलैंड से 0-3 ने गंभीर की कोचिंग पर सवाल खडे़ कर दिए थे. वहीं, हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली हार ने ऐसी खबरों को और हवा दी है। 

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी

    भारत में कहां होगा, टेलीकास्ट और Live स्ट्रीमिंग 

    भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा,  टेस्ट सीरीज को भारत में JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

    News Desk

    Related Posts

    34 की उम्र में UFC फाइटर Allan Nascimento का निधन, नींद में आया हार्ट अटैक; 2021 में किया था डेब्यू

    August 4, 2026

    बुमराह की चोट से बदला टीम इंडिया का प्लान, श्रीलंका दौरे पर सिराज का नया जोड़ीदार कौन होगा?

    August 4, 2026

    राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश अकादमी का शानदार प्रदर्शन

    August 4, 2026

    एशिया कप 2026 की मेजबानी पर बड़ा अपडेट, इस देश में हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

    August 4, 2026

    IPL 2027: क्या एडेन मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? कप्तानी पर खुद दिया बड़ा बयान

    August 4, 2026

    बृजभूषण को कोर्ट से राहत, विनेश फोगाट ने फैसले को चुनौती देने का ऐलान

    August 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया फेल हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें? गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

    August 4, 2026

    LPG Rule: 16 अगस्त से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना गैस सिलेंडर मिलने में हो सकती है परेशानी

    August 4, 2026

    34 की उम्र में UFC फाइटर Allan Nascimento का निधन, नींद में आया हार्ट अटैक; 2021 में किया था डेब्यू

    August 4, 2026

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….

    August 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.