Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»US Open चैंपियन अब फुटबॉल मैदान में! डोमिनिक थीम ने नए अवतार से सबको चौंकाया
    खेल

    US Open चैंपियन अब फुटबॉल मैदान में! डोमिनिक थीम ने नए अवतार से सबको चौंकाया

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    US Open चैंपियन अब फुटबॉल मैदान में! डोमिनिक थीम ने नए अवतार से सबको चौंकाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     वियना

    पूर्व वर्ल्ड नंबर-3 डोमिनिक थीम ने अपने स्पोर्ट्स करियर में नई शुरुआत करने का फैसला किया है. टेनिस से संन्यास लेने के दो साल बाद थीम अब प्रतिस्पर्धी फुटबॉल खेलते नजर आएंगे. उन्होंने ऑस्ट्रिया के आठवें डिवीजन के क्लब बैडनर एसी (Badener AC) से जुड़ने का फैसला किया है. 32 वर्षीय थीम का यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह टेनिस कोर्ट पर वापसी नहीं कर रहे, बल्कि पूरी तरह अलग खेल में अपना सफर शुरू कर रहे हैं। 

    डोमिनिक थीम को कभी 'बिग-3' के सबसे बड़े चुनौती देने वाले खिलाड़ियों में गिना जाता था. उन्होंने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर यूएस ओपन 2020 में मेन्स सिंगल्स खिताब अपने नाम किया था. लेकिन 2021 में लगी गंभीर कलाई की चोट उनके करियर पर भारी पड़ गई. महीनों तक कोर्ट से बाहर रहने के बाद भी वह पहले जैसी लय हासिल नहीं कर सके. उनकी रैंकिंग लगातार गिरती गई और आखिरकार उन्होंने मार्च 2024 में संन्यास लेने का फैसला कर लिया। 

    रिटायरमेंट मैच में मिली थी हार
    डोमिनिक थीम ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम मुकाबला 2024 के यूएस ओपन में खेला, जहां उन्हें पहले दौर में बेन शेल्टन ने हराया. इसके बाद 22 अक्टूबर 2024 को वियना ओपन में इटली के लुसियानो डार्डेरी के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला. करीब 10 हजार दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में सीधे सेटों में हार के बाद थीम को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. उन्होंने अपना रैकेट कोर्ट पर रखे एक कांच के बॉक्स में रखकर भावुक अंदाज में टेनिस को अलविदा कहा। 

    संन्यास के समय डोमिनिक थीम ने कहा था कि चोट के बाद वह कभी अपने पुराने स्तर तक नहीं लौट सके, लेकिन उन्हें अपने फैसले का कोई अफसोस नहीं है. टेनिस छोड़ने के बाद थीम ने अपने गृहनगर के क्लब एससी लिचटेनवर्थ (SC Lichtenwrth) के लिए 10 प्रतिस्पर्धी मैच खेले और एक गोल भी किया. इसी प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने दोस्त के जरिए बैडनर एसी जॉइन किया। 

    हालांकि क्लब मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि थीम को किसी तरह की विशेष छूट नहीं मिलेगी. उन्हें बाकी खिलाड़ियों की तरह ट्रेनिंग करनी होगी और स्टार्टिंग इलेवन में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. क्लब के अधिकारी ने स्थानीय मीडिया से कहा, 'हमने सुना है कि वह अच्छे फुटबॉलर भी हैं. हमें उम्मीद है कि वह हमारी टीम के लिए नियमित रूप से खेलेंगे। 

    हजारों दर्शकों की तालियों से लेकर स्थानीय लीग के मुकाबलों तक का यह सफर उनके लिए सिर्फ खेल बदलने का नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धा के प्रति अपने जुनून को जिंदा रखने का नया तरीका है. डोमिनिक थीम के लिए यह दूसरा करियर है, लेकिन लक्ष्य वही है- मैदान पर उतरना, जीत के लिए लड़ना और खेल का लुत्फ उठाना। 

    News Desk

    Related Posts

    वैभव सूर्यवंशी को ऑलराउंडर बनाने की तैयारी, BCCI का खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला बड़ा राज

    July 26, 2026

    एशियन गेम्स 2026 का असर! वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी

    July 25, 2026

    वेस्टइंडीज वनडे और एशियन गेम्स के बीच टकराई तारीखें, बीसीसीआई चुनेगी दो अलग टीमें

    July 25, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर

    July 25, 2026

    यूएस ओपन विजेता डोमिनिक थीम अब ऑस्ट्रिया में खेलेंगे फुटबॉल

    July 25, 2026

    WWE में भारत का जलवा, इन 5 रेसलर्स ने दुनिया में बनाया नाम

    July 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?

    July 26, 2026

    19 घंटे बिना रुके उड़ान! Qantas का Airbus A350-1000ULR बना गेमचेंजर, जानिए इसकी सबसे बड़ी खासियत

    July 26, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को ऑलराउंडर बनाने की तैयारी, BCCI का खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला बड़ा राज

    July 26, 2026

    US Open चैंपियन अब फुटबॉल मैदान में! डोमिनिक थीम ने नए अवतार से सबको चौंकाया

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.