Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»BMW में बड़ी छंटनी की तैयारी! 2027 तक 8,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, रिपोर्ट में बड़ा दावा
    व्यापार

    BMW में बड़ी छंटनी की तैयारी! 2027 तक 8,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, रिपोर्ट में बड़ा दावा

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    BMW में बड़ी छंटनी की तैयारी! 2027 तक 8,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, रिपोर्ट में बड़ा दावा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बर्लिन

    छंटनी का दौर खत्म नहीं हो रहा है. अब लग्जरी कार निर्माता BMW अपने जर्मनी स्थित कर्मचारियों की संख्या कम करने की तैयारी कर रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 2027 के अंत तक करीब 8,000 जॉब्स खत्म करने की प्लानिंग कर रही है. इसके तहत जर्मनी में काम कर रहे लगभग आधे परमानेंट कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Redundancy) का प्रस्ताव दिया जाएगा. हालांकि कंपनी के प्रोडक्शन लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को इस योजना से बाहर रखा जाएगा। 

    40 हजार कर्मचारियों को मिलेगा ऑफर
    AFP की रिपोर्ट के अनुसार, BMW के जर्मनी में लगभग 85,000 स्थायी कर्मचारी हैं. इनमें से करीब 40,000 कर्मचारियों को अक्टूबर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का ऑफर दिया जाएगा. कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि इस योजना के जरिए 2027 के अंत तक लगभग 8,000 कर्मचारियों की संख्या कम करने का लक्ष्य रखा गया है. यह ऑफर केवल ऑफिस या डेस्क बेस्ड रोल में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए होगा. फैक्ट्री की प्रोडक्शन लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। 

    छह सप्ताह चली बातचीत
    AFP की रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना को अंतिम रूप देने से पहले BMW के बोर्ड और कंपनी की वर्क्स काउंसिल के बीच करीब छह सप्ताह तक बातचीत चली. इसके बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम पर सहमति बनी. आपको बता दें कि BMW के दुनियाभर में करीब 1.54 लाख कर्मचारी काम करते हैं। 

    कर्मचारियों की संख्या घटाने के पीछे की वजह
    रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनियां इन दिनों कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं. इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री पर कम मुनाफा, अमेरिका के टैरिफ और सबसे बढ़कर चीन में बढ़ते कंपीटिशन ने कंपनियों पर दबाव बढ़ा दिया है. इसी वजह से कई कंपनियां अपने खर्च कम करने और कर्मचारियों की संख्या घटाने की दिशा में कदम उठा रही हैं। 

    Volkswagen और Mercedes-Benz भी कर रहीं कटौती
    BMW अकेली कंपनी नहीं है जो कर्मचारियों की संख्या कम करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट के मुताबिक Volkswagen अपने 10 ब्रांड्स में मिलाकर 1 लाख तक नौकरियों में कटौती पर विचार कर रही है. वहीं Mercedes-Benz भी पहले से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम चला रही है। 

    चीन में कारोबार से बढ़ी चिंता
    BMW ने शुरुआत से ही पेट्रोल और डीजल कारों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री जारी रखी, जिसकी वजह से उसे अपने कई प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर स्थिति में माना जा रहा था. कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी बढ़ी है। 

    इसके बावजूद पिछले महीने BMW ने अपने मुनाफे को लेकर चेतावनी जारी की थी. कंपनी ने कहा था कि चीन में कारोबार उसकी उम्मीद से ज्यादा कमजोर साबित हो रहा है. वहां कड़ी प्रतिस्पर्धा और सुस्त अर्थव्यवस्था का असर बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है। 

    रिपोर्ट के अनुसार, चीन में BMW की वाहन डिलीवरी पिछले साल 2017 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी. वहीं जून तक के तीन महीनों में कंपनी की बिक्री में 30 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की गई। 

    News Desk

    Related Posts

    चीन ने भारत से जमकर खरीदा माल! एक साल में 74% बढ़ा आयात, जहाजों में भर-भरकर ले जा रहा सामान

    July 30, 2026

    अब बीमा कारोबार में उतरी पतंजलि! IRDAI से मिली मंजूरी, ₹4,500 करोड़ की बड़ी डील पूरी

    July 30, 2026

    IRCTC Tour Package: थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर घूमने का शानदार मौका, जानें पैकेज की कीमत और सुविधाएं

    July 30, 2026

    अर्श से फर्श पर पहुंची कभी की बेस्ट सेलिंग कार, अब हमेशा के लिए बंद होगा इसका प्रोडक्शन

    July 30, 2026

    15 अगस्त से Boycott की धमकी! बेंगलुरु में Swiggy-Zomato की बढ़ी टेंशन, शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

    July 29, 2026

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, निवेशकों की झोली में आए ₹4 लाख करोड़

    July 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

    July 31, 2026

    SC की दोटूक! ‘आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह और सिफारिश दे सकते’, अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर बड़ी टिप्पणी

    July 31, 2026

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    July 31, 2026

    जापान बढ़ाएगा ब्याज दर! क्या PM मोदी की बुलेट ट्रेन के लिए लिया गया लोन भी होगा महंगा?

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.