Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20I में भारतीय ओपनर का बनाया रिकॉर्ड
    खेल

    अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20I में भारतीय ओपनर का बनाया रिकॉर्ड

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20I में भारतीय ओपनर का बनाया रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारतीय टीम के स्टार अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I मुकाबले में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले कोई भी भारतीय ओपनर नहीं कर सका था. बल्लेबाजी में सस्ते में आउट होने के बावजूद अभिषेक ने गेंद से जबरदस्त वापसी की और टी20I इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

    अभिषेक शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट झटके और भारत की 90 रनों की शानदार जीत के सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे. उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली.

    अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में सभी भारतीय ओपनरों को पीछे छोड़ दिया. इस उपलब्धि के साथ अभिषेक का नाम भारतीय क्रिकेट के दो महान ऑलराउंडरों वीनू मांकड़ और रवि शास्त्री की खास सूची में शामिल हो गया.

    भारतीय ओपनरों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
    टेस्ट: वीनू मांकड़- 8/52 बनाम पाकिस्तान (1952)
    ODI: रवि शास्त्री- 5/15 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1991)
    टी20I: अभिषेक शर्मा- 3/17 बनाम जिम्बाब्वे (2026)

    मैच की शुरुआत अभिषेक शर्मा के लिए अच्छी नहीं रही. भारतीय ओपनर को तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने 8 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. तब ऐसा लगा कि उनका दिन खराब रहने वाला है. लेकिन गेंद हाथ में आते ही अभिषेक ने पूरी कहानी बदल दी. कप्तान ने उन्हें पार्ट-टाइम स्पिनर के रूप में इस्तेमाल किया और उन्होंने इस भरोसे को पूरी तरह सही साबित किया. अपनी सटीक लाइन-लेंथ और विविधता से उन्होंने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

    अभिषेक शर्मा ने लगातार दबाव बनाए रखा और तीन अहम विकेट लेकर मेजबान टीम की वापसी की सारी उम्मीदें खत्म कर दीं. इससे पहले भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने सिर्फ 29 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल समय में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली.

    ईशान किशन ने पहले पारी को संभाला और फिर आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 81 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी ओर तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए. दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 219 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

    220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही मैच पर पकड़ बना ली. यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अभिषेक शर्मा ने तीन विकेट लेकर जीत की पटकथा लिखी. भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 129 रनों पर समेट दिया और टीम इंडिया ने 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज भी अपने नाम कर ली.

    News Desk

    Related Posts

    हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने उतरेगी भारतीय टीम, फुल्टन को भरोसा

    July 27, 2026

    ब्राजील फुटबॉल टीम अक्टूबर में भारत आएगी, कोलकाता में होगा ऐतिहासिक मुकाबला

    July 27, 2026

    भारत का वर्ल्ड कप में डबल धमाल! ईशा ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज पर साधा निशाना

    July 27, 2026

    यू मुंबा टीटी ने गोवा को हराकर लगातार दूसरा यूटीटी खिताब जीता

    July 27, 2026

    जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को हराया, जीत कारगिल वीरों को समर्पित

    July 27, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को झटका, रूपा-पिंकी नामीबिया से हारीं

    July 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने उतरेगी भारतीय टीम, फुल्टन को भरोसा

    July 27, 2026

    ब्राजील फुटबॉल टीम अक्टूबर में भारत आएगी, कोलकाता में होगा ऐतिहासिक मुकाबला

    July 27, 2026

    भारत का वर्ल्ड कप में डबल धमाल! ईशा ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज पर साधा निशाना

    July 27, 2026

    यू मुंबा टीटी ने गोवा को हराकर लगातार दूसरा यूटीटी खिताब जीता

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.