Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, आकाश नबी को मिला मौका
    खेल

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, आकाश नबी को मिला मौका

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, आकाश नबी को मिला मौका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके हैं। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशि 2027-29 चक्र का हिस्सा है, इसलिए टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। बीसीसीआई ने बुमराह की जगह तेज गेंदबाज आकाश नबी को टीम में शामिल कर लिया है। हालांकि, भारतीय टीम की चिंताएं यहीं खत्म नहीं हुई हैं, क्योंकि युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन की फिटनेस पर अब भी सवाल बने हुए हैं।

    साई सुदर्शन की फिटनेस पर सस्पेंस
    सोमवार यानी 3 अगस्त को बीसीसीआई ने अपडेटेड स्क्वॉड जारी करते हुए बताया कि साई सुदर्शन को अभी फिटनेस क्लियरेंस मिलना बाकी है। बोर्ड के मुताबिक, उन्हें अंतिम टीम में शामिल होने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। यानी श्रीलंका दौरे पर उनके खेलने को लेकर अभी पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं है। पिछले कुछ समय में साई सुदर्शन ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर अपनी जगह मजबूत की है। चेतेश्वर पुजारा के बाहर होने और बाद में संन्यास लेने के बाद इस स्थान पर कई खिलाड़ियों को आजमाया गया। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में उन्होंने 104 गेंदों का सामना कर 81 रन की पारी खेली।

    श्रीलंका में लगाए 2 शतक
    अफगानिस्तान टेस्ट के बाद साई सुदर्शन इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने दोनों फर्स्ट क्लास मुकाबलों में शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। लेकिन अब चोट के कारण उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है। शुरुआती टीम घोषणा के समय भी उनकी फिटनेस को लेकर सवाल थे और अब तक उन्हें मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिला है। यदि सुदर्शन समय पर फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम प्रबंधन को नंबर-3 बल्लेबाजी क्रम के लिए किसी दूसरे विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है।

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड
    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी

     

    News Desk

    Related Posts

    पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में आया बड़ा मोड़, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने तोड़ा रिश्ता

    September 17, 2026

    पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में आया बड़ा मोड़, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने तोड़ा रिश्ता

    September 17, 2026

    रोहित शर्मा की 138 रन की पारी ने बदली तस्वीर, 2027 वर्ल्ड कप की रेस फिर हुई दिलचस्प

    September 17, 2026

    अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा BCCI का नया चीफ सेलेक्टर? 2 नाम रेस में सबसे आगे

    September 17, 2026

    सौरव गांगुली की बायोपिक शूटिंग के बाद खराब हुई पिच? लेस्टरशायर पर लगा भारी जुर्माना

    September 17, 2026

    ऋषभ पंत की ODI टीम से छुट्टी, वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं मिली जगह

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी, जीवेम शरदः शतम्’, सीएम धामी ने पीएम के लिए की दीर्घायु की कामना

    September 17, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

    September 17, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

    September 17, 2026

    चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों का क्या होगा, सरकार बताए : प्रीतम सिंह

    September 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.