Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»Fatty Liver को न करें नजरअंदाज! बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास
    लाइफ स्टाइल

    Fatty Liver को न करें नजरअंदाज! बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Fatty Liver को न करें नजरअंदाज! बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    अगर लिवर में खराबी है तो यह सीधे तौर पर हार्ट को भी नुकसान कर सकता है. नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज से हार्ट अटैक का भी रिस्क होता. विशेषज्ञों का कहना है कि नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज जिसे अब मेटाबोलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज ( MASLD)  कहते हैं यह दिल के लिए भी बड़ा खतरा है. इससे पीड़ित अधिकांश लोगों में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण हार्ट की बीमारी ही होती है. ऐसे में इसको कंट्रोल करना जरूरी है। 

    MASLD एक ऐसी बीमारी है जिसमें मेटाबॉलिक समस्याओं जैसे मोटापा,डायबिटीज, हाई बीपी और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल के कारण लिवर में जरूरत से अधिक फैट जमा हो जाता है. ये बीमारी सीधे तौर पर हार्ट को नुकसान करती है। 

    MASLD से हार्ट डिजीज का खतरा क्यों बढ़ता है?

    इस बारे में मेदांता मेडिसिटी मूलचंद अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार ने  आजतक.इन को बताया है. डॉ तरुण कहते हैं कि MASLD से पीड़ित अधिकतर लोगों में मौत का कारण हार्ट की ही बीमारी होती है, जबकि ये बीमारी होती तो लिवर में है, लेकिन सीधे तौर पर हार्ट को नुकसान करती है। 

    डॉ तरुण बताते हैं कि MASLD के कारण शरीर में लगातार सूजन रहती है. इस वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है. ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल और खतरनाक कण बढ़ जाते हैं. शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की भी कमी होने लगती है. इससे नसों की भीतरी परत को नुकसान होता है. हार्ट में खून के थक्के बनने का रिस्क होता है. यही थक्के आगे चलकर हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं. कुछ मामलों में ये कोरोनरी हार्ट डिजीज, स्ट्रोक से लेकर हार्ट के फेल होने का भी खतरा बढ़ा देते हैं। 

    किन लोगों में लिवर की बीमारी से हार्ट डिजीज का अधिक खतरा होता है

    डायबिटीज

    मोटापा

    हाई बीपी

    किडनी की बीमारी

     लिवर में फाइब्रोसिस 

    कौन से टेस्ट जरूर कराने चाहिए

    लिपिड प्रोफाइल (LDL, HDL, Triglycerides, ApoB)

    HbA1c या ब्लड शुगर

     लिवर फंक्शन टेस्ट

    FIB-4 या FibroScan 

    हार्ट की जांच

    कौन से लक्षण हैं खतरनाक

    पेट के दाएं और तेज दर्द

    उल्टी के साथ ठंडा पसीना आना

    सांस फूलना

    छाती में तेज दर्द जो हाथ तक जाए

    इस समस्या से बचाव के लिए क्या करें

    डॉ तरुण बताते हैं कि अगर फैटी लिवर से हार्ट को होने वाले नुकसान से बचना है तो सबसे पहले शरीर का वजन 7–10% कम करें. जंक फूड से दूरी बनाएं. सप्ताह में कम के सम 150 मिनट की एक्सरसाइज करें. जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह से स्टैटिन, GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट या SGLT2 इनहिबिटर जैसी दवाएं ले सकते हैं. डॉ तरुण कहते हैं कि अगर आपको लिवर की बीमारी है तो हार्ट का भी खास ध्यान रखें. इस मामले में लापरवाही न करें। 

    News Desk

    Related Posts

    घर पर बनाएं एंटी-एजिंग कोलेजन जेल, पाए ग्लोइंग और जवां त्वचा

    July 27, 2026

    कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी

    July 27, 2026

    जंक फूड पर सरकार की बड़ी सख्ती! स्कूलों के बाहर बिक्री पर लगेगी रोक, जल्द लागू होंगे नए नियम

    July 26, 2026

    ज्वार के आटे से बनाएं हेल्दी ग्लूटेन फ्री ब्रेड, बिना ओवन के

    July 25, 2026

    सूखे नारियल को न फेंकें, घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध नारियल तेल

    July 23, 2026

    अलसी, चावल और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल कोलेजन सीरम, पाएं ग्लो

    July 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Rule Change From 1 August: 1 अगस्त से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव, LPG, रेलवे टिकट समेत आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    July 30, 2026

    अर्श से फर्श पर पहुंची कभी की बेस्ट सेलिंग कार, अब हमेशा के लिए बंद होगा इसका प्रोडक्शन

    July 30, 2026

    DA Hike: दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा 20% अतिरिक्त DA

    July 30, 2026

    Bank Charges: ग्राहकों से बैंकों ने वसूले ₹26,170 करोड़! क्या आपका बैंक भी कम बैलेंस पर काट रहा है भारी चार्ज?

    July 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.