Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IND vs SL Test: सचिन तेंदुलकर नंबर-1, कोहली और गांगुली भी टॉप-10 में; सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
    खेल

    IND vs SL Test: सचिन तेंदुलकर नंबर-1, कोहली और गांगुली भी टॉप-10 में; सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs SL Test: सचिन तेंदुलकर नंबर-1, कोहली और गांगुली भी टॉप-10 में; सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारतीय क्रिकेट टीम इस समय रेस्ट मोड पर है। 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेलने के बाद टीम इंडिया को 20 दिन का रेस्ट मिला है। भारत का अगला मैच श्रीलंका से है, जो 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी और यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। भारत के लिए यह सीरीज जीतना बड़ी ही जरूरी है, अगर टीम इंडिया यह सीरीज हारती है या यह सीरीज ड्रॉ भी रहती है तो भारत का WTC फाइनल का सफर काफी कठिन हो जाएगा। बीसीसीआई इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस श्रीलंका टेस्ट सीरीज के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।

    भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में 6 खिलाड़ी भारत के हैं, जबकि 4 श्रीलंका के

        सचिन तेंदुलकर नंबर-1: ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अधिकतर रिकॉर्ड्स की सूची में टॉप पर भी मिलते हैं। IND vs SL टेस्ट सीरीज में भी वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने इन दोनों देशों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक 25 मैच खेले हैं, जिसमें 36 बार उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 60.45 की औसत के साथ 1995 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 6 अर्धशतक शामिल है।

        महेला जयवर्धने: IND vs SL टेस्ट सीरीज में अगर सचिन तेंदुलकर के रनों के रिकॉर्ड के अगर कोई करीब पहुंच पाया है तो वह हैं श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने। उन्होंने भारत के खिलाफ खेले 18 मैचों की 28 पारियों में 1822 रन बनाए हैं, जिसमें 6 सेंचुरी और 8 फिफ्टी शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 67.48 का रहा है।

        वीरेंद्र सहवाग: श्रीलंका के खिलाफ अगर किसी भारतीय को सबसे ज्यादा बैटिंग करना पसंद था तो वह है मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग। IND vs SL टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में उनका औसत सबसे अधिक है। सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ 11 ही मुकाबले खेले, इस दौरान 18 पारियों में उनके बल्ले से 72.88 की औसत के साथ 1239 रन निकले। रनों के मामले में सहवाग भले ही 6ठे पायदान पर हैं, मगर औसत के मामले में वह नंबर-1 हैं।

        विराट कोहली टॉप-10 में: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। किंग कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 7 डबल सेंचुरी लगाई, जिसमें से 2 तो श्रीलंका के खिलाफ है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि श्रीलंका उनकी भी सबसे फेवरेट टीम रही है। विराट के बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ 11 मैचों में 67.81 की औसत के साथ 1085 रन निकले हैं। वह लिस्ट में 8वें पायदान पर हैं।

    टॉप-10 में इनके अलावा श्रीलंका से कुमार संगाकारा, डी सिल्वा और एंजिलो मैथूज का नाम है। जबकि भारत से राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज इस लिस्ट में मौजूद हैं।

    सचिन तेंदुलकर 1995
    महेला जयवर्धने 1822
    राहुल द्रविड़ 1508
    कुमार संगाकारा 1352
    डी सिल्वा 1252
    वीरेंद्र सहवाग 1239
    मोहम्मद अजहरुद्दीन 1215
    विराट कोहली 1085
    सौरव गांगुली 1064
    एंजिलो मैथ्यूज 1051
    News Desk

    Related Posts

    पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में आया बड़ा मोड़, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने तोड़ा रिश्ता

    September 17, 2026

    पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में आया बड़ा मोड़, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने तोड़ा रिश्ता

    September 17, 2026

    रोहित शर्मा की 138 रन की पारी ने बदली तस्वीर, 2027 वर्ल्ड कप की रेस फिर हुई दिलचस्प

    September 17, 2026

    अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा BCCI का नया चीफ सेलेक्टर? 2 नाम रेस में सबसे आगे

    September 17, 2026

    सौरव गांगुली की बायोपिक शूटिंग के बाद खराब हुई पिच? लेस्टरशायर पर लगा भारी जुर्माना

    September 17, 2026

    ऋषभ पंत की ODI टीम से छुट्टी, वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं मिली जगह

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’…..

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर….

    September 17, 2026

    छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार होगा AI आधारित रोडमैप….

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.