Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»LPG Cylinder Price Cut: एलपीजी सिलेंडर ₹200 सस्ता, दिल्ली से कोलकाता तक बदले नए रेट
    व्यापार

    LPG Cylinder Price Cut: एलपीजी सिलेंडर ₹200 सस्ता, दिल्ली से कोलकाता तक बदले नए रेट

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    LPG Cylinder Price Cut: एलपीजी सिलेंडर ₹200 सस्ता, दिल्ली से कोलकाता तक बदले नए रेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    अगस्त महीने की शुरुआत बड़ी राहत के साथ हुई. सुबह-सुबह एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है. कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये कम हो गई है, तो वहीं राजधानी दिल्ली में 19 Kg Commercial LPG Cylinder 202 रुपये सस्ता हुआ है. एलपीजी की नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू कर दी गई हैं. हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    दिल्ली में इतना LPG सिलेंडर का दाम
    एएनआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी शेयर की गई है कि तेल कंपनियों ने तगड़ी कटौती के बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू कर दी हैं. इससे पहले जुलाई महीने में भी Commercial LPG Cylinder सस्ता हुआ था. ताजा कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2728 रुपये रह गई है. तो वहीं कोलकाता में इसका दाम 2872.50 रुपये हो गया. दिल्ली में दो महीनों में एलपीजी की कीमतों में आई गिरावट (Delhi LPG Cylinder Price Cut) की, तो ये अब 385.50 रुपये सस्ता हो गया है। 

    जुलाई में भी सस्ता हुआ था सिलेंडर
    गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई महीने में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ था. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder Price Cut का तोहफा देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपये से ज्यादा की कटौती की थी. उसके बाद दिल्ली में 19 Kg वाला एलपीजी सिलेंडर 3,113.50 रुपये से कम होकर 2,930 रुपये, कोलकाता में 3255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये रह गई थी. अब अगस्त की पहली तारीख को सुबह-सुबह LPG Price Cut के रूप में फिर से बड़ी राहत मिली है। 

    घरेलू LPG सिलेंडर पर राहत नहीं 
    जहां लगातार ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कमर्शियल यूज वाले नीले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर रही हैं, तो वहीं घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी गई हैं. यानी घर की रसोई के 14 Kg LPG Cylinder Price में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 7 जून के स्तर पर बनी हुई हैं. यानी दिल्ली में 14 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये का मिल रहा है, तो वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 968 रुपये पर स्थिर है. इसके अलावा मुंबई में 14 Kg LPG Cylinder Price 941.50 रुपये, तो वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 957.50 रुपये है। 

    News Desk

    Related Posts

    iPhone 18 Pro की कीमत में बड़ा उछाल! क्या ₹1.5 लाख से शुरू होगा Apple का नया फ्लैगशिप?

    August 1, 2026

    Flipkart का बड़ा ऑफर! अब खरीदारी करें आज, 30 दिन बाद करें पेमेंट; EMI की भी सुविधा

    August 1, 2026

    Silver Price Fall: चांदी में फिर बड़ी गिरावट, कितना और टूटेगा भाव? जानें आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत

    July 31, 2026

    BMW में बड़ी छंटनी की तैयारी! 2027 तक 8,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, रिपोर्ट में बड़ा दावा

    July 31, 2026

    चीन ने भारत से जमकर खरीदा माल! एक साल में 74% बढ़ा आयात, जहाजों में भर-भरकर ले जा रहा सामान

    July 30, 2026

    अब बीमा कारोबार में उतरी पतंजलि! IRDAI से मिली मंजूरी, ₹4,500 करोड़ की बड़ी डील पूरी

    July 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद छात्रा रुचिका का माफीनामा वायरल, बोली- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई’

    August 1, 2026

    LPG Cylinder Price Cut: एलपीजी सिलेंडर ₹200 सस्ता, दिल्ली से कोलकाता तक बदले नए रेट

    August 1, 2026

    iPhone 18 Pro की कीमत में बड़ा उछाल! क्या ₹1.5 लाख से शुरू होगा Apple का नया फ्लैगशिप?

    August 1, 2026

    Flipkart का बड़ा ऑफर! अब खरीदारी करें आज, 30 दिन बाद करें पेमेंट; EMI की भी सुविधा

    August 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.