Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»अब बीमा कारोबार में उतरी पतंजलि! IRDAI से मिली मंजूरी, ₹4,500 करोड़ की बड़ी डील पूरी
    व्यापार

    अब बीमा कारोबार में उतरी पतंजलि! IRDAI से मिली मंजूरी, ₹4,500 करोड़ की बड़ी डील पूरी

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब बीमा कारोबार में उतरी पतंजलि! IRDAI से मिली मंजूरी, ₹4,500 करोड़ की बड़ी डील पूरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    अगर आप पतंजलि के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में आपको पतंजलि के नाम से इंश्योरेंस पॉलिसी भी देखने को मिल सकती है। दरअसल, इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने पतंजलि आयुर्वेद और DS ग्रुप (रजनीगंधा बनाने वाली कंपनी) को मग्मा जनरल इंश्योरेंस (Magma General Insurance) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। करीब 4,500 करोड़ रुपये की इस डील के साथ बाबा रामदेव की कंपनी ने पहली बार वित्तीय सेवाओं (Financial Services) के क्षेत्र में कदम रखा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

    इस डील के तहत पतंजलि आयुर्वेद 73.6% हिस्सेदारी खरीदेगी, जबकि डीएस ग्रुप 24.5% हिस्सेदारी का मालिक बनेगा। इससे पहले इस कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदार सनोटी प्रॉपर्टीज (आदार पूनावाला समूह) थी। IRDAI की मंजूरी मिलने के बाद अब पतंजलि मग्मा जनरल इंश्योरेंस (Magma General Insurance) की प्रमोटर कंपनी बन जाएगी और कंपनी के विस्तार तथा पूंजी बढ़ाने की जिम्मेदारी भी संभालेगी।

    मग्मा जनरल इंश्योरेंस पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। कंपनी का ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम FY21 से FY25 के बीच 22% की सालाना दर (CAGR) से बढ़कर 3,334 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पूरे जनरल इंश्योरेंस उद्योग की औसत वृद्धि करीब 10% रही। इतना ही नहीं, FY25 में कंपनी घाटे से बाहर निकलकर 1 करोड़ रुपये के मुनाफे में पहुंच गई। FY26 के पहले नौ महीनों में कंपनी ने 27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी का सॉल्वेंसी मार्जिन 1.81 गुना है, जो नियामक द्वारा तय 1.50 गुना की न्यूनतम सीमा से ऊपर है। इसका मतलब है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

    मग्मा जनरल इंश्योरेंस (Magma General Insurance) फिलहाल 70 से ज्यादा इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करती है, जिनमें मोटर, हेल्थ, प्रॉपर्टी और अन्य जनरल इंश्योरेंस शामिल हैं। माना जा रहा है कि पतंजलि अपने विशाल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का फायदा उठाकर इन प्रोडक्ट्स को देशभर, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों तक पहुंचाएगी। पतंजलि के उत्पाद पहले से ही देशभर के करीब 2 लाख बिक्री केंद्रों, बड़े रिटेल स्टोर्स और 250 से ज्यादा पतंजलि मेगा स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। ऐसे में कंपनी के लिए इंश्योरेंस कारोबार का तेजी से विस्तार करना आसान हो सकता है।

    यह डील सिर्फ एक कारोबारी अधिग्रहण नहीं, बल्कि पतंजलि के लिए एक नए बिजनेस अध्याय की शुरुआत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि FMCG और आयुर्वेद के बाद क्या पतंजलि इंश्योरेंस सेक्टर में भी अपनी मजबूत पहचान बना पाती है।

    News Desk

    Related Posts

    iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

    September 18, 2026

    US के फैसले का असर, सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट; चांदी ₹2,300 सस्ती

    September 17, 2026

    Tata Sons IPO का रास्ता साफ, एन चंद्रशेखरन को 5 साल के लिए फिर मिली कमान

    September 17, 2026

    IndiGo का किराया बढ़ा, बच्चे के साथ सफर करने पर अब देने होंगे ₹1,000 ज्यादा

    September 17, 2026

    IndiGo का किराया बढ़ा, बच्चे के साथ सफर करने पर अब देने होंगे ₹1,000 ज्यादा

    September 17, 2026

    UPI पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज? PhonePe-Paytm समेत इन ऐप्स पर बदलेगा नियम

    September 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.