Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»भारत में ‘द ओडिसी’ का जलवा, आठ दिन में 100 करोड़ के करीब कमाई
    मनोरंजन

    भारत में ‘द ओडिसी’ का जलवा, आठ दिन में 100 करोड़ के करीब कमाई

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत में ‘द ओडिसी’ का जलवा, आठ दिन में 100 करोड़ के करीब कमाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के लिए जनता कितनी दीवानी है, इसकी एक झलक अगर आपको देखनी है तो अपने पास के किसी भी सिनेमाहॉल में चले जाइए. वहां आपको पूरा थिएटर भरा हुआ मिलेगा. इन दिनों उनकी फिल्म देखने के लिए ऑडियंस भीड़ लगाकर सिनेमा में पहुंच रही है. लगभग हर टिकट प्लेटफॉर्म्स पर उनकी फिल्म के शोज हाउसफुल या सोल्ड-आउट नजर आएंगे.

    नोलन की द ओडिसी इस समय बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. इसे रिलीज हुए एक हफ्ता ही बीता है और इसने अभी तक वर्ल्डवाइड करीब 400 मिलियन डॉलर्स यानी 4000 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. ये नंबर उतना ही बड़ा है, जितने में नमित मल्होत्रा अपनी रामायण बना रहे हैं.

    100 करोड़ पार हुई द ओडिसी
    वर्ल्डवाइड तो नोलन की पिक्चर का जलवा है ही, मगर इंडिया में जिस लेवल का कलेक्शन ये फिल्म कर रही है उसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की होगी. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, द ओडिसी ने आठ दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये (109.69 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसका नेट कलेक्शन अभी 91 करोड़ रुपये के करीब है, जो आज 100 करोड़ पार आराम से हो जाएगा.

    फिल्म द ओडिसी इंडिया में बेहद लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे पूरे इंडिया में सिर्फ 2500 स्क्रीन्स मिली हैं. इसमें से भी 30-40 IMAX सिनेमा हैं, जहां लगभग हर शो हाउसफुल दिख रहा है. दिलचस्प बात ये है कि जिस IMAX स्क्रीन के लिए क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी फिल्म बनाई है, वो IMAX स्क्रीन इंडिया के किसी कोने में नहीं है. बस गुजरात की एक साइंस सिटी में वो 70mm स्क्रीन वाला IMAX मौजूद है मगर वो भी कमर्शियल इस्तेमाल के लिए मौजूद नहीं है.

    रामायण से प्रेरित नोलन की पिक्चर?
    क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ऑडियंस के बीच क्यों इतनी पॉपुलर हो गई है, इसके पीछे भी एक बहुत बड़ा कारण छिपा है. फिल्म में जो कहानी राजा ओडिसियस की दिखाई गई है, वो कुछ-कुछ रामायण से प्रेरित है. जैसे फिल्म में ओडिसियस अपनी पत्नी को एक स्वयंवर में जीतता है. फिर युद्ध लड़ने के लिए वो अपने घर से कई सालों तक दूर चला जाता है. घर पर उसकी पत्नी और बेटे किसी बंदी की तरह हैं, जिनके राज्य पर हर किसी की नजर है.

    इन सबके अलावा नोलन की सिनेमैटोग्राफी, जिसके कारण ये एक और अहम वजह बना रही है जिसे देखने लोग थिएटर्स भाग रहे हैं. द ओडिसी हॉलीवुड के इस दिग्गज डायरेक्टर की सबसे सफल फिल्म बनने की राह पर है. देखना है कि इंडिया में इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना जाने वाला है.

    News Desk

    Related Posts

    अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें

    July 25, 2026

    लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना

    July 25, 2026

    प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना

    July 24, 2026

    साउथ फिल्मों में क्यों बढ़ी बॉलीवुड विलेन की डिमांड? बॉबी देओल ने बताया राज

    July 24, 2026

    मीटू विवाद के बाद आलोक नाथ पर बोलीं नारायणी शास्त्री, जताया दुख

    July 24, 2026

    द इंडिया स्टोरी रिव्यू: गंभीर मुद्दा, कमजोर कोर्टरूम ड्रामा और फीकी कहानी

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    July 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने कबीरधाम में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की मैराथन समीक्षा….

    July 25, 2026

    देहरादून में नशे के नेटवर्क पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हॉटस्पॉट चिन्हित कर तस्करों पर कसा जाएगा शिकंजा

    July 25, 2026

    उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, आदेश जारी

    July 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.