Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा की वापसी
    खेल

    श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा की वापसी

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा की वापसी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान 28 जुलाई (मंगलवार) को कर दिया गया. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को दो टेस्ट मैच खेलने हैं. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में निर्धारित है. चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है.

    श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की नजरें दमदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में अपनी स्थिति अच्छी करने पर होगी. कप्तान के रूप में शुभमन गिल के सामने यह एक और बड़ी चुनौती है, जबकि चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण तैयार किया है. आइए टीम सेलेक्शन से जुड़ी 5 बड़ी चीजों पर नजर डालते हैं…

    ♦ भारतीय टेस्ट टीम में चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी शामिल किया है. बुमराह फिलहाल इंजर्ड हैं और फिट होने पर ही टीम के साथ जुड़ पाएंगे. बता दें कि बुमराह और जडेजा अफगानिस्तान के खिलाफ हुए इकलौते टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे.

    ♦ बल्लेबाज साई सुदर्शन भी अनफिट होने के चलते टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं. हालांकि साई सुदर्शन की उपलब्धता जसप्रीत बुमराह की तरह ही फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी.

    ♦ सारांश जैन पहली बार टेस्ट टीम में शामिल हुए हैं. 33 साल के सारांश जैन बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं. सारांश घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं. सारांश जैन ने 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 188 विकेट झटके हैं और 2223 रन बनाए हैं.

    ♦ भारतीय टेस्ट टीम में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को शामिल नहीं किया गया है. सुंदर फिलहाल चोटिल है, इसलिए उन्हें मौका नहीं मिला. सुंदर की जगह ही सेलेक्टर्स ने सारांश जैन पर भरोसा जताया है.

    ♦ घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. आकिब ने पिछले रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे, लेकिन उन्हें इस बार भी मौका नहीं मिला है. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भी उनकी टीम में जगह नहीं बनी थी.

    श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन.

    श्रीलंका दौरे का शेड्यूल
    15-19 अगस्त: पहला टेस्ट, गॉल, सुबह 10 बजे से
    23-27 अगस्त: दूसरा टेस्ट, कोलंबो, सुबह 10 बजे से

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.