Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»मनु भाकर ने अभद्र भाषा पर जताई चिंता, कहा- “गाली देना कूल नहीं, शब्द बताते हैं व्यक्तित्व”
    खेल

    मनु भाकर ने अभद्र भाषा पर जताई चिंता, कहा- “गाली देना कूल नहीं, शब्द बताते हैं व्यक्तित्व”

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मनु भाकर ने अभद्र भाषा पर जताई चिंता, कहा- “गाली देना कूल नहीं, शब्द बताते हैं व्यक्तित्व”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत की सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने युवाओं के बीच बढ़ती अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा है कि "गाली देना कूल नहीं है." Gen-Z की अभद्र भाषाओं पर बहस के बीच उन्होंने लोगों से अपनी भाषा और शब्दों का चयन सोच-समझकर करने की अपील की.

    मनु भाकर की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. हालांकि, मनु भाकर ने किसी घटना या संगठन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को इसी बहस से जोड़कर देखा जा रहा है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मनु भाकर ने लिखा, "हम जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वही हमारी सोच और व्यक्तित्व को दर्शाती है. अपने शब्द सोच-समझकर चुनिए, क्योंकि समय के साथ आप वही बन जाते हैं जो सोचते हैं, बोलते हैं और करते हैं."  

    मनु भाकर कहा कि आज के समय में गाली-गलौज को आत्मविश्वास या आधुनिकता की निशानी मान लिया गया है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. उन्होंने लिखा, "गाली देना कूल नहीं है. अभद्र भाषा का इस्तेमाल कभी कूल नहीं हो सकता."

    मनु भाकर ने बताया कैसे बन सकते हैं 'कूल'
    मनु भाकर ने युवाओं के लिए 'कूल' होने की अपनी परिभाषा भी साझा की. उन्होंने कहा कि मेहनती होना, दूसरों और खुद का सम्मान करना, ईमानदारी से सफलता हासिल करना और अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करना ही असली 'कूलनेस' है.

    बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह मुद्दा इसलिए उठाया क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में अभद्र भाषा सामान्य होती जा रही है. उनके मुताबिक, कई लोग बिना सोचे-समझे रोजमर्रा की बातचीत में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे हैं और इसे सामान्य या फैशन समझने लगे हैं.

    इस मुद्दे पर कई अन्य सार्वजनिक हस्तियों ने भी अपनी राय रखी है. अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि लोकतंत्र असहमति का अधिकार देता है, लेकिन किसी का अपमान करने का नहीं. वहीं अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि इंसान की पहचान उसके शब्दों से होती है और भाषा ही सम्मान या अपमान तय करती है. इससे पहले भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत भी आंदोलन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर तीखी टिप्पणी कर चुकी हैं.

    News Desk

    Related Posts

    पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में आया बड़ा मोड़, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने तोड़ा रिश्ता

    September 17, 2026

    पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में आया बड़ा मोड़, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने तोड़ा रिश्ता

    September 17, 2026

    रोहित शर्मा की 138 रन की पारी ने बदली तस्वीर, 2027 वर्ल्ड कप की रेस फिर हुई दिलचस्प

    September 17, 2026

    अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा BCCI का नया चीफ सेलेक्टर? 2 नाम रेस में सबसे आगे

    September 17, 2026

    सौरव गांगुली की बायोपिक शूटिंग के बाद खराब हुई पिच? लेस्टरशायर पर लगा भारी जुर्माना

    September 17, 2026

    ऋषभ पंत की ODI टीम से छुट्टी, वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं मिली जगह

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी, जीवेम शरदः शतम्’, सीएम धामी ने पीएम के लिए की दीर्घायु की कामना

    September 17, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

    September 17, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

    September 17, 2026

    चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों का क्या होगा, सरकार बताए : प्रीतम सिंह

    September 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.