Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»MLC 2026 में रिकॉर्ड्स की बारिश, 537 रन और 51 छक्कों का तूफान
    खेल

    MLC 2026 में रिकॉर्ड्स की बारिश, 537 रन और 51 छक्कों का तूफान

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MLC 2026 में रिकॉर्ड्स की बारिश, 537 रन और 51 छक्कों का तूफान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    अगर किसी ने कहा होता कि 20-20 ओवर के मैच में 537 रन, 51 छक्के, तीन शतक और T20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज देखने को मिलेगा, तो शायद यकीन करना मुश्किल होता. लेकिन मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के एलिमिनेटर-1 में ठीक ऐसा ही हुआ. ओकलैंड (Oakland) में खेले गए इस मुकाबले ने T20 क्रिकेट की सीमाएं ही बदल दीं.

    MI न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 266/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम ने महज 18.4 ओवरों में 270/4 बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज कर ली. यानी दोनों टीमों ने मिलकर 537 रन बनाए और 51 छक्के उड़ाए. यह T20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया.

    इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम था, जिसने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था. वहीं तीसरे स्थान पर भी पंजाब किंग्स ही है, जिसने IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन का सफल पीछा किया था.

    266 रन… फिर भी हार
    आमतौर पर 200 का स्कोर ही T20 में मैच जिताने के लिए काफी माना जाता है. 220-230 बनने पर मुकाबला लगभग एकतरफा हो जाता है.. लेकिन यहां 266 रन भी जीत की गारंटी नहीं बन सके.

    निकोलस पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक जड़कर MLC इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी बना डाली. उन्होंने 106 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनके साथ कीरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों में 64 रन ठोकते हुए अपने करियर के 1000 T20 छक्के भी पूरे कर लिए. क्विंटन डी कॉक ने भी अर्धशतक लगाया.

    13 ओवरों में MI न्यूयॉर्क का स्कोर 211/3 था और ऐसा लग रहा था कि टीम 300 रनों का आंकड़ा भी पार कर जाएगी. लेकिन रचिन रवींद्र ने आखिरी ओवरों में चार विकेट लेकर स्कोर को 266 पर रोक दिया.

    10 रन पर दो विकेट… फिर आया तूफान
    267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही. सिर्फ 10 रन पर दो विकेट गिर गए. शाकिब अल हसन ने नई गेंद से दोनों शुरुआती बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया.

    यहीं से एंड्रीस गॉस और कप्तान स्टीव स्मिथ ने इतिहास लिखना शुरू किया.
    दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 89 गेंदों में 241 रन जोड़ दिए, जो T20 इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. गॉस ने 56 गेंदों में 132 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 49 गेंदों में नाबाद 110 रन ठोके. दोनों ने सिर्फ 40-40 गेंदों में अपने-अपने शतक पूरे किए.

     एक मैच… तीन शतक
    यह मुकाबला इसलिए भी ऐतिहासिक बन गया क्योंकि पुरुष T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ही मैच में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए.

    निकोलस पूरन – 106 रन
    एंड्रीस गॉस -132 रन
    स्टीव स्मिथ – 110* रन

    तीनों बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि रिकॉर्ड बुक फिर से लिखनी पड़ी.

    51 छक्कों की बारिश
    इस मैच में चौकों से ज्यादा चर्चा छक्कों की रही. दोनों टीमों ने मिलकर 51 छक्के लगाए. हर कुछ मिनट बाद गेंद स्टैंड में पहुंच रही थी. एक समय ऐसा लगा कि गेंदबाज सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं.

    रिकॉर्ड्स की सुनामी
    – 537 रन – मैच में दोनों टीमों का संयुक्त स्कोर
    – 51 छक्के – पूरे मुकाबले में लगे
    – 267 रन का सफल पीछा – T20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज
    – 3 शतक – पुरुष T20 के एक मैच में पहली बार
    – निकोलस पूरन- 31 गेंदों में MLC इतिहास का सबसे तेज शतक
    – एंड्रीस गॉस – MLC में शतक लगाने वाले पहले अमेरिकी बल्लेबाज
    – कीरोन पोलार्ड – T20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे
    – गॉस-स्मिथ की 241 रन की साझेदारी – T20 इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

    क्रिकेट में कई बड़े स्कोर, कई तेज शतक और कई रोमांचक रन चेज देखने को मिले हैं, लेकिन 537 रन, 51 छक्के, तीन शतक और 267 रन का सफल पीछा- इन चारों का एक ही मैच में होना शायद वर्षों तक याद रखा जाएगा. MLC 2026 का यह मुकाबला अब सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि T20 क्रिकेट के इतिहास का नया मानक बन चुका है.

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.