Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»15 अगस्त से Boycott की धमकी! बेंगलुरु में Swiggy-Zomato की बढ़ी टेंशन, शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर
    व्यापार

    15 अगस्त से Boycott की धमकी! बेंगलुरु में Swiggy-Zomato की बढ़ी टेंशन, शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    15 अगस्त से Boycott की धमकी! बेंगलुरु में Swiggy-Zomato की बढ़ी टेंशन, शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    अगर आप स्विगी और जोमैटो से बिरयानी या अन्य खाने-पीने की चीज ऑर्डर करते हैं और खासतौर पर बेंगलुरु में रहते हैं. तो फिर 15 अगस्त के बाद इन दोनों ही ऐप्स से आपके पसंदीदा रेस्टोरेंट गायब हो सकते है. दरअसल ऐसा इसलिए, क्योंकि बेंगलुरु शहर भर के 1,000 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने इस स्वतंत्रता दिवस से Swiggy-Zomoto Apps से हटने की धमकी दी है और बॉयकॉट का ऐलान किया है।  

    Boycott के पीछे ये बड़ी वजह
    बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अगस्त से बेंगलुरु के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने स्विगी-जोमैटो ऐप्स से हटने की धमकी देते हुए आरोप लगाया है कि ये प्लेटफॉर्म गुपचुप तरीके से कीमतों में कटौती कर रहे हैं, भारी कमीशन वसूल रहे हैं और पहले से ही कम मुनाफे को और भी घटाने का काम कर रहे हैं। 

    रेस्टोरेंट एसोसिएशन का कहना है कि वे इन कटौतियों से तंग आ चुके हैं और इसका सीधा असर होटल-रेस्तरां की कमाई पर पड़ रहा है, जबकि इनकम कम होने के बाद भी उन्हें स्पेस का किराया, कर्मचारी, कच्चा माल जैसे अन्य सभी खर्च खुद से उठाने ही पड़ रहे हैं।

    मांगें पूरी न होने पर क्या होगा? 
    रेस्तरां संघों ने स्विगी और जोमैटो के सामने अपनी मांगों को रखते हुए 15 अगस्त से पहले एक औपचारिक लिखित जवाब मांगा है. उनके द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दों पर नजर डालें, तो 

        ग्राहक की शिकायत पर तुरंत ऑटोमैटिक पैसे नहीं काटे जाएं.
        खाना रेडी होने पर ऑर्डर कैंसिल हो तो रेस्टोरेंट को नुकसान न हो.  
        रेस्तरां या होटल की सहमति के बिना कोई छूट नहीं दी जाए. 
        पेमेंट संबंधित परेशानियों को शीघ्रता से हल किया जाए. 

    रिपोर्ट में कहा गया है कि स्विगी-जोमैटो और होटल-रेस्टोरेंट संघ के बीच जारी खींचतान जारी रही, तो हजारों भोजनालय रातोंरात इन ऐप्स से गायब हो सकते हैं और इसका असर ग्राहकों के ऑर्डर पर पड़ सकता है. होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी राव ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया है कि हमारी समस्याओं का उचित समाधान करना चाहिए, उन्हें हमारे पेमेंट्स से मनमानी कटौती करना, ऐप पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट और विज्ञापन शुल्क बंद करना चाहिए. ये तरीके न सिर्फ होटल मालिकों, बल्कि ग्राहकों पर भी बोझ बन रहे  .

    शेयर पर रखें फोकस
    ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट में स्विगी और जोमैटो बड़े प्लेयर हैं और इस तरह की खबरें कंपनियों के स्टॉक्स पर असर डाल सकती हैं. फिलहाल की बात करें, तो Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal का शेयर बुधवार को खबर लिखे जाने तक 1.30 फीसदी चढ़कर 312 रुपये के पार कारोबार कर रहा था, तो वहीं Swiggy Share 7.32% की उछाल के साथ 288 रुपये के पार निकल गया था। 

     

    News Desk

    Related Posts

    iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

    September 18, 2026

    US के फैसले का असर, सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट; चांदी ₹2,300 सस्ती

    September 17, 2026

    Tata Sons IPO का रास्ता साफ, एन चंद्रशेखरन को 5 साल के लिए फिर मिली कमान

    September 17, 2026

    IndiGo का किराया बढ़ा, बच्चे के साथ सफर करने पर अब देने होंगे ₹1,000 ज्यादा

    September 17, 2026

    IndiGo का किराया बढ़ा, बच्चे के साथ सफर करने पर अब देने होंगे ₹1,000 ज्यादा

    September 17, 2026

    UPI पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज? PhonePe-Paytm समेत इन ऐप्स पर बदलेगा नियम

    September 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.