Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»बदनाम है प्रज्वल रेवन्ना, उसके सेक्स स्कैंडल का PM मोदी को पता था; ओवैसी का बड़ा अटैक…
    देश

    बदनाम है प्रज्वल रेवन्ना, उसके सेक्स स्कैंडल का PM मोदी को पता था; ओवैसी का बड़ा अटैक…

    By May 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बदनाम है प्रज्वल रेवन्ना, उसके सेक्स स्कैंडल का PM मोदी को पता था; ओवैसी का बड़ा अटैक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की ‘‘गंदी हरकतों’’ के बारे में पता था, इसके बावजूद वह उनके लिए प्रचार करने गये।

    बता दें कि प्रज्वल के सेक्स स्कैंडल मामले में पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। उधर, एसआईटी मामले में जांच कर रही है और रेवन्ना विदेश में शरण लिए हुए हैं।

    ओवैसी ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (प्रज्वल ने) बेबस और अबला असहाय महिलाओं के 2000 वीडियो बनाए…मोदी गए और उनके लिए वोट मांगे। तमाशा यह है कि जब वीडियो सामने आए तो वह (रेवन्ना) रातों-रात जर्मनी भाग गए।’’

    गौरतलब है कि हाल के दिनों में कर्नाटक के हासन जिले में सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाली कई वीडियो क्लिप हाल के दिनों में सामने आई हैं। रेवन्ना पर उनकी मेड ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

    मामला जब सीएम सिद्धारमैया के संज्ञान में लाया गया तो मुकदमा दर्ज हुआ और एसआईटी जांच शुरू हुई। रेवन्ना हासन लोकसभा सीट से सिटिंग सांसद हैं और इसी सीट पर पार्टी के प्रत्याशी भी। उनकी सीट पर बीते 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।

    ओवैसी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ‘‘नारी शक्ति’’ के बारे में बात करते हैं और मुस्लिम महिलाओं का भाई होने का दावा करते हैं।

    ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए कहा ‘‘लेकिन हमें ऐसा भाई नहीं चाहिए।’’ ओवैसी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री आपके पास खुफिया विभाग है। आपके पास रॉ है। आपके पास सब कुछ है। आप जानते हैं कि यह आदमी (प्रज्वल) बदनाम है। गंदा है। वह इंसान कहलाने लायक भी नहीं है। फिर भी आप उनके लिए वोट मांगने गए।’’

    Related Posts

    IRCTC ने बताया तरीका: ट्रेन में लोअर बर्थ कैसे पाएं

    May 7, 2026

    IMF की चेतावनी: युद्ध के कारण दुनिया बड़ी संकट में, IMF चीफ ने कहा- हालात और बिगड़ सकते हैं

    May 7, 2026

    बंगाल में बीजेपी का सीएम कौन? अमित शाह के क्राइटेरिया में कौन-कौन बने फिट

    May 7, 2026

    थलापति विजय की डबल चाल: TVK के दोनों हाथों में लड्डू, सरकार बनाने का खेल जारी

    May 6, 2026

    भारत और वियतनाम ने किए 13 समझौते, UPI और वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम का होगा लिंक

    May 6, 2026

    असम में 12 मई को शपथ समारोह, पीएम मोदी होंगे मौजूद; सरमा ने बताया नया CM कब चुना जाएगा

    May 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दूसरी शादी के बाद शिखर धवन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, पत्नी सोफी संग पहुंचे गुरुग्राम

    May 7, 2026

    इकाना में गेंदबाजों का जलवा, LSG-RCB भिड़ंत बनेगी प्लेऑफ की जंग

    May 7, 2026

    Creta लवर्स के लिए झटका: हुंडई ने चुपचाप बंद किए 2 लोकप्रिय वैरिएंट, ADAS महंगा हुआ

    May 7, 2026

    कूपर के शतक के बावजूद हैदराबाद ने पंजाब को हराकर टॉप पर किया कब्जा

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.