Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»7 मिनट में पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में
    खेल

    7 मिनट में पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    7 मिनट में पलटा मैच, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अटलांटा
    फुटबॉल के इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक ने आज एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को चकनाचूर करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

    एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड फाइनल का टिकट पक्का कर चुका है, लेकिन मैच के आखिरी 7 मिनट में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने साबित कर दिया कि वह क्यों चैंपियन है. लियोनेल मेसी के दो जादुई पास की बदौलत अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब रविवार को न्यू जर्सी में अर्जेंटीना की खिताबी भिड़ंत स्पेन से होगी। 

    मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में मैच की शुरुआत से ही दोनों देशों के फैंस के बीच जबरदस्त शोर और मैदान पर तीखा तनाव देखने को मिला. पहले हाफ में खेल ज्यादातर फाउल की वजह से बाधित रहा. तीसरे मिनट में ही एंजो फर्नांडेज के एक फाउल के बाद खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. इंग्लैंड ने लियोनेल मेसी को घेर कर रखा और खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया. अर्जेंटीना के मार्टिनेज और इंग्लैंड के इलियट एंडरसन को येलो कार्ड भी देखना पड़ा. सीमित मौकों के बीच पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर छूटा। 

    दूसरे हाफ में कहानी पूरी तरह बदल गई. 55वें मिनट में इंग्लैंड के मोर्गन रोजर्स ने एक जादुई पास निकाला, जिस पर एंथनी गॉर्डन ने शानदार फिनिशिंग करते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया. इस गोल की बदौलत इंग्लैंड 1-0 से आगे हो गया. इसके बाद अर्जेंटीना पर दबाव साफ दिख रहा था और घड़ी की सुइयां बीतने के साथ इंग्लैंड की जीत तय लग रही थी। 

    85वें मिनट से शुरू हुआ मेसी और अर्जेंटीना का 'रौद्र रूप'
    जब अर्जेंटीना के फैंस उम्मीद खो रहे थे, तब 'गॉड ऑफ फुटबॉल' लियोनेल मेसी ने कमान संभाली. 85वां मिनट में मेसी ने डिफेंडर्स को छकाते हुए एंजो फर्नांडेज को पास दिया. फर्नांडेज ने बॉक्स के ठीक बाहर से एक बुलेट शॉट दागकर स्कोर 1-1 कर दिया.  मैच जब एक्स्ट्रा टाइम की ओर बढ़ रहा था, तभी इंजरी टाइम में मेसी ने एक और सटीक पास दिया, जिसे लाउतारो मार्टिनेज ने बिना कोई गलती किए गोल में तब्दील कर दिया. महज 7 मिनट के भीतर स्कोर 1-0 से 2-1 हो गया।  

    फाइनल सीटी बजते ही लियोनेल मेसी अटलांटा के मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इसके बाद वह अपने साथियों को गले लगाते नजर आए. एक और यादगार वापसी से टीम को जीत दिलाने वाले 39 वर्षीय मेसी अब लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    निकोलस पूरन का तूफानी शतक, किरोन पोलार्ड ने पूरे किए 1000 छक्के, अमेरिका में छाया कैरेबियाई जलवा

    July 16, 2026

    FIFA World Cup: इंग्लैंड की हार के बाद मैदान पर बवाल, जूड बेलिंघम पर अर्जेंटीना खिलाड़ी को थप्पड़ मारने का आरोप

    July 16, 2026

    ICC ने बदले वनडे-T20 वर्ल्ड कप के नियम, अब चैंपियन बनने की राह होगी पहले से ज्यादा मुश्किल

    July 15, 2026

    अफगानिस्तान की महिला क्रिकेटरों को ICC का बड़ा तोहफा, 2030 तक खेलने का मिला नया रास्ता

    July 15, 2026

    स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से रौंदकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह, ओयार्जाबेल- पोरो बने जीत के हीरो

    July 15, 2026

    968 दिन बाद वनडे में जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड में रचा इतिहास; एजबेस्टन में भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

    July 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ब्रेन ड्रेन रोकने के लिए ISRO का बड़ा फैसला, वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर लगेगी रोक

    July 16, 2026

    निकोलस पूरन का तूफानी शतक, किरोन पोलार्ड ने पूरे किए 1000 छक्के, अमेरिका में छाया कैरेबियाई जलवा

    July 16, 2026

    FIFA World Cup: इंग्लैंड की हार के बाद मैदान पर बवाल, जूड बेलिंघम पर अर्जेंटीना खिलाड़ी को थप्पड़ मारने का आरोप

    July 16, 2026

    22 साल बाद बदली IRCTC की वेबसाइट, नई BETA साइट पर टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा आसान

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.