Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»19 घंटे बिना रुके उड़ान! Qantas का Airbus A350-1000ULR बना गेमचेंजर, जानिए इसकी सबसे बड़ी खासियत
    व्यापार

    19 घंटे बिना रुके उड़ान! Qantas का Airbus A350-1000ULR बना गेमचेंजर, जानिए इसकी सबसे बड़ी खासियत

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    19 घंटे बिना रुके उड़ान! Qantas का Airbus A350-1000ULR बना गेमचेंजर, जानिए इसकी सबसे बड़ी खासियत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    आसमान में एक नया इतिहास रच दिया गया है. आस्‍ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटास (Qantas) के नए सुपर प्लेन ने अपनी ताकत का अहसास दुनिया को कराया है. क्वांटास का नया अल्ट्रा लॉन्ग-रेंज एयरबस A350-1000ULR विमान शुक्रवार को पहली बार 19 घंटे की परीक्षण उड़ान पूरी कर फ्रांस से ऑस्ट्रेलिया पहुंचा. 17000 किलोमीटर की यह दूरी इस विमान ने बिना कहीं रुके तय की. एयरबस A350-1000ULR को दुनिया की सबसे लंबी उड़ानों के लिए तैयार किया गया है। 

    प्लेन ने गुरुवार सुबह 7:33 बजे फ्रांस से उड़ान भरी थी और शुक्रवार सुबह 10:46 बजे मेलबर्न में लैंडिंग की. इस टेस्ट फ्लाइट को ट्रैक करने के लिए लोग टूट पड़े.सुबह फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 पर 67,000 से अधिक लोग इस सफर को लाइव देख रहे थे. यह  को दुनिया भर में सबसे ज्यादा ट्रैक की जाने वाली फ्लाइट बन गई। 

    क्यों इतना खास है A350-1000ULR?

    द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सिर्फ एक साधारण हवाई जहाज नहीं है. इसे खास तौर पर दुनिया की सबसे लंबी उड़ानों के लिए तैयार किया गया है. जानिए इसमें कई बड़ी खासियतें हैं-

        20,000 लीटर अतिरिक्त ईंधन टैंक: एयरबस ने इसमें बड़ा फ्यूल टैंक लगाया है. इसकी बदौलत यह प्लेन एक बार में करीब 18,500 किलोमीटर तक उड़ सकता है.
        सीटें कम, ज्यादा आराम: आम A350 प्लेन में 300 से ज्यादा सीटें होती हैं. लेकिन A350-1000ULR में केवल 238 सीटें होंगी. इससे यात्रियों को लंबा सफर थकाऊ नहीं लगेगा। 

        22 घंटे डायरेक्‍ट फ्लाइट का लक्ष्य: इस विमान को ‘प्रोजेक्ट सनराइज’ के लिए डिजाइन किया गया है. इसके जरिए सिडनी से लंदन के बीच बिना रुके 22 घंटे की सीधी उड़ान शुरू करने की योजना क्‍वांटास की है। 

    हवा में कसौटी पर कसे गए सिस्टम
    इस टेस्ट फ्लाइट में विमान के हर कल-पुर्जे और सिस्‍टम्‍स को गौर से परखा गया. इस विमान को ठोक-बजाकर परखने के लिए 4 एक्सपर्ट टेस्ट पायलट और 5 फ्लाइट टेस्ट इंजीनियरों ने इसमें सफर किया. वापसी की उड़ान लगभग 23 घंटे की होगी. इस लंबे सफर में क्रू मेंबर्स एयर कंडीशनिंग से लेकर फ्यूल ट्रांसफर सिस्टम तक की कड़ी जांच करेंगे. इतनी लंबी उड़ान में थकान होना लाजिमी है, इसलिए क्रू के आराम के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेज गिरावट; जानें क्या है वजह

    September 8, 2026

    Maruti Suzuki Price Hike: फिर महंगी हुईं मारुति की कारें, सितंबर में ₹20 हजार तक बढ़े दाम

    September 8, 2026

    Tata Osprey लॉन्च: सनरूफ से क्रूज कंट्रोल तक, फीचर्स की भरमार; जानें कीमत और खासियतें

    September 7, 2026

    सोना ₹40 हजार तक सस्ता, चांदी भी ऑल टाइम हाई से ₹1.83 लाख टूटी; जानें ताजा भाव

    September 7, 2026

    शेयर बाजार की खराब शुरुआत, खुलते ही 250 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी लाल

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान- ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की वर्चुअल समीक्षा….

    September 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    September 9, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की….

    September 9, 2026

    भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    September 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.