Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….
    छत्तीसगढ़

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सीएम हेल्पलाइन 1076 यह सुनिश्चित करती है कि छत्तीसगढ़ राज्य के आम नागरिकों की प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेही के साथ निराकरण किया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शासन के प्रति आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम बेलौदी के एक श्रमिक को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला, जहां चार माह से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर कर दिया गया।

    चार माह से मजदूरी नहीं मिलने से बढ़ी थी परेशानी

    ग्राम बेलौदी के स्वास्थ्य केंद्र में मजदूरी दर पर कार्यरत भृत्य श्री छत्रपाल साहू को पिछले चार महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला था। लगातार भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी अपनी समस्या के समाधान के प्रयास किए, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिला।

    इंस्टाग्राम से मिली जानकारी, एक कॉल में दर्ज हुई शिकायत

    इसी दौरान श्री छत्रपाल साहू को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल हेल्पलाइन पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

    24 घंटे के भीतर खाते में पहुंची पूरी मजदूरी

    विभागीय कार्रवाई के परिणामस्वरूप शिकायत दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर श्री छत्रपाल साहू के बैंक खाते में चार माह की लंबित मजदूरी की पूरी राशि अंतरित कर दी गई। समय पर भुगतान मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिली और शासन की त्वरित कार्यप्रणाली पर उनका विश्वास और मजबूत हुआ।

    सीएम हेल्पलाइन ने मेरी बड़ी परेशानी दूर कर दी

    श्री छत्रपाल साहू ने बताया कि वे कई महीनों से मजदूरी भुगतान के लिए परेशान थे, लेकिन सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के केवल 24 घंटे के भीतर उनकी समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद है, जिससे घर बैठे समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है।

    अन्य नागरिकों से भी हेल्पलाइन का लाभ लेने की अपील

    श्री छत्रपाल साहू ने नागरिकों से अपील की कि यदि वे किसी भी शासकीय समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बिना संकोच सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज करें।

    News Desk

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- हरेला पर्व पर CM धामी का खास संदेश, बोले- प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का है पर्व….

    July 16, 2026

    Uttarakhand News- हरेला पर्व पर CM धामी का खास संदेश, बोले- प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का है पर्व….

    July 16, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद हुए विपक्षी विधायक, कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने मंच से की खुलकर तारीफ….

    July 16, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद हुए विपक्षी विधायक, कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने मंच से की खुलकर तारीफ….

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.