Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, अफसरों के सामने सीधे रख सकेंगे शिकायत
    राज्य

    एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, अफसरों के सामने सीधे रख सकेंगे शिकायत

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, अफसरों के सामने सीधे रख सकेंगे शिकायत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून। आम जनता की शिकायतों और सुझावों के त्वरित निस्तारण के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रत्येक माह के प्रथम और अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में ‘समाधान दिवस’ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नागरिक सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। प्राधिकरण का कहना है कि सभी शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

    एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना भी है। समाधान दिवस के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा, जिससे शिकायतों का निस्तारण अधिक पारदर्शी और जवाबदेही के साथ किया जा सकेगा।

    उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा भी होगी। मुख्यमंत्री की सुशासन और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने की नीति के अनुरूप यह व्यवस्था शुरू की गई है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

    एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम और अंतिम सोमवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्राधिकरण मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त सभी शिकायतों और सुझावों का संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    प्राधिकरण का मानना है कि यह पहल आम नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करेगी। भवन मानचित्र स्वीकृति, अवैध निर्माण, भूमि संबंधी विवाद, विकास कार्यों और अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए लोगों को एक तय मंच और निश्चित समय मिलेगा।

    एमडीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि वे समाधान दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी शिकायतें और सुझाव प्रस्तुत करें, ताकि उनका पारदर्शी, नियमानुसार और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    News Desk

    Related Posts

    आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार, वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ….

    August 1, 2026

    युवा शक्ति और संवाद ही ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी ताकत- सीएम धामी

    August 1, 2026

    कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के श्रमिक दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार –प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    August 1, 2026

    देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह, 111 अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

    August 1, 2026

    सेवा सेतु बना बेटियों के सपनों का संबल,समय पर आय प्रमाण-पत्र मिलने से सरिता की उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान..

    August 1, 2026

    कार्टून कैनवास पर उभरेगा नए बस्तर का स्वरूप, ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को मिलेगी रचनात्मक अभिव्यक्ति

    August 1, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आधार सेवा केंद्र बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का आधार, वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ….

    August 1, 2026

    रूसी सेना में मारे गए भारतीयों का DNA टेस्ट कराने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, पहचान प्रक्रिया होगी तेज

    August 1, 2026

    युवा शक्ति और संवाद ही ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी ताकत- सीएम धामी

    August 1, 2026

    कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के श्रमिक दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार –प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    August 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.