Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»होर्मुज के बाद अब इस समुद्री रूट पर संकट की चेतावनी, कच्चे तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका
    देश

    होर्मुज के बाद अब इस समुद्री रूट पर संकट की चेतावनी, कच्चे तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    होर्मुज के बाद अब इस समुद्री रूट पर संकट की चेतावनी, कच्चे तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्‍ली

    अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर शुरू हो चुकी है, जिस कारण स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जहाजों का आवगमन रुक सा गया है. ज्‍यादातर जहाज रात के अंधेरे में या गुप्‍त तरीके से जा रहे हैं, लेकिन फिर भी पूरी क्षमता के साथ जहाज निकल नहीं आ पा रहे हैं। 

    इस तनाव की वजह से कच्‍चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं. वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप वहां से गुजरने वाले जहाजों से 20 फीसदी टैक्‍स वसूलने की बात कर रहे हैं, जिससे अब ये तनाव और गहराता हुआ दिख रहा है और कच्‍चे तेल की कीमतों में और उछाल आने की संभावना बन रही हैं। 

    इस बीच,  यमन धमकी देने लगा है कि वह होर्मुज की तरह ही एक और रास्‍ता बंद कर देगा, जिससे कच्‍चे तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं. ग्‍लोबल स्‍तर पर महंगाई रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच सकती है. साथ ही दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट आ सकती है।  

    यमन ने क्‍या दी धमकी? 
    दरअसल, ग्‍लोबल एनर्जी सप्‍लाई और समुद्री व्‍यापार को लेकर चिंतओं के बीच, यमन ने रणनीतिक तौर पर महत्‍वपूर्ण बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्‍य को बंद करने की धमकी दी है. बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य (Bab-el-Mandeb Strait) होर्मुज की तरह से ही एक चोकपॉइंट है. यह जलमार्ग लाल सागर (Red Sea) को अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) और हिंद महासागर से जोड़ता है। 

    अगर ये रास्‍ता बंद हो गया तो ग्‍लोबल शिपिंग बाधित हो सकती है. कच्‍चे तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं और भारत के व्‍यापार मार्गों को प्रभावित कर सकती है। 

    यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-फराह ने कहा कि अगर सऊदी अरब यमन के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को निशाना बनाना जारी रखता है, तो बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किया जा सकता है। 

    200 डॉलर तक जा सकती है तेल की कीमत
    प्रेस टीवी ने सोमवार को अल-फराह के हवाले से कहा कि अगर मौजूदा स्थिति और बिगड़ती है, तो बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य और होर्मुज जलडमरूमध्य को एक कार्यकारी गठबंधन के तहत बंद कर दिया जाएगा. तब तेल की कीमतें आसमान छूकर 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगी, जो एक भयानक झटका होगा। 

    क्‍यों इतना खास है ये समुद्री मार्ग? 
    बाब अल-मंडेब, अरब प्रायद्वीप और अफ्रीका के हॉर्न के बीच एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. यह लाल सागर को अदन की खाड़ी और हिंद महासागर से जोड़ता है, जिससे यह दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक बन जाता है. यह रास्‍ता स्‍वेज नहर के साउथ एंट्री गेट के तौर पर भी काम करता है और ग्‍लोबल समुद्री व्‍यापार का लगभग 10 से 12 फीसदी हिस्‍सा उठाता है, जिसमें ग्‍लोबल एनर्जी शिपमेंट का एक खास हिस्‍सा शामिल है। 

    भारत के लिए यह क्यों मायने रखता है?
    होर्मुज जलडमरूमध्य के बाद, भारत कच्चे तेल और LNG के आयात के लिए पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों पर निर्भर है. निर्यात के लिए भी यह मार्ग उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्राइवेट और पब्लिक भारतीय रिफाइनर्स नियमित रूप से इस जलडमरूमध्य के माध्यम से यूरोपीय खरीदारों को रिफाइन पेट्रोलियम उत्पाद भेजते हैं। 

    भारत के लगभग 95% व्यापार का संचालन समुद्र के रास्ते होता है, ऐसे में बाब अल-मंडेब यूरोप, उत्तरी अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका को निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है. स्वेज नहर और बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य मिलकर भारत के कुल विदेशी व्यापार का लगभग 35% सुगम बनाते हैं. वस्त्र, परिधान, दवाइयां, मशीनरी और बासमती चावल समेत कृषि उत्पाद जैसे थोक निर्यात इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं. यूरोप को निर्यात होने वाले भारतीय माल का लगभग 80% हिस्सा लाल सागर क्षेत्र से होकर गुजरता है। 

    News Desk

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.