Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुरी में एक रात का होटल किराया ₹50,000 के पार
    देश

    जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुरी में एक रात का होटल किराया ₹50,000 के पार

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुरी में एक रात का होटल किराया ₹50,000 के पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भुवनेश्वर 

    विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा गुरुवार (16 जुलाई) से शुरू हो रही है. पुरी नगरी 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गूंज रही है. देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए इस पवित्र शहर में पहुंच चुके हैं, लेकिन इस बार आस्था के इस महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन से ज्यादा रहने और रुकने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. पुरी में होटलों और धर्मशालाओं के हालात ऐसे हो गए हैं कि आम भक्तों के बजट का गणित पूरी तरह बिगड़ चुका है। 

    6 महीने पहले ही बुक हो गए थे होटल
    इस साल रथ यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुरी के लगभग 95% होटल, गेस्ट हाउस और लॉज करीब 6 महीने पहले ही पूरी तरह बुक हो चुके थे. जिन लोगों ने समय रहते बुकिंग नहीं कराई थी, वे अब एक अदद कमरे के लिए भटक रहे हैं. शहर के सभी प्रमुख इलाकों जैसे ग्रैंड रोड, सी-बीच और मंदिर के आसपास के इलाकों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। 

    बेसिक लॉज के दाम ₹50000 के पार
    पुरी में इस समय रुकने का संकट इतना बढ़ गया है कि होटल और लॉज मालिकों ने मनमाने दाम वसूलना शुरू कर दिया है. बेसिक लॉज या सामान्य कमरे आम दिनों में ₹1500 से ₹3000 रुपये प्रति रात में मिल जाते थे, उनका किराया इस समय 50000 रुपये प्रति रात को भी पार कर गया है। 

    वहीं, ग्रैंड रोड पर स्थित कुछ लॉज, जहां की खिड़कियों या बालकनी से सीधे रथ यात्रा के दर्शन होते हैं, वहां के कमरों की कीमत ₹1 लाख से ₹1.5 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है. मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए शहर में ठहरना नामुमकिन हो गया है. हालात को देखते हुए तमाम श्रद्धालु रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और समुद्र के किनारे खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। 

    प्रशासन की तैयारी और टेंट सिटी का इंतजाम
    भीड़ और होटलों की इस मनमानी को देखते हुए ओडिशा सरकार और पुरी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए कई अस्थायी इंतजाम किए हैं।  

        टेंट सिटी: प्रशासन ने पुरी के बाहरी इलाकों में टेंट सिटी बनाई हैं, जहां हजारों श्रद्धालुओं के रुकने और उनके लिए मुफ्त पानी व शौचालय की व्यवस्था की गई है.

        हेल्पलाइन और सख्त निगरानी: ब्लैक मार्केटिंग और होटलों की अवैध वसूली को रोकने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी शिकायत के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन पर संपर्क करें। 

        सुरक्षा के इंतजाम: रथ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुरी में 150 से अधिक सुरक्षा बल की कंपनियां तैनात की गई हैं. सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। 

     

    News Desk

    Related Posts

    तीसरे बच्चे पर चुनाव लड़ने की पात्रता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- देश की परिस्थितियां बदल चुकी हैं

    July 15, 2026

    नियुक्ति घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, TMC विधायक मदन मित्रा की पत्नी और बेटों को समन; ₹250 करोड़ की अनियमितताओं की जांच

    July 15, 2026

    यूक्रेन युद्ध पर बड़ा दावा, ‘PM मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका’

    July 15, 2026

    India-UK FTA आज से लागू, 99% सामानों पर जीरो टैरिफ समेत मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

    July 15, 2026

    E20 नहीं चाहिए? ज्यादा कीमत देकर खरीद सकेंगे 100% पेट्रोल, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

    July 15, 2026

    थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, पूछा- क्या अंग्रेज़ी अब हमारी अपनी भाषा बन चुकी है?

    July 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    फ्रांस में भीषण गर्मी से बंद हुए न्यूक्लियर प्लांट, क्या भारत के परमाणु संयंत्रों पर भी मंडरा सकता है खतरा?

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    तीसरे बच्चे पर चुनाव लड़ने की पात्रता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- देश की परिस्थितियां बदल चुकी हैं

    July 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.