Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»15 हजार वनडे रन से 203 कदम दूर विराट, सचिन का रिकॉर्ड निशाने पर
    खेल

    15 हजार वनडे रन से 203 कदम दूर विराट, सचिन का रिकॉर्ड निशाने पर

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    15 हजार वनडे रन से 203 कदम दूर विराट, सचिन का रिकॉर्ड निशाने पर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. विराट कोहली लगभग छह महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे. इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में कोहली के निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड्स होंगे. विराट खास मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं. दरअसल, विराट ने अब तक भारत के लिए 311 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने खेली 299 पारियों में 58.71 की औसत से 14,797 रन बनाए हैं.

    कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर 203 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह 50 ओवर के फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे कर लेंगे. इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने वाले कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद विश्व के महज दूसरे बल्लेबाज बनेंगे. कोहली ने अपने एकदिवसीय करियर में 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं.

    सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने के लिए 359 पारियां खेली थीं. हालांकि, विराट के पास इस मामले में उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा. कोहली अगर इस सीरीज में 203 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. सचिन ने यह उपलब्धि साल 2007 में हासिल की थी.

    कोहली का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में दमदार रहा है. उन्होंने इंग्लिश टीम का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है. इंग्लैंड के खिलाफ खेली 38 पारियों में विराट ने 41 की औसत से खेलते हुए 1,397 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने तीन शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. इंग्लैंड की सरजमीं पर कोहली ने खेली 33 पारियों में 51.88 की औसत से 1,349 रन बनाए हैं. वह इंग्लिश कंडिशंस में एक शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं.

    भारतीय टीम की चाहत यही होगी कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अपने 'विराट' रिकॉर्ड को इस वनडे सीरीज में भी बरकरार रखने में सफल रहें. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाना है, जबकि दूसरा वनडे 16 और तीसरा एकदिवसीय मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाना है.

    News Desk

    Related Posts

    लॉर्ड्स में रोहित-विराट की अग्निपरीक्षा, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज पर सबकी नजरें

    July 19, 2026

    पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन खिताब, रचा भारतीय बैडमिंटन में नया इतिहास

    July 19, 2026

    वॉशिंगटन सुंदर बाहर, हर्ष दुबे की एंट्री; लॉर्ड्स वनडे से पहले बदली टीम इंडिया की रणनीति

    July 18, 2026

    सीरीज बचाने उतरेगा भारत, लॉर्ड्स में रोहित की फॉर्म पर सबकी नजर

    July 18, 2026

    रोहित ने ही गंभीर को बनाया था कोच, अब रिश्तों में खटास की खबरों से मचा बवाल

    July 18, 2026

    पीवी सिंधु का कमाल! पहली बार जापान ओपन के फाइनल में बनाई जगह, टूटा वर्षों का इंतजार

    July 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    BPCL ने लॉन्च की Bharatgas Lite ZIP सेवा, मिलेगा हल्का सिलेंडर और तेज डिलीवरी

    July 19, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना, बढ़ेगा सहयोग

    July 19, 2026

    कोविड मामलों में बढ़ोतरी, आंध्र में ओमिक्रॉन RF.5 वेरिएंट की पुष्टि

    July 19, 2026

    अमेरिका तनाव के बीच ईरान में सत्ता संघर्ष तेज, तख्तापलट की धमकी से हलचल

    July 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.