Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»कार्डिफ वनडे में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, इंग्लैंड के लिए करो-मरो मुकाबला
    खेल

    कार्डिफ वनडे में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, इंग्लैंड के लिए करो-मरो मुकाबला

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कार्डिफ वनडे में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, इंग्लैंड के लिए करो-मरो मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे कार्ड‍िफ में गुरुवार को है, मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 पर होना है, टॉस उससे पहले 5:00 बजे होगा. भारतीय टीम अगर यह मुकाबला जीतती है तो सीरीज भी जीत जाएगी, एजबेस्टन वनडे में भारतीय टीम को जीत मिली थी.

    वैसे कार्ड‍िफ इंग्लैंड का एक तरह से मजबूत गढ़ है, जहां 2010 से अब तक 14 ODI मैचों में से दस में उसको जीत मिली है, हालांकि, टीम इंड‍िया का यहां चार मैचों में 3-1 से जीत का का है.

    वो 2011 में इंग्लैंड से छह विकेट से हार गए थे, लेकिन तीन साल बाद वापसी पर इंग्लैंड को 2014 में 133 रन से हराया था. इस बीच उन्होंने 2013 में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका दोनों को हराया था. यानी भारतीय टीम को यहां इस मैदान पर केवल एक हार म‍िली है, जो इंग्लैंड के ख‍िलाफ शुरुआती मैच में थी, उसके बाद तीनों वनडे जीते हैं.

    कैसा है यहां भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का र‍िकॉर्ड
    देखा जाए तो भारतीय टीम यहां 12 साल बाद यहां वनडे मुकाबला खेलने जा रही है, ऐसे में भारतीय टीम के कई ख‍िलाड़ियों के लिए खेलना नया अनुभव होगा. खासकर वनडे फॉर्मेट में… शुभमन गिल सितंबर 2022 में यहां कुछ समय के लिए ग्लेमोर्गन के विदेशी खिलाड़ी के तौर पर तीन मैच खेल चुके हैं. लेकिन वनडे में खेलना उनके लिए नया अनुभव होगा.

    व‍िराट कोहली ने यहां भारतीय टीम की ओर से वनडे में चारों मैच खेले हैं, वो 4 मैचों में 196 रन 65.33 के एवरेज और 97.51 के स्ट्राइक रेट से बना चुके हैं. कोहली यहां एक शतक और एक अर्धशतक जड़ चुके हैं. वहीं रोहित शर्मा यहां 3 वनडे मैचों में 150 रन 50 के एवरेज और 68.80 के स्ट्राइक रेट से बना चुके हैं. वहीं मौजूदा भारतीय टीम में कोई भी ऐसा गेंदबाज नहीं हैं, ज‍िसे यहां वनडे खेलने का अनुभव हो. रवींद्र जडेजा यहां 4 मैचों में 8    व‍िकेट लेकर भारतीय टीम के सबसे सफलतम गेंदबाज हैं. हालांकि वो मौजूदा स्कॉड का हिस्सा नहीं है.      

    कार्ड‍िफ ODI के लिए भारत की संभाव‍ित प्लेइंग 11
    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार / प्रिंस यादव / अर्शदीप सिंह.

    कार्ड‍िफ ODI के लिए इंग्लैंड की संभाव‍ित प्लेइंग 11
     1 बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग/ब्राइडन कार्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद

    टीम इंड‍िया का वनडे स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा.

    इंग्लैंड  का वनडे स्क्वॉड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राश‍िद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद.

    News Desk

    Related Posts

    मेसी ने जिसे नहलाया था वही अब विश्व कप फाइनल में सामने होगा

    July 16, 2026

    300 वनडे पारियों में कोहली ने सचिन को इन आंकड़ों में छोड़ा पीछे

    July 16, 2026

    MLC 2026 में रिकॉर्ड्स की बारिश, 537 रन और 51 छक्कों का तूफान

    July 16, 2026

    पीवी सिंधु ने जापान ओपन क्वार्टर फाइनल में बनाई शानदार जगह

    July 16, 2026

    भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे आज, सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    July 16, 2026

    IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, पुराने अकाउंट से ही कर सकेंगे टिकट बुकिंग

    July 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी राहत, बेसिक सैलरी के साथ HRA में भी हो सकती है भारी बढ़ोतरी

    July 17, 2026

    समंदर की 700 मीटर गहराई में मिला बेशकीमती खजाना! सामने आया दुनिया के सबसे बड़े सोने के भंडार का दावा

    July 17, 2026

    Uttarakhand News- हरेला पर्व पर CM धामी का खास संदेश, बोले- प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का है पर्व….

    July 16, 2026

    Uttarakhand News- हरेला पर्व पर CM धामी का खास संदेश, बोले- प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का है पर्व….

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.