Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»ऑटो सेक्टर की बड़ी डील! Volkswagen में हिस्सेदारी खरीदेगी भारतीय कंपनी
    व्यापार

    ऑटो सेक्टर की बड़ी डील! Volkswagen में हिस्सेदारी खरीदेगी भारतीय कंपनी

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑटो सेक्टर की बड़ी डील! Volkswagen में हिस्सेदारी खरीदेगी भारतीय कंपनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    JSW Volkswagen Partnership: देश का कार बाजार तेजी से बदल रहा है. ऐसे में अब जर्मनी की दिग्गज कार कंपनी Volkswagen भारत में अपनी रणनीति बदलने की तैयारी कर रही है. खबर है कि कंपनी भारत में अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए JSW Group को अपनी भारतीय यूनिट में हिस्सेदारी बेचने पर गंभीर बातचीत कर रही है. अगर यह डील पूरी होती है तो इंडियन ऑटो इंडस्ट्री में यह सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक साबित हो सकती है। 

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Volkswagen AG और सज्जन जिंदल की अगुवाई वाले JSW Group के बीच स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया में निवेश को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. दोनों कंपनियां आने वाले कुछ हफ्तों में किसी एग्रीमेंट पर पहुंच सकती हैं. बताया जा रहा है कि JSW इस ज्वाइंट वेंचर में एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदना चाहती है। 

    हालांकि, अभी कुछ बड़े मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई है. इनमें कंपनी की वैल्यूएशन और JSW व Volkswagen की ओर से किए जाने वाले कुल निवेश की राशि सबसे अहम है. हाल के दिनों में दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। .

    तीन साल से चल रही है बातचीत
    Volkswagen और JSW के बीच यह बातचीत नई नहीं है. दोनों कंपनियां पिछले करीब तीन साल से संभावित साझेदारी पर चर्चा कर रही हैं. JSW स्टील, पावर, पेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई क्षेत्रों में बड़ा नाम है और अब वह ऑटो सेक्टर में भी अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ाना चाहती है. हाल ही में कंपनी ने ब्रिटिश कार ब्रांड एमजी मोटर के साथ साझेदारी की थी। 

    दूसरी तरफ Volkswagen भारत में किसी मजबूत लोकल पार्टनर की तलाश में है, ताकि वह दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटो बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर सके. कई विदेशी ऑटो कंपनियां भी भारत में इसी तरह की साझेदारियों के जरिए अपने कारोबार को बढ़ाने की रणनीति अपना रही हैं। 

     JSW पहले से ही चीन की शंघाई ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन (SAIC Motor) के साथ ज्वाइंट वेंचर में MG ब्रांड की कारें भारत में बेच रही है. इसके अलावा कंपनी आने वाले समय में JSW ब्रांड के तहत भी कारें लॉन्च करने की योजना बना रही है. ऐसे में अगर Volkswagen के साथ यह डील होती है तो JSW को जर्मन कंपनी के मॉडर्न व्हीकल प्लेटफॉर्म और तकनीकी का बड़ा लाभ मिलेगा. इससे पहले फॉक्सवैगन ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ भी साझेदारी को लेकर बातचीत की थी, लेकिन चर्चा आगे नहीं बढ़ सकी। 

    भारत में Volkswagen की स्थिति
    Volkswagen पिछले 20 साल से ज्यादा समय से भारत में कारोबार कर रही है, लेकिन कंपनी अभी तक बड़ा मार्केट शेयर हासिल नहीं कर सकी है. स्कोडा, फॉक्सवैगन, पोर्शे, बेंटले और लैम्बोर्गिनी जैसे दिग्गज कार ब्रांडों के बावजूद कंपनी की कुल हिस्सेदारी इंडियन पैसेंजर व्हीकल मार्केट में करीब 2.5 प्रतिशत ही है. इसमें भी हाल ही में लॉन्च हुई Skoda Kylaq ने कंपनी को तगड़ी ग्रोथ दी है. चूंकि ये एक मास मार्केट कॉम्पैक्ट एसयूवी है, इसलिए इसकी बिक्री भी ज्यादा है. कंपनी का टार्गेट है कि इस दशक के खत्म होने तक मार्केट शेयर बढ़ाकर 5% तक पहुंचाया जा सके। 

    फिलहाल फॉक्सवैगन या जेएसडब्ल्यू दोनों कंपनियों की तरफ से इस समझौते या डील के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। 

    News Desk

    Related Posts

    Hyundai का बड़ा धमाका! एक साथ लॉन्च हुई Creta, Creta Electric और Alcazar के Lounge Edition

    September 10, 2026

    Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo भारत में लॉन्च, कीमत ₹2.99 लाख; जानें खास फीचर्स

    September 10, 2026

    Xiaomi SkyNomad N90 Max: सिंगल चार्ज में 1700KM से ज्यादा रेंज, 7-सीटर SUV में सीटें बनेंगी बेड जैसी

    September 10, 2026

    Skoda-JSW Deal: बदलने वाली है कंपनी की किस्मत! भारतीय बाजार में मिलेगा बड़ा लोकल पार्टनर, जल्द हो सकता है करार

    September 10, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेज गिरावट; जानें क्या है वजह

    September 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: शहीद स्मारक पहुंचकर CM धामी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय…..

    September 10, 2026

    पैकेज्ड फूड लेबलिंग में देरी पर SC सख्त, FSSAI से मांगा जवाब; नमक-सोडियम डेटा पर उठे सवाल

    September 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.