Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»वैभव सूर्यवंशी को ऑलराउंडर बनाने की तैयारी, BCCI का खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला बड़ा राज
    खेल

    वैभव सूर्यवंशी को ऑलराउंडर बनाने की तैयारी, BCCI का खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला बड़ा राज

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वैभव सूर्यवंशी को ऑलराउंडर बनाने की तैयारी, BCCI का खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला बड़ा राज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरारे

    जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही टी20I में 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय टीम के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने बड़ा खुलासा किया है. जोशी ने कहा कि फिलहाल वैभव की बल्लेबाजी पर ही पूरा ध्यान दिया जाएगा, जबकि उनकी गेंदबाजी को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंण बोर्ड) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में धीरे-धीरे निखारा जाएगा। 

    सुनील जोशी ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के साथ कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती.  हरारे में दूसरे टी20I से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जोशी ने कहा कि वैभव ने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत की है, उससे फिलहाल उनकी बल्लेबाजी पर ही पूरा फोकस रहना चाहिए। 

    सुनील जोशी ने कहा, 'सबसे पहले हमें उसकी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए. उसने शानदार प्रदर्शन किया है और मुझे खुशी है कि उसने अपनी प्रतिभा दिखाई. हरारे उसके लिए हमेशा अच्छा मैदान रहा है. उसने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भी अच्छा खेला था और पहले टी20I में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। 

    अर्धशतक जड़कर रचा था इतिहास
    वैभव ने पहले टी20I में सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. इसी के साथ ही वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उनकी तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 126 रनों का लक्ष्य महज 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया। 

    सुनील जोशी ने कहा, 'वैभव अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी सहज है. जब भी समय मिलेगा, मैं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उसकी गेंदबाजी पर भी काम करूंगा.' यानी भारतीय टीम मैनेजमेंट फिलहाल वैभव पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहता. पहले उनकी बल्लेबाजी को और मजबूत बनाया जाएगा, फिर धीरे-धीरे गेंदबाजी पर भी काम होगा। 

    सुनील जोशी ने युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे की तुलना हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे से किए जाने पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, 'हमें किसी खिलाड़ी की तुलना दूसरे से नहीं करनी चाहिए. हार्दिक ने अपनी पहचान खुद बनाई है. शिवम ने भी अपनी जगह बनाई है. सूर्यांश अभी भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वह एक उभरती हुई प्रतिभा हैं और हमें उन पर भरोसा बनाए रखना होगा। 

    अभिषेक-तिलक भी गेंदबाजी करेंगे!
    सुनील जोशी ने बताया कि टीम इंडिया के पास कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, 'अभिषेक शर्मा ने अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है. हम चाहते हैं कि वह लगातार बेहतर होते रहें. तिलक वर्मा भी हमारे लिए एक उपयोगी गेंदबाजी विकल्प हैं. हम उनसे डॉट गेंदें डालने और बेसिक्स पर फोकस करने की बात करते रहते हैं। 

    इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टी20I में महंगे साबित हुए रवि बिश्नोई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20I में शानदार वापसी की और चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर एक विकेट लिया. सुनील जोशी ने बताया कि बिश्नोई की सफलता के पीछे उनकी गेंदबाजी एक्शन नहीं, बल्कि रन-अप में किया गया छोटा बदलाव है। 

    उन्होंने कहा, 'बिश्नोई ने अपने एक्शन में कोई बदलाव नहीं किया है. उन्होंने सिर्फ अपने रन-अप को थोड़ा री-अलाइन किया है. हमने इस पर साईराज बहुतुले से भी चर्चा की थी. अब वह रिटर्न क्री के ज्यादा करीब नहीं जा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी फायदा मिला है। 

    News Desk

    Related Posts

    US Open चैंपियन अब फुटबॉल मैदान में! डोमिनिक थीम ने नए अवतार से सबको चौंकाया

    July 26, 2026

    एशियन गेम्स 2026 का असर! वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी

    July 25, 2026

    वेस्टइंडीज वनडे और एशियन गेम्स के बीच टकराई तारीखें, बीसीसीआई चुनेगी दो अलग टीमें

    July 25, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर

    July 25, 2026

    यूएस ओपन विजेता डोमिनिक थीम अब ऑस्ट्रिया में खेलेंगे फुटबॉल

    July 25, 2026

    WWE में भारत का जलवा, इन 5 रेसलर्स ने दुनिया में बनाया नाम

    July 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?

    July 26, 2026

    19 घंटे बिना रुके उड़ान! Qantas का Airbus A350-1000ULR बना गेमचेंजर, जानिए इसकी सबसे बड़ी खासियत

    July 26, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को ऑलराउंडर बनाने की तैयारी, BCCI का खास प्लान, बॉलिंग कोच ने खोला बड़ा राज

    July 26, 2026

    US Open चैंपियन अब फुटबॉल मैदान में! डोमिनिक थीम ने नए अवतार से सबको चौंकाया

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.