Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»चुनाव में ‘लव जिहाद’ की एंट्री? कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर खूब बरसे पीएम मोदी…
    देश

    चुनाव में ‘लव जिहाद’ की एंट्री? कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर खूब बरसे पीएम मोदी…

    By April 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुनाव में ‘लव जिहाद’ की एंट्री? कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर खूब बरसे पीएम मोदी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा हीरेमथ की हत्या का मुद्दा चुनाव में भी गूंज रहा है।

    बेल्लारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को कांग्रेस सरकार पर इस मामले को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के चलते ही हुबली के कॉलेज में नेहा की हत्या कर दी गई।

    उन्होंने कहा कि इसी कांग्रेस सरकार की वजह से बेंगलुरु में ब्लास्ट हुआ। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के राजनीति के लिए कांग्रेस सरकार बहुत गिर गई है। 

    प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस का जो माइंडसेट है वो राज्य और देश दोनों के लिए खतरनाक है। वोट बैंक के लिए अपराध और आतंकवाद के साथ समझौता नहीं किया जा सकता।

    लेकिन कांग्रेस कुछ भी सीखने को तैयार नहीं है। वह वोट बैंक के लिए लोगों को आतंकवाद और अपराध के गड्ढे में गिराने को तैयार है। बैन संगठन पीएफआई को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर हमला किया। 

    उन्होंने कहा, पीएफआई एक खतरनाक संगठन है और यह देश को तबाह करना चाहता है। इसे हमारी सरकार ने बैन कर रदिया।

    पीएफआई के नेता जो खुद को तीस मार खां समझते थे, आज जेल में हैं। वहीं पीएफआई कांग्रेस के लिए लाइफलाइन बन गई थी। कांग्रेस के इसी रवैया की वजह से ही बेंगलुरु के कैफे में विस्फोट हो गया। 

    23 साल की नेहा हीरेमथ की हत्या को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक की भूखी सरकार लोगों को सुरक्षा नहीं कर सकती।

    बता दें कि हुबली के कॉलेज में एमसीए में पढ़ने वाली कांग्रेस  पार्षद की बेटी नेहा हीरेमथ की एक फैयाज ने हत्या कर दी थी। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

    हुबली के कॉलेज में एक बेटी की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को भी यहां डर नहीं लगता है। परिवार आज सदमे में हैं। लेकिन यह कांग्रेस की नीतियों का परिणाम है। 

    उन्होंने कहा, जब कैफे में ब्लास्ट हो जाता है तो बयान दिया जाता है कि सिलिंडर में विस्फोट हुआ है। जब एनआईए जांच करता हैतो पता चलता है कि इसके पीछे कितने खतरनाक लोग थे।

    आरोपियों को बंगाल से गिरफ्तार किया गया। पीएम मोदी ने कहा नेहा की क्या गलती थी? ये सरकार ही वोटबैंक की भूखी और इसलिए आपकी सुरक्षा नहीं कर सकती।

    बता दें कि नेहा हीरेमथ के पिता ने कहा था कि फैयाज उससे शादी करना चाहता था और नेहा ने इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर उसने बेटी की हत्या कर दी थी। भाजपा का कहना था कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है। 

    Related Posts

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026

    बंगाल में CM कौन? सरकार गठन की हलचल तेज, BJP ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक

    May 5, 2026

    बंगाल: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से जब्त हुआ सोना और कैश

    May 5, 2026

    दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे

    May 5, 2026

    बंगाल में CM का फैसला करेंगे अमित शाह, असम में जेपी नड्डा को मिली जिम्मेदारी

    May 5, 2026

    सुनेत्रा पवार ने बनाया इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों के 7 उपचुनाव में BJP 4, कांग्रेस 2 जीत

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: शिक्षकों को अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा

    May 5, 2026

    पाकिस्तान का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने हाफिज सईद और मसूद अजहर के लिए की लड़ाई

    May 5, 2026

    ईरान-खाड़ी तनाव चरम पर, UAE और ओमान पर मिसाइल-ड्रोन हमलों से मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका बढ़ी

    May 5, 2026

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.