Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»जामुन की गुठली न फेंकें, ऐसे करें इस्तेमाल और पाएं कई फायदे
    लाइफ स्टाइल

    जामुन की गुठली न फेंकें, ऐसे करें इस्तेमाल और पाएं कई फायदे

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जामुन की गुठली न फेंकें, ऐसे करें इस्तेमाल और पाएं कई फायदे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बारिश के मौसम में जामुन बाजार में मिलना शुरू हो जाते हैं और इस खट्टे-मीठे फल को लोग बड़े चाव से खाना भी पसंद करते हैं. जामुन खाने में लाजवाब लगता है, लेकिन जामुन खाने के बाद लोग इसके बीजों को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं. जामुन की गुठली  हल्की कड़वी और कसैली होती है, जिसकी वजह से लोग इसको कूड़ेदान में डाल देते हैं.

    मगर बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि इसके बीज भले ही कड़वे होते हैं, लेकिन यह बेहद गुणकारी होते हैं और इन बीजों का आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए जामुन के बीजों को दोबारा फेंकने से पहले इनको घर में कैसे इस्तेमाल में ला सकते हैं, यह जान लीजिए.

    जामुन के बीजों के फायदे
    जामुन के बीज ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काम आते हैं और इसलिए इनको डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट माना जाता है.
    बीजों में जो कसैला गुण मौजूद होता है, उसकी वजह से यह डाइजेशन में भी काम आता है. इनसे डायरिया या दस्त जैसी पेट की समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
    जामुन के बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण त्वचा के लिए टॉनिक का काम करते हैं. इसमें फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिक मौजूद होते हैं जो शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं.

    जामुन के बीजों का ऐसे करें इस्तेमाल  
    जामुन का नया पौधा उगाएं: अगर आप बागवानी के शौकीन हैं, तो जामुन के बीजों से नया पौधा तैयार कर सकते हैं. ताजे बीजों को उपजाऊ मिट्टी में लगभग 1 से 2 इंच गहराई में बो दें. नियमित सिंचाई और पर्याप्त धूप मिलने पर कुछ हफ्तों में अंकुर निकल सकते हैं, इस तरह आप अपने घर या बगीचे में जामुन का पेड़ लगा सकते हैं.

    DIY क्राफ्ट और सजावट में आएंगे काम: सूखे जामुन के बीजों को कलर करके बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट, आर्ट एंड क्राफ्ट, हैंडमेड जूलरी, की-चेन, वॉल हैंगिंग और अन्य सजावटी सामान बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बच्चों की आर्ट में दिलचस्पी बढ़ाने का भी अच्छा तरीका है.

    कंपोस्ट में करें इस्तेमाल: जामुन के बीजों को जैविक कचरे के साथ कंपोस्ट पिट में डाल सकते हैं. हालांकि ये धीरे-धीरे विघटित होते हैं, लेकिन समय के साथ जैविक खाद का हिस्सा बन जाते हैं. इससे घर का गीला कचरा भी कम होता है और पौधों के लिए प्राकृतिक खाद भी तैयार होती है.

    जामुन के बीज का पाउडर तैयार करें: जामुन के बीजों को अच्छी तरह धोकर 5 से 7 दिनों तक धूप में पूरी तरह सुखा लें. इसके बाद इन्हें हल्का भूनकर पीस लें और एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. पारंपरिक आयुर्वेद में जामुन के बीजों का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य लाभ या बीमारी के इलाज के लिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. जामुन के पाउडर से आप हर्बल ड्रिंक, फेस पैक बनाकर इस्तेमाल में ला सकते हैं.

    पाउडर का कैसे करें यूज?
    जामुन के बीजों से बना पाउडर आपके काफी काम आ सकता है, इसको आप सुबह खाली पेट गर्म पानी में पी सकते हैं, इससे ब्ल्ड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
    जामुन के बीज के पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर दांतों और मसूड़ों पर मलने से पायरिया, दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन में आराम मिलता है.
    खाने के बाद छाछ में इस पाउडर को मिलाकर पीने से डाइजेशन प्रोसेस बेहतर होता है.
    इस पाउडर में गुलाब जल या दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाने के बाद सादे पानी से धो लें. इससे मुंहासे और दाग-धब्बे कम होने लगते हैं.

    इन बातों का रखें ध्यान
    जामुन के बीजों का किसी भी तरह से इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. नमी रहने पर उनमें फफूंदी लग सकती है, जिससे उनका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं रहता.अगर आप जामुन के बीजों का सेवन किसी स्वास्थ्य समस्या, जैसे डायबिटीज या अन्य बीमारी के लिए करना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

    News Desk

    Related Posts

    रातभर बालों में तेल लगाकर सोते हैं तो सावधान! जावेद हबीब ने बताया सही तरीका

    September 7, 2026

    घर पर ऐसे बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल से मिलेगी राहत

    September 7, 2026

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

    September 7, 2026

    मोटापा-तनाव बढ़ा रहे कैंसर का खतरा! पुरुषों में ओरल तो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े

    September 7, 2026

    ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है सही स्किनकेयर, जानें अपनी स्किन टाइप के हिसाब से रूटीन

    September 5, 2026

    रूखे और बेजान हाथों को बनाएं मुलायम, चावल-ओट्स-चीनी से घर पर तैयार करें DIY बॉडी स्क्रब

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    September 9, 2026

    सांस फूलती थी, धड़कन बढ़ जाती थी… जांच में मिला दिल में छेद, बिना ओपन हार्ट सर्जरी के हुआ इलाज…..

    September 9, 2026

    कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, CM साय की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय….

    September 9, 2026

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.