Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»भारत दौरे पर आ सकती है 5 बार की विश्व विजेता ब्राजील: कोलकाता में मैच की तैयारी
    खेल

    भारत दौरे पर आ सकती है 5 बार की विश्व विजेता ब्राजील: कोलकाता में मैच की तैयारी

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत दौरे पर आ सकती है 5 बार की विश्व विजेता ब्राजील: कोलकाता में मैच की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     कोलकाता

    भारतीय फुटबॉल फैन्स का सपना जल्द सच हो सकता है. पांच बार की FIFA वर्ल्ड कप विजेता टीम ब्राजील अक्टूबर में भारत दौरे पर आ सकती है. ईएसपीएन ब्राजील की रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजीलियन फुटबॉल महासंघ (CBF) भारत में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच कराने के लिए स्थानीय आयोजकों के साथ अंतिम चरण की बातचीत कर रहा है। 

    रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील पहले ही सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो फ्रेंडली मुकाबले खेलने पर सहमत हो चुका है. पहला मैच 25 सितंबर को टाउन्सविले और दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. इसके बाद टीम अक्टूबर की शुरुआत में भारत में तीसरा मुकाबला खेल सकती है. हालांकि, इस मैच में ब्राजील का प्रतिद्वंद्वी कौन होगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। 

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस मुकाबले के आयोजन के लिए कोलकाता को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. हाल ही में अमेरिका में आयोजित FIFA वर्ल्ड कप के दौरान CBF और भारत के आयोजकों के बीच इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई थी. अब सिर्फ कुछ औपचारिकताएं और अनुबंध पर हस्ताक्षर बाकी बताए जा रहे हैं. अगर यह समझौता पूरा हो जाता है तो ब्राजील की राष्ट्रीय टीम कई साल बाद भारत में मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला भारतीय फुटबॉल के लिए भी एक बड़ा आयोजन साबित हो सकता है। 

    कोलकाता में फुटबॉल को लेकर जबरदस्त क्रेज
    ब्राजील के भारत आने की सबसे बड़ी वजह कोलकाता के फुटबॉल प्रशंसकों का जुनून बताया जा रहा है. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कोलकाता पूरी तरह ब्राजील के रंग में रंग गया था. शहर की गलियों से लेकर बाजारों तक पीली और हरी जर्सियां नजर आ रही थीं. हजारों प्रशंसक ब्राजील की टीम का समर्थन करते हुए सड़कों पर उतरे थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दुनिया भर में वायरल हुई थीं। 

    ब्राजीलियन फुटबॉल महासंघ भी इस माहौल से प्रभावित हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, इसी जबरदस्त समर्थन ने भारत में फ्रेंडली मैच कराने की योजना को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. उत्तर कोलकाता के बेनियाटोला इलाके की मशहूर 'FIFA Gully' इस बार भी चर्चा का विषय रही. यहां स्थानीय लोगों ने पूरी गली को वर्ल्ड कप थीम पर सजाया. दीवारों पर नेमार, विनीसियस जूनियर और अन्य दिग्गज खिलाड़ियों की पेंटिंग बनाई गईं. ब्राजील के झंडे, रंग-बिरंगे पोस्टर और फुटबॉल थीम वाली कलाकृतियों ने इस गली को एक मिनी फुटबॉल म्यूजियम का रूप दे दिया। 

    दिलचस्प बात यह है कि इस पहल की शुरुआत 2014 FIFA वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी. तब स्थानीय लोगों ने अखबारों की कटिंग्स और तस्वीरों से गली सजाई थी. आज यह जगह कोलकाता की फुटबॉल संस्कृति की पहचान बन चुकी है और हर वर्ल्ड कप में हजारों लोग यहां पहुंचते हैं। 

    कोलकाता को भारत की फुटबॉल राजधानी कहा जाता है. यहां फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि संस्कृति का हिस्सा है. मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग जैसे ऐतिहासिक क्लबों ने इस शहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है. भारत भले ही अब तक FIFA वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना पाया हो, लेकिन कोलकाता में पीढ़ियों से ब्राजील और अर्जेंटीना जैसी टीमों के लिए अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है. हर वर्ल्ड कप के दौरान पूरा शहर इन टीमों के रंग में रंग जाता है। 

    पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर भारत आएगी ब्राजील टीम
    रिपोर्ट के अनुसार, यह मुकाबला FIFA के नए 'Super FIFA Window' का हिस्सा हो सकता है. इस नई व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय टीमों को 16 दिनों तक का समय मिलता है, जिसमें वे चार तक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल सकती हैं. इसी वजह से ब्राजील ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत में भी फ्रेंडली खेलने की योजना बना रहा है। 

    अगर यह मुकाबला तय हो जाता है तो यह सिर्फ एक फ्रेंडली मैच नहीं होगा, बल्कि भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक अवसर भी होगा. दुनिया की सबसे सफल राष्ट्रीय टीमों में शामिल ब्राजील को भारतीय धरती पर खेलते देखना लाखों प्रशंसकों का सपना रहा है. इसके अलावा इस मैच से भारतीय फुटबॉल को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल सकती है. स्टेडियम में हजारों दर्शकों की मौजूदगी, अंतरराष्ट्रीय प्रसारण और दुनिया भर का ध्यान भारतीय फुटबॉल की ओर आकर्षित करेगा।

    News Desk

    Related Posts

    अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20I में भारतीय ओपनर का बनाया रिकॉर्ड

    July 26, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को ऑलराउंडर बनाने की तैयारी, BCCI का खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला बड़ा राज

    July 26, 2026

    US Open चैंपियन अब फुटबॉल मैदान में! डोमिनिक थीम ने नए अवतार से सबको चौंकाया

    July 26, 2026

    एशियन गेम्स 2026 का असर! वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी

    July 25, 2026

    वेस्टइंडीज वनडे और एशियन गेम्स के बीच टकराई तारीखें, बीसीसीआई चुनेगी दो अलग टीमें

    July 25, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर

    July 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मन की बात में पीएम मोदी ने करगिल वीरों, स्वदेशी रक्षा और जल संरक्षण सराहा

    July 26, 2026

    अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20I में भारतीय ओपनर का बनाया रिकॉर्ड

    July 26, 2026

    बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा

    July 26, 2026

    भोजपुरी बवाल में रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वजन पर सुनकर छलके आंसू कैमरे

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.