Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, लवलीना समेत 10 बॉक्सर फाइनल में; गोल्ड की उम्मीदें बढ़ीं
    खेल

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, लवलीना समेत 10 बॉक्सर फाइनल में; गोल्ड की उम्मीदें बढ़ीं

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, लवलीना समेत 10 बॉक्सर फाइनल में; गोल्ड की उम्मीदें बढ़ीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     ग्लासगो

    ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदकों की उम्मीदों को नई उड़ान दे दी है. शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत के 10 मुक्केबाजों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली. अब भारत के पास बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मेडल जीतने का शानदार मौका है। 

    फाइनल में पहुंचने वाली विमेंस बॉक्सर्स में लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), जैस्मिन लेंबोरिया (57 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), साक्षी (51 किग्रा) और प्रिया घणघस (60 किग्रा) शामिल हैं. वहीं पुरुषों मे जादुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90+ किग्रा) ने फाइनल का टिकट कटाया। 

    महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने तुवालू की तरोना खानम बदी पसोनी ताफाकी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया. लवलीना ने पहले राउंड से ही मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और अपनी लंबी रीच, शानदार फुटवर्क और सटीक पंचों से विरोधी को कोई मौका नहीं दिया। 

    विश्व चैम्पियन जैस्मिन लेंबोरिया ने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में लेसोथो की मुक्केबाज रापेलांग मासेलेला को पूरी तरह दबाव में रखा. लवलीना की प्रतिद्वंद्वी को दूसरे राउंड तक तीन बार स्टैंडिंग काउंट मिला, जिसके बाद रेफरी ने मुकाबला रोकते हुए जैस्मिन को RSC (रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट) के जरिए विजेता घोषित कर दिया। 

    अरुंधति ने किया सबसे बड़ा उलटफेर
    दिन का सबसे बड़ा उलटफेर अरुंधति चौधरी ने किया. उन्होंने महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में गत चैम्पियन वेल्स की रोजी एक्लेस को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. अरुंधति ने पहले दो राउंड में शानदार मुक्केबाजी करते हुए रोजी को स्टैंडिंग काउंट लेने पर मजबूर कर दिया। 

    एशियन गेम्स 2022 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रीति पवार ने जाम्बिया की कैथरीन मवापे को 5-0 से हराया. उनकी प्रतिद्वंद्वी को मुकाबले के दौरान तीन बार स्टैंडिंग काउंट मिला. अब फाइनल में उनका सामना कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से होगा। 

    महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी ने कनाडा की एम्बर जेन वॉल को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि प्रिया घणघस ने इंग्लैंड की लुसी किंग्स-व्हीटली को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। 

    पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में जादुमणि सिंह ने नामीबिया के पीपीएम हाओसेब को 5-0 से मात दी. उधर सचिन सिवाच ने 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेल्स के ओवेन हैरिस-एलन को मात देकर फाइनल में जगह बनाई. 80 किलोग्राम वर्ग में अंकुश पंघाल ने घाना के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराया, जबकि सुपर हैवीवेट (90+ किग्रा) में नरेंद्र बरवाल ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के नाइजेल पॉल को एकतरफा अंदाज में 5-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। 

    News Desk

    Related Posts

    हॉकी विश्व कप की निराशा भुलाकर एशियाई खेलों में उतरेगा भारत, दांव पर 2028 ओलंपिक का टिकट

    September 16, 2026

    US Open फाइनल में हार के बाद रैकेट तोड़ना पड़ा महंगा, सबालेंका पर लगा ₹7.19 लाख जुर्माना

    September 16, 2026

    IPL 2027 मिनी ऑक्शन भारत में होगा, BCCI गवर्निंग काउंसिल ने लिया बड़ा फैसला

    September 16, 2026

    संजू सैमसन का तूफानी जवाब, 22 गेंदों में 57 रन ठोक आलोचकों को दिया करारा उत्तर

    September 16, 2026

    Asian Games 2026: क्रिकेट से कबड्डी तक भारत का पूरा शेड्यूल, जानें किस दिन कौन सा खेल

    September 15, 2026

    एशियाई खेलों में पहली बार शामिल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे वरुण सान्याल

    September 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात, विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतर इलाज के दिए निर्देश…..

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज, मुख्य सचिव ने की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की समीक्षा…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका ने किया ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ का विमोचन….

    September 16, 2026

    ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 40वें दिन भी कमाए 8.25 करोड़

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.