Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी समारोह में ट्रंप का ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
    खेल

    फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी समारोह में ट्रंप का ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी समारोह में ट्रंप का ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    विश्व फुटबॉल को अपना नया चैंपियन मिल गया है। स्पेन ने न्यू यॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से मात देकर दूसरी बार खिताब जीता। संयुक्त मेजबान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फीफा के अध्यक्ष गियानी इनफैंटिनो को ट्रॉफी दी, लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ कर दिया जिससे हर कोई हैरान रह गया।

    अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको के साथ इस वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी। डोनल्ड ट्रंप फाइनल मैच देखने स्टेडियम भी पहुंचे और विजेता स्पेन को ट्रॉफी भी दी, लेकिन ट्रॉफी देने के बाद वह स्टेज पर खड़े ही रह गए।

    जबरदस्ती हटाया गया
    सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डोनल्ड ट्रंप और इनफैंटिनो स्पेन को ट्रॉफी देते हैं। फिर इनफैंटिनो चले जाते हैं और डोनल्ड ट्रंप वहीं खड़े रहते हैं। डोनल्ड ट्रंप अपनी मस्ती में मुस्कुरा रहे हैं और स्पेन के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते रहते हैं। वह फिर वहीं खड़े रहते हैं और हंसते हुए तालियां बजाते हैं। इनफैंटिनो इंतजार कर रहे होते हैं कि ट्रंप नीचे आएंगे, लेकिन वह आते नहीं है और स्टेज पर ही घूमते रहते हैं।

    फिर इनफैंटिनो जाते हैं और ट्रंप के कान में कुछ कहते हैं और उन्हें नीचे लाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ट्रंप हैं कि मानते ही नहीं हैं। वह वहीं खड़े रहते हैं। बड़ी मुश्किल से ट्रंप हटते हैं और स्पेन की टीम ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाती है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर ट्रंप की जमकर थू-थू हो रही है।

    विवादों में रहे ट्रंप
    ट्रंप इस फीफा वर्ल्ड कप में पहले भी विवादों में रहे हैं। राउंड-32 के मैच में अमेरिका के खिलाड़ी फोलारिन बालोगन को रेड कार्ड मिला था जिससे उनका अगले मैच में न खेलना पक्का था। इसके बाद उनका रेड कार्ड वापस ले लिया गया था और वह अगले मैच में खेले थे। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने इनफैंटिना को फोन किया था कि वह बालोगन के रेड कार्ड को वापस ले लें। इसने काफी विवाद खड़ा किया था।

    News Desk

    Related Posts

    इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे जाएगी टीम इंडिया, 23 जुलाई से सीरीज

    July 20, 2026

    लॉर्ड्स में खुली भारत की पोल, इंग्लैंड की आंधी में बेअसर हुई गेंदबाजी

    July 20, 2026

    FIFA World Cup Final: स्पेन बना चैंपियन, ट्रंप जश्न के बीच पहुंचे तो FIFA चीफ ने किया किनारे

    July 20, 2026

    रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहों पर शुभमन गिल ने दिया बड़ा जवाब

    July 20, 2026

    फुटबॉल का नया बादशाह बना स्पेन, फाइनल में मेसी की अर्जेंटीना को हराकर रचा विश्व रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    लॉर्ड्स में रोहित-विराट की अग्निपरीक्षा, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज पर सबकी नजरें

    July 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नई रणनीति लागू, NAAC और NIRF रैंकिंग पर रहेगा फोकस….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नई रणनीति लागू, NAAC और NIRF रैंकिंग पर रहेगा फोकस….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने की पहल, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से मांगी ₹7,800 करोड़ की सहायता….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने की पहल, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से मांगी ₹7,800 करोड़ की सहायता….

    July 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.