Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? दो खिलाड़ियों की वापसी तय, 4 नामों पर सस्पेंस
    खेल

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? दो खिलाड़ियों की वापसी तय, 4 नामों पर सस्पेंस

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? दो खिलाड़ियों की वापसी तय, 4 नामों पर सस्पेंस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नईदिल्ली 
    भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी, जिससे पहले टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो पहुंचेगी और वॉर्म-अप मैच खेलने से पहले कुछ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी. यह मैच नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी) में खेला जाएगा. भारतीय टीम साल 2017 के बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलती नजर आएगी. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की थी. भारत का पिछला टेस्ट मैच जून में अफगानिस्तान के खिलाफ था, जिसमें टीम ने पारी के अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी. दूसरी तरफ, श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। 

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अहम सीरीज
    फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया 9 मुकाबलों के बाद भारत का प्वाइंट्स प्रतिशत (पीसीटी) 48.15 है और पांचवें स्थान पर है. वहीं, श्रीलंका 44.44 पीसीटी के साथ छठे स्थान पर है। सीरीज में जीत दोनों में से किसी भी टीम को फाइनल में पहुंचने की कोशिश में जरूरी बढ़ावा देगी। 

    कब होगा टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान इस हफ्ते होने की उम्मीद है.  जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की लंबे फॉर्मेट में वापसी कर सकते हैं. दूसरी ओर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस एक बड़ी चिंता बनी हुई है। 

    बुमराह और जडेजा की वापसी, सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी पर संशय
    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भातीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट सीरीज में बुमराह और जडेजा टीम का हिस्सा नहीं थे, उनकी वापसी हो सकती है. इसके अलावा वॉशिंगट को लेकर संशय के बादल हैं.अगर वॉशिंगटन समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं, तो सेलेक्टर हर्ष दुबे को टीम में बनाए रख सकते हैं या स्पिन अटैक को बैलेंस करने के लिए सारांश जैन जैसे ऑफ-स्पिनर को टीम में शामिल कर सकते हैं.  मानव सुथार और कुलदीप यादव का अपनी जगह बनाए रखना तय माना जा रहा है, जबकि तेज़ गेंदबाज़ी विभाग में मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हो सकते हैं। 

    आईपीएस के बाद जडेजा अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन मुख्य सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम के लिए उनकी अहमियत पर जोर देते हुए उन्हें इस फ़ॉर्मेट का "नंबर 1 स्पिनर" बताया था।

    वॉशिंगटन की उपलब्धता के अलावा, एक और अहम फैसला नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर करना होगा,  जो अभी CoE में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. सेलेक्टर को यह तय करना होगा कि अगर वह फिट हो जाते हैं तो क्या इस सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर पर भरोसा जताया जाए या फिर किसी स्पेशलिस्ट खिलाड़ी को टीम में लाया जाए। 

    News Desk

    Related Posts

    CWG 2026: हॉकी, बैडमिंटन और रेसलिंग बाहर, 32 साल का सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स होगा ग्लासगो में

    July 22, 2026

    विश्व कप फाइनल हारने के बाद अर्जेंटीना पर डबल झटका, खिलाड़ियों पर कार्रवाई की तैयारी में FIFA

    July 22, 2026

    वॉशिंगटन सुंदर की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

    July 21, 2026

    पीवी सिंधु की शानदार वापसी, विराट की सलाह से बदली सोच और जीता खिताब

    July 21, 2026

    WWE इतिहास के 5 सबसे वजनदार रेसलर्स, जिनसे कांपते थे विरोधी

    July 21, 2026

    ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 होगा सबसे छोटा संस्करण, 10 खेल शामिल

    July 21, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कांवड़ मेले में दुकान लगानी है? पहले कराएं पंजीकरण, इन 3 नियमों का पालन भी अनिवार्य

    July 22, 2026

    फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली, ट्रंप के 200% टैरिफ डर से दूसरे दिन भी बाजार लुढ़का

    July 22, 2026

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? दो खिलाड़ियों की वापसी तय, 4 नामों पर सस्पेंस

    July 22, 2026

    खुदाई में मिलीं रावण की 35 दुर्लभ मूर्तियां, मांड्या-मैसुरु में ASI की खोज ने चौंकाया

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.