Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»समंदर में देवदूत बनी भारतीय नौसेना, कैसे हूती विद्रोहियों के चंगुल से छुड़ा लाए ऑइल टैंकर…
    देश

    समंदर में देवदूत बनी भारतीय नौसेना, कैसे हूती विद्रोहियों के चंगुल से छुड़ा लाए ऑइल टैंकर…

    By April 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    समंदर में देवदूत बनी भारतीय नौसेना, कैसे हूती विद्रोहियों के चंगुल से छुड़ा लाए ऑइल टैंकर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लाल सागर में इस समय हूती विद्रोहियों का आतंक है।

    अकसर ईरान समर्थित हूती तेल के टैंकरों पर हमला कर देते हैं और पोतों को हाइजैक करने की भी कोशिश करते हैं। हालांकि भारतीय नौसेना हूती विद्रोही हों या फिर समुद्री लुटेरे, दोनों के लिए काल बनी हुई है।

    भारत की तरफ बढ़ रहे ऑइल टैंकर शिप पर जब हूती विद्रोहियों ने मिसाइल से हमला किया तो तुरंत भारतीय नौसेना ऐक्टिल हो गई और शिप को सुरक्षित निकाल लिया।

    भारतीय नौसेना के आईएनएस कोच्चि ने 30 क्रू मेंबर्स को भी सुरक्षित बचा लिया जिसमें से 22 भारतीय थे। जानकारी के मुताबिक सभी क्रू के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

    बता दें कि मुसीबत में फंसे ऑइल टैंकर पर पनामा का ध्वज लगा हुआ था।

    अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत ‘आईएनएस कोच्चि’ ने 26 अप्रैल को ‘एमवी एंड्रोमेडा स्टार’ नामक टैंकर पर हमले के बाद कार्रवाई करके त्वरित सहायता की और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

    अमेरिकी मध्य कमान ने कहा कि ईरान समर्थित हूती चरमपंथियों ने यमन से व्यापारिक पोत ‘मैशा’ और ‘एमवी एंड्रोमेडा स्टार’ के आसपास लाल सागर में तीन पोत विध्वंसक बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। पनामा के ध्वज वाला ‘एमवी एंड्रोमेडा स्टार’ सेशेल्स द्वारा संचालित पोत है। 

    अमेरिकी मध्य कमान ने कहा कि पोत को मामूली क्षति हुई है। भारतीय नौसेना ने कहा, ”समुद्री सुरक्षा से जुड़ी घटना का जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत आईएनएस कोच्चि को एक मिशन के तहत तैनात किया गया जिसमें 26 अप्रैल को पनामा के ध्वज वाले तेल टैंकर एमवी एंड्रोमेडा स्टार पर हुए हमले को लेकर कार्रवाई की गई।” 

    कैसे चलाया भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन
    इसने कहा कि पोत को भारतीय नौसेना के पोत ने रोक लिया और स्थिति का आकलन करने के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए टोह ली गई। नौसेना ने एक बयान में कहा कि बल की एक विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) टीम को भी जोखिम आकलन के लिए तैनात किया गया था।

    इसने कहा कि 22 भारतीयों सहित चालक दल के कुल 30 लोग सुरक्षित बताए गए हैं और पोत अगले बंदरगाह के लिए अपनी निर्धारित यात्रा को जारी रखे हुए है।

    बता दें कि बीते कुछ महीनों में ही भारतीय नौसेना ने पश्चिमी हिंद महासागर में कई व्यापारिक पोतों की मदद की है और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाया है। 

    Related Posts

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026

    बंगाल में CM कौन? सरकार गठन की हलचल तेज, BJP ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक

    May 5, 2026

    बंगाल: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से जब्त हुआ सोना और कैश

    May 5, 2026

    दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे

    May 5, 2026

    बंगाल में CM का फैसला करेंगे अमित शाह, असम में जेपी नड्डा को मिली जिम्मेदारी

    May 5, 2026

    सुनेत्रा पवार ने बनाया इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों के 7 उपचुनाव में BJP 4, कांग्रेस 2 जीत

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: शिक्षकों को अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा

    May 5, 2026

    पाकिस्तान का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने हाफिज सईद और मसूद अजहर के लिए की लड़ाई

    May 5, 2026

    ईरान-खाड़ी तनाव चरम पर, UAE और ओमान पर मिसाइल-ड्रोन हमलों से मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका बढ़ी

    May 5, 2026

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.