Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»सावधान! आसमान से बरस रही ‘आग’, भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट…
    देश

    सावधान! आसमान से बरस रही ‘आग’, भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट…

    By April 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सावधान! आसमान से बरस रही ‘आग’, भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी सितम ढा रही है।

    तेज लू ने हालत और ज्यादा खराब कर दी है। बिहार में सोमवार को 17 जगहों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जताया कि आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी।

    शेखपुरा जिले में सोमवार को अधिकत्तम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। इसके अलावा, औरंगाबाद में तापमान 43.6 डिग्री, मधुबनी में 43.2 डिग्री और अवरल में 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    बिहार के अन्य शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक रहा। पटना में 41.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 41.5 डिग्री सेल्सियस, सुपौल में 41.4 डिग्री सेल्सियस, बेगुसराय और सहरसा में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इस बीच, आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया कि अगले 3-4 दिन राज्य में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।

    झारखंड सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं बंद कीं
    झारखंड सरकार ने राज्यभर में भीषण गर्मी के मद्देनजर मंगलवार से 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कर दी हैं। अधिकारी ने कहा कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चलेंगी। यह निर्णय छात्रों को भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि यह आदेश सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सहित सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा।

    मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गोड्डा में 44.6 डिग्री, जमशेदपुर में 44 डिग्री और डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश और हिमपात
    हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ है। ऑरेंज अलर्ट के बीच राज्य के कई हिस्सों में रविवार दे रात से बारिश और हिमपात हो रहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा के उच्च पर्वतीय इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। कोकसर, हंसा और केलांग में हिमपात का सिलसिला जारी है।

    रोहतांग दर्रे पर भी बर्फ गिर रही है। राज्य के मध्यवर्ती व मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बादल बरस रहे हैं। बारिश-हिमपात से राज्य में पारा गिर गया है और अप्रैल के अंतिम दिनों में भी लोग दिसंबर जैसी ठंड महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने पहली मई तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है।

    वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश, हिमपात और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी भी दी गई है। 2-3 मई को मौसम के साफ रहने के आसार हैं।

    4-5 मई को फिर बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    केरल के पलक्कड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
    आईएमडी ने भीषण गर्मी के अंदेशे के मद्देनजर केरल के पलक्कड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि मौसम एजेंसी ने चिलचिलाती और भीषण गर्मी के अंदेशा जताया है।

    इसके मद्देनजर कोल्लम और त्रिशूर जिलों के कुछ इलाकों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, 30 अप्रैल से 3 मई तक पलक्कड़ और कोल्लम और त्रिशूर जिलों में तापमान क्रमशः 41 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।

    केएसडीएमए ने एक बयान में कहा कि कोझिकोड जिले में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

    Related Posts

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026

    बंगाल में CM कौन? सरकार गठन की हलचल तेज, BJP ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक

    May 5, 2026

    बंगाल: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से जब्त हुआ सोना और कैश

    May 5, 2026

    दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे

    May 5, 2026

    बंगाल में CM का फैसला करेंगे अमित शाह, असम में जेपी नड्डा को मिली जिम्मेदारी

    May 5, 2026

    सुनेत्रा पवार ने बनाया इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों के 7 उपचुनाव में BJP 4, कांग्रेस 2 जीत

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: शिक्षकों को अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा

    May 5, 2026

    पाकिस्तान का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने हाफिज सईद और मसूद अजहर के लिए की लड़ाई

    May 5, 2026

    ईरान-खाड़ी तनाव चरम पर, UAE और ओमान पर मिसाइल-ड्रोन हमलों से मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका बढ़ी

    May 5, 2026

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.