Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, जापान ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय
    खेल

    पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, जापान ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय

    News DeskBy News DeskJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, जापान ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्‍ली
     भारत की स्‍टार महिला शटलर पीवी सिंधू ने जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। सिंधू जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय महिला शटलर बनीं। इससे पहले 2011 में साइना नेहवाल ने जापान ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

    विश्‍व रैंकिंग में 10वें नंबर पर काबिज सिंधू की सेमीफाइनल में एंट्री बिना मैच खेले हुई। जापान की नोजोमी ओकुहरा ने शुक्रवार को क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले अपना नाम वापस ले लिया। सुपर 750 टूर्नामेंट में सिंधू का तीन साल बाद अंतिम-4 में पहली बार प्रवेश हुआ। इससे पहले वो 2023 में डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

    बता दें कि सिंधू ने इस सीजन में तीसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले वो मलेशिया ओपन सुपर 1000 और ऑस्‍ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के अंतिम-4 में पहुंची थीं। बहरहाल, पीवी सिंधू का लक्ष्‍य जापान ओपन का खिताब जीतना है, जिसके लिए उन्‍हें सेमीफाइनल में विश्‍व नंबर-4 चीन की चेन यूफी की चुनौती से पार पाना होगा।

    चेन यूफी के खिलाफ सिंधू का मुकाबला आसान नहीं होगा। टोक्‍यो ओलिंपिक चैंपियन यूफी ने क्‍वार्टर फाइनल में कोरिया की वायजे सिम को सीधे सेटों में मात देकर अंतिम-4 में एंट्री की। सिंधू का यूफी के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार नहीं है। दोनों शटलर्स के बीच चेन ने 8-6 की बढ़त बना रखी है। सिंधू ने चीनी शटलर के खिलाफ पिछले चार मैच लगातार गंवाए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    महिला खिलाड़ियों के सम्मान के लिए बदले ब्रॉडकास्ट नियम, कैमरा एंगल पर रोक

    July 17, 2026

    रोहित शर्मा का वनडे करियर खत्म? आंकड़े दे रहे हैं अलग कहानी

    July 17, 2026

    रोहित शर्मा के वनडे करियर का अंत करीब, पीछे छोड़ जाएंगे ये अटूट रिकॉर्ड

    July 17, 2026

    ऑलराउंडरों पर दांव पड़ा भारी, विदेशी दौरे पर टीम इंडिया की रणनीति सवालों में

    July 17, 2026

    कार्डिफ वनडे में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, इंग्लैंड के लिए करो-मरो मुकाबला

    July 16, 2026

    मेसी ने जिसे नहलाया था वही अब विश्व कप फाइनल में सामने होगा

    July 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले का दावा, भारत के निवेश पर बढ़ी चिंता

    July 17, 2026

    आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले, वैरिएंट जांच के लिए सैंपल भेजे

    July 17, 2026

    वोटर लिस्ट से नाम हटने पर नागरिकता खत्म नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट

    July 17, 2026

    गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार

    July 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.