Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»WTC फाइनल 2027 का बदला वेन्यू, द ओवल में होगा टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला
    खेल

    WTC फाइनल 2027 का बदला वेन्यू, द ओवल में होगा टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WTC फाइनल 2027 का बदला वेन्यू, द ओवल में होगा टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) ने पुष्टि की है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र (2025-27) का फाइनल अगले साल 9 से 13 जून के दौरान लंदन के द ओवल मैदान पर होगा. यह दूसरा मौका होगा जब द ओवल डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी करेगा. पहले के प्लान के मुताबिक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र का फाइनल लॉर्ड्स में होना निर्धारित था, लेकिन अब वेन्यू को लॉर्ड्स से ओवल शिफ्ट कर दिया गया है.

    इससे पहले 2023 में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर पहली बार डब्ल्यूटीसी खिताब अपने नाम किया था. पिछले साल आईसीसी ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को 2027, 2029 और 2031 के डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी सौंपी थी. इनमें से 2027 के फाइनल के लिए द ओवल का चयन किया गया है.

    ICC के जनरल मैनेजर (इवेंट्स एंड ऑपरेशन्स) गौरव सक्सेना ने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल अब दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट आयोजनों में शामिल हो चुका है, क्योंकि इसमें दो साल तक लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीमें आमने-सामने होती हैं. उन्होंने कहा कि 2027 का फाइनल इसलिए भी ऐतिहासिक होगा क्योंकि उसी साल टेस्ट क्रिकेट अपने 150 साल पूरे करेगा. द ओवल क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में से एक है और यहां कई यादगार मुकाबले खेले गए हैं. आईसीसी और ईसीबी मिलकर इस आयोजन को पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास बनाने की कोशिश करेंगे.

    ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर (कॉम्पिटिशंस एंड मेजर इवेंट्स) नील स्नोबॉल ने कहा कि इंग्लैंड और वेल्स में लगातार तीन डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी मिलना सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि 2023 में द ओवल में खेला गया डब्ल्यूटीसी फाइनल दर्शकों और ब्रॉडकास्टर्स दोनों के लिए बेहद सफल रहा था. इसलिए उन्हें भरोसा है कि 2027 का मुकाबला टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के कारण और भी ज्यादा यादगार बनेगा.

    पॉइंट्स टेबल में भारत कहां है?
    डब्ल्यूटीसी का मौजूदा चक्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और सभी नौ टीमें अभी भी फाइनल की रेस में हैं. फिलहाल अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया (87.50) पहले स्थान पर है. वहीं साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड (72.22 प्रतिशत) तीसरे पायदान पर है. बांग्लादेश के अंकों का प्रतिशत 58.33 है और वो चौथे नंबर पर है. भारतीय टीम की हालत कुछ खास नहीं है और वो 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ अभी पांचवें नंबर पर काबिज हैं. इसके बाद श्रीलंका (41.67 प्रतिशत), इंग्लैंड (24.36 प्रतिशत), वेस्टइंडीज (15 प्रतिशत) और पाकिस्तान (8.33 प्रतिशत) का नंबर आता है.

    भारत दो बार (2021 और 2023) WTC फाइनल खेल चुका है, लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर टेस्ट चैम्पियन बनने का सपना पूरा करना चाहेगी. जुलाई और अगस्त में कई अहम टेस्ट सीरीज खेली जानी हैं, जिनसे डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा बदलाव आ सकता है.

    25 जुलाई से वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैच होने हैं. वहीं 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के मध्य दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. उधर भारत को श्रीलंका में मेजबान टीम के खिलाफ 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भाग लेना है. जबकि अगस्त-सितंबर के दौरान इंग्लैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की मेजबानी करेगा. इन सीरीज के नतीजे ये तय कर सकते हैं कि डब्यूटीसी फाइनल में कौन-सी दो टीमें आमने-सामने होंगी.

    अब तक खेले गए तीनों WTC फाइनल में अलग-अलग टीमों ने खिताब जीता है. 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहला WTC खिताब जीता. फिर 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप जीती. वहीं 2025 में साउथ अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया.

     

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.