Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»खुशखबरी! भीषण गर्मी और लू के बीच बारिश, राजस्थान समेत इन राज्यों में अलर्ट…
    देश

    खुशखबरी! भीषण गर्मी और लू के बीच बारिश, राजस्थान समेत इन राज्यों में अलर्ट…

    By April 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खुशखबरी! भीषण गर्मी और लू के बीच बारिश, राजस्थान समेत इन राज्यों में अलर्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मौसम की मार जारी है। उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी और तेज लू की चपेट में हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान जरूर कुछ हद तक नीचे आया है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह के वक्त दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 51 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी दिन के समय तेज सतही हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है।

    अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। चलिए हम आपको बताते हैं कि देश के बाकी हिस्सों का क्या हाल है। कहां पर गर्मी का कहर जारी रहेगा और कहां पर बदरा बरसने वाले हैं। 

    राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश
    एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक बारिश जयपुर के जयपुर के चाकसू में 21 मिलीमीटर और बीकानेर के डूंगरगढ़ में 4 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

    इसके अनुसार, आगामी 5-6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में आगामी 48 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है।

    इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

    एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29-30 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज सतही हवा चलने की संभावना है।

    हिमाचल के लाहौल स्पीति और किन्नौर में ताजा हिमपात
    हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले में शनिवार को ताजा हिमपात हुआ जबकि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर व्यापक बारिश हुई।

    मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी हिमपात हुआ। लाहौल स्पीति के गोंदला में 8 सेंटीमीटर, हंसा में 2.5 सेंटीमीटर, केलांग में 2 सेंटीमीटर और कुकमसेरी में 1.5 सेंटीमीटर हिमपात हुआ।

    लाहौल स्पीति के ऊंचे दर्रों पर 1-2 फीट तक हिमपात हुआ। मौसम की मौजूदा खराब स्थिति अगले 2 दिनों तक जारी रहने की संभावना है और रात का तापमान कई डिग्री तक गिर सकता है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री और कल से चार डिग्री कम रहा।

    कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश
    जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि ऊंचे इलाकों में हिमपात होने के कारण पीर पंजाल को कश्मीर से जोड़ने वाला पहाड़ी मार्ग मुगल रोड बंद हो गया।

    उन्होंने कहा कि कल शाम तक पीर की गली में 6 इंच से अधिक बर्फ जमा हो गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला है।

    श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3 दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की से व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

    28 और 29 तारीख को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को मौसम आमतौर पर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

    केरल के कोल्लम, त्रिशूर में भीषण गर्मी की चेतावनी
    आईएमडी ने केरल के कोल्लम, त्रिशूर और पलक्कड जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की। इसके मुताबिक 28 अप्रैल को इन जिलों के कई स्थानों पर भीषण की स्थिति रहेगी।

    यह चेतावनी पिछले कुछ दिनों के दौरान रही भीषण गर्मी के मद्देनजर जारी की गई थी। यह पूर्वानुमान के आधार पर जारी किया गया था कि पलक्कड में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि कोल्लम और त्रिशूर जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

    अधिकारियों ने कहा कि लोगों को ऐसी परिस्थितियों के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान लोगों के धूप से झुलसने और लू लगने की आशंका है, साथ ही यह भी कहा गया है कि लू लगने से मौत भी हो सकती है।

    अधिकारियों ने लोगों को निर्जलीकरण से बचने के लिए बाहर जाते समय छाता लगने और खूब पानी पीने की भी सलाह दी है।

    Related Posts

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026

    बंगाल में CM कौन? सरकार गठन की हलचल तेज, BJP ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक

    May 5, 2026

    बंगाल: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से जब्त हुआ सोना और कैश

    May 5, 2026

    दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे

    May 5, 2026

    बंगाल में CM का फैसला करेंगे अमित शाह, असम में जेपी नड्डा को मिली जिम्मेदारी

    May 5, 2026

    सुनेत्रा पवार ने बनाया इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों के 7 उपचुनाव में BJP 4, कांग्रेस 2 जीत

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: शिक्षकों को अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा

    May 5, 2026

    पाकिस्तान का बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने हाफिज सईद और मसूद अजहर के लिए की लड़ाई

    May 5, 2026

    ईरान-खाड़ी तनाव चरम पर, UAE और ओमान पर मिसाइल-ड्रोन हमलों से मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका बढ़ी

    May 5, 2026

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.