Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»डूरंड कप 2026 का आगाज 25 जुलाई से, मोहन बागान-ईस्ट बंगाल भिड़ेंगे
    खेल

    डूरंड कप 2026 का आगाज 25 जुलाई से, मोहन बागान-ईस्ट बंगाल भिड़ेंगे

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डूरंड कप 2026 का आगाज 25 जुलाई से, मोहन बागान-ईस्ट बंगाल भिड़ेंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     कोलकाता
     एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप का आगाज 25 जुलाई से होगा। भारतीय सेना के पूर्वी कमान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन और फाइनल मुकाबला इस बार भी कोलकाता के साल्टलेक स्थित विवेकानंद युवा भारती स्टेडियम में खेला जाएगा।

    बुधवार को कोलकाता के विजय दुर्ग स्थित पूर्वी सेना कमान मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्वी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएस) एवं डूरंड कप आयोजन समिति के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। डूरंड कप के शुभारंभ से पहले इसकी तीनों प्रतिष्ठित ट्रॉफियां बुधवार को रांची से कोलकाता पहुंचीं, जहां पूर्वी सेना कमान मुख्यालय में आयोजित समारोह और प्रेस वार्ता के दौरान इसका प्रदर्शन व अनावरण किया गया।

    इसके साथ ही पांचों मेजबान राज्यों का ट्रॉफी दौरा पूरा हो गया और 25 जुलाई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट की उलटी गिनती भी शुरू हो गई। अनावरण समारोह में बंगाल के युवा एवं खेल मंत्री डा. इंद्रनील खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके अलावा डूरंड कप आयोजन समिति के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह, राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश पांडेय और बंगाल सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल दिनेश कुमार सिंह सहित सेना और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    मंत्री डा. इंद्रनील खान ने कहा कि इस बार डूरंड कप के उद्घाटन मैच और फाइनल सहित कुल 16 मुकाबलों की मेजबानी कोलकाता करेगा, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता 23 अगस्त तक चलेगी। इसमें कुल 24 टीमें 43 मुकाबले खेलेंगी। उन्होंने फुटबॉल प्रेमियों से अपील की कि वे उद्घाटन मुकाबले से लेकर फाइनल तक स्टेडियम पहुंचकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।

    लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के लिए डूरंड कप केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सेना और नागरिक समाज के मजबूत सहयोग का प्रतीक है। वर्ष 2019 से कोलकाता इस प्रतियोगिता का प्रमुख मेजबान शहर बना हुआ है और यहां फुटबाल केवल खेल नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली का हिस्सा है।

    उद्घाटन मुकाबला 25 जुलाई को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में रिकॉर्ड 17 बार की चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट और 16 बार की विजेता ईस्ट बंगाल एफसी के बीच खेला जाएगा। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कर सकते हैं। इस बार प्रतियोगिता में 24 टीमें छह ग्रुप में विभाजित होकर कोलकाता, रांची, इम्फाल, शिलांग और गुवाहाटी में मुकाबले खेलेंगी।

    कोलकाता में ग्रुप ए और बी के मुकाबलों के अलावा एक क्वार्टर फाइनल, एक सेमीफाइनल और फाइनल भी खेला जाएगा। श्रीलंका सशस्त्र बलों की टीम भी इस बार प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। 1888 में शुरू हुआ डूरंड कप दुनिया की तीसरी सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता है। भारतीय सेना की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता भारतीय फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है।

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.