Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सर्वाधिक ई-केवाईसी और आधार नामांकन के लिए बस्तर के सीएससी संचालक एवं आधार ऑपरेटर राज्य स्तर पर सम्मानित,वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित…
    छत्तीसगढ़

    सर्वाधिक ई-केवाईसी और आधार नामांकन के लिए बस्तर के सीएससी संचालक एवं आधार ऑपरेटर राज्य स्तर पर सम्मानित,वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित…

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सर्वाधिक ई-केवाईसी और आधार नामांकन के लिए बस्तर के सीएससी संचालक एवं आधार ऑपरेटर राज्य स्तर पर सम्मानित,वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 01 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं ने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है। राज्य में यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया। 17वें राज्य स्तरीय सीएससी दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में बस्तर जिले के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों एवं आधार ऑपरेटरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। राज्य के वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

    *महतारी वंदन योजना में सर्वाधिक ई-केवाईसी का राज्य स्तरीय सम्मान*

    बस्तर जिले के सीएससी वीएलई श्री रुद्राक्षन नेमा को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सर्वाधिक महिलाओं का सफलतापूर्वक ई-केवाईसी पूर्ण करने तथा सीएससी की विभिन्न डिजिटल सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। उनकी उपलब्धि बस्तर जिले में डिजिटल सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसामान्य तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रमाण है।

    *आधार सेवाओं में भी बस्तर का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

    बस्तर की आधार ऑपरेटर श्रीमती मालती नेताम एवं श्रीमती गायत्री नाग को छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक नए आधार नामांकन तथा आधार अद्यतन सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। दूरस्थ एवं आदिवासी अंचल में रहकर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले इन प्रतिनिधियों की उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है।

    *डिजिटल सशक्तिकरण में सीएससी की महत्वपूर्ण भूमिका*

    समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर आज केवल सरकारी सेवाओं के वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन और ग्रामीण विकास का मजबूत आधार बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक कार्यरत सीएससी संचालक और आधार ऑपरेटर नागरिकों को आधार, एग्रीस्टैक, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बैंकिंग, पेंशन तथा अन्य शासकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करा रहे हैं। इससे ग्रामीणों का समय और खर्च दोनों बच रहे हैं तथा योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है।

    *जिला प्रबंधन के प्रभावी मार्गदर्शन की भी हुई सराहना*

    कार्यक्रम के दौरान बस्तर जिले में सीएससी परियोजनाओं के सफल संचालन के लिए जिला प्रबंधक श्री विकास बिसोई के नेतृत्व और प्रभावी मॉनिटरिंग की भी सराहना की गई। उनके मार्गदर्शन में जिले के सीएससी वीएलई एवं आधार ऑपरेटर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.