Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»यस बैंक में दिग्गज निवेशक ने बेची हिस्सेदारी, लगातार गिर रहा शेयर, ₹20 पर आएगा भाव!…
    देश

    यस बैंक में दिग्गज निवेशक ने बेची हिस्सेदारी, लगातार गिर रहा शेयर, ₹20 पर आएगा भाव!…

    By May 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यस बैंक में दिग्गज निवेशक ने बेची हिस्सेदारी, लगातार गिर रहा शेयर, ₹20 पर आएगा भाव!…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक को लेकर एक बड़ी खबर है।

    दरअसल, कार्लाइल ग्रुप ने यस बैंक में करीब दो प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 1,441 करोड़ रुपये में बेच दी है।

    अमेरिका स्थित कार्लाइल ग्रुप ने अपनी सहयोगी इकाई सीए बास्क इंवेस्टमेंट्स के जरिये बेची है।

    एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक सीए बास्क इंवेस्टमेंट्स ने यस बैंक में 59.40 करोड़ शेयरों की बिक्री की जो 1.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    किस भाव पर बेची हिस्सेदारी

    इन शेयरों को 24.27 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचा गया। इस तरह कुल लेनदेन का मूल्य 1,441.64 करोड़ रुपये रहा। इस बिक्री के बाद यस बैंक में कार्लाइल ग्रुप की हिस्सेदारी 9.11 प्रतिशत से घटकर 7.13 प्रतिशत रह गई है।

    इस बीच गोल्डमैन शैक्स सिंगापुर पीटीई ने यस बैंक के 36.92 करोड़ से अधिक शेयरों को खरीदा है। अन्य खरीदारों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

    शेयर का हाल

    सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को यस बैंक के शेयर की कीमत में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 24.96 रुपये पर बंद हुआ।

    बता दें कि यस बैंक के शेयर बीते कुछ दिनों से काफी दबाव में हैं। बीते दिनों घरेलू ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज ने यस बैंक के शेयर पर टारगेट प्राइस 20 रुपये दिया था। यह शेयर की कीमत में अभी और गिरावट के संकेत देता है।

    यस बैंक के मार्च तिमाही के नतीजे

    बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में यस बैंक का प्रॉफिट दोगुना से अधिक होकर 452 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने बताया कि फंसे कर्ज के लिए प्रावधान में कमी के चलते उसका लाभ बढ़ा।

    वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में बैंक ने 202.43 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। निजी क्षेत्र के बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,251 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 74 प्रतिशत अधिक है।

    Related Posts

    CJP की लग्जरी पार्टी पर बवाल! महेश जेठमलानी ने पूछा- नाच-गाने और जश्न की फंडिंग किसने की?

    July 27, 2026

    प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के दावे पर भड़की CJP, सरकार को दिया एक दिन का अल्टीमेटम

    July 27, 2026

    मालदा के अदीना में आदिनाथ शिवलिंग स्थापना का ऐलान! हिंदू संगठनों की तैयारी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

    July 27, 2026

    ‘सिर्फ आंदोलन करने पर लाठीचार्ज नहीं कर सकते’… दिल्ली पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

    July 27, 2026

    ‘प्रधानमंत्री भगवान नहीं, मजाक लोकतंत्र का हिस्सा’— साइबर एक्शन पर सौरव दास का बड़ा बयान

    July 27, 2026

    Bank of Baroda का बड़ा डेटा लीक! अकाउंट डिटेल्स, आधार और मोबाइल नंबर तक लीक होने का दावा

    July 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान….

    July 27, 2026

    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    July 27, 2026

    मलेरिया के विरुद्ध सतर्क स्वास्थ्य अमला: कांकेर में जांच, उपचार और निगरानी लगातार जारी, दो बच्चों की मृत्यु के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने साझा की जांच व उपचार की विस्तृत जानकारी…..

    July 27, 2026

    ईशा सिंह ने मनु भाकर को पछाड़ा, ISSF वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.