Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»दौसा की शिवानी साहू जर्मनी हॉकी लीग में भारत का बढ़ा रहीं सम्मान लगातार
    खेल

    दौसा की शिवानी साहू जर्मनी हॉकी लीग में भारत का बढ़ा रहीं सम्मान लगातार

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दौसा की शिवानी साहू जर्मनी हॉकी लीग में भारत का बढ़ा रहीं सम्मान लगातार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दौसा
    दौसा जिले के छोटे से कस्बे मंडावर की मिट्टी से निकली एक बेटी आज जर्मनी के हॉकी मैदानों पर भारत का नाम रोशन कर रही है। जिस लड़की के गांव में कभी न खेल का मैदान था और न एस्ट्रोटर्फ, आज वही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। दौसा जिले के मंडावर की 23 वर्षीय शिवानी साहू … एक ऐसा नाम, जो आज जर्मनी की महिला रीजनल लीग में अपने खेल का दम दिखा रही है।

    लेकिन इस सफलता की शुरुआत किसी बड़े शहर या आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से नहीं, बल्कि एक छोटे से गांव की मिट्टी से हुई। शिवानी ने प्राथमिक शिक्षा मंडावर में ही प्राप्त की। गांव में न हॉकी का मैदान था, न एस्ट्रोटर्फ और न ही खेल की आधुनिक सुविधाएं। बावजूद इसके उन्होंने हॉकी जैसे चुनौतीपूर्ण और महंगे खेल को अपना सपना बनाया।

    साल 2013 में सामने आई प्रतिभा
    साल 2013 में जर्मनी की हॉकी कोच एंड्रिया मंडावर के गढ़ हिम्मत सिंह क्षेत्र में खिलाड़ियों को तैयार करने पहुंचीं। उन्होंने आसपास के गांवों में प्रतिभाओं की तलाश शुरू की और वहीं से शिवानी की प्रतिभा दुनिया के सामने आई। शिवानी ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान और महाराष्ट्र की जूनियर व सब-जूनियर टीमों का हिस्सा रहीं और राजस्थान की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की। साल 2019 में शिवानी का चयन मुंबई स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण के लिए हुआ। यहां उन्होंने अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

    साल 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा बनीं
    महाराष्ट्र की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलते हुए दो कांस्य और एक रजत पदक जीता। पुणे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए भी कांस्य पदक अपने नाम किया। साल 2023 में शिवानी भारतीय टीम का हिस्सा बनीं। इसके बाद उन्होंने जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत में कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। भारतीय टीम में वह स्ट्राइकर की भूमिका निभाती हैं और अपनी तेज़ रफ्तार व आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं। वर्तमान में शिवानी जर्मनी की महिला रीजनल लीग चैंपियनशिप में खेल रही हैं।
    लेकिन इस सफलता के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी छिपी है।

    पिता लगाते हैं पकौड़ी का ठेला
    शिवानी के पिता सीताराम साहू मंडावर बस स्टैंड पर पकौड़ी का ठेला लगाकर परिवार चलाते थे। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। हॉकी स्टिक की कीमत करीब 20 हजार रुपये और जूते 10 हजार रुपये तक होते थे। शुरुआती दौर में यह सामान कोच की मदद से उपलब्ध कराया गया। आज हालात बदल चुके हैं। एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने पर शिवानी को चार से पांच लाख रुपये तक की राशि मिलती है। इसी बदलाव का परिणाम है कि जो पिता बस स्टैंड पर पकौड़ी के ठेला लगाते थे वे अब ऑयल मिल का व्यवसाय संचालित कर रहे हैं।

    बच्चों को देती हैं हॉकी की ट्रेनिंग
    खिलाड़ी होने के साथ-साथ शिवानी अब जर्मनी में सुबह-शाम खुद अभ्यास करती हैं और दोपहर में 20 से 25 बच्चों को हॉकी प्रशिक्षण भी देती हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय होती है। उन्होंने बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई पूरी कर ली है। अब जर्मनी की एक यूनिवर्सिटी ने उन्हें लगभग 16 से 17 लाख रुपये लागत वाले मास्टर इन स्पोर्ट्स साइंस, एक्सरसाइज एंड साइकोलॉजी कोर्स के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति की पेशकश की है। पढ़ाई के साथ अन्य खर्च भी विश्वविद्यालय वहन करेगा।

    मंडावर की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी तक का सफर आसान नहीं था। आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और सुविधाओं के अभाव के बावजूद शिवानी साहू ने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया। आज उनकी सफलता सिर्फ दौसा ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान की बेटियों के लिए यह संदेश है कि अगर इरादे मजबूत हों तो गांव की पगडंडियों से भी दुनिया के सबसे बड़े खेल मैदानों तक पहुंचा जा सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    पूर्व MHA अधिकारी का बड़ा दावा, शोएब अख्तर और आसिफ पर लगाए गंभीर आरोप, बयान से मचा बवाल

    July 14, 2026

    एजबेस्टन में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, 17 ओवर में इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौटे

    July 14, 2026

    जानिक सिनर ने जीता विंबलडन खिताब, मिले 46 करोड़ रुपये

    July 14, 2026

    इंग्लैंड वनडे सीरीज में रोहित-विराट पर भारत की वापसी की बड़ी उम्मीदें टिकीं

    July 14, 2026

    Rahul Dravid Comeback: फिर कोच बन सकते हैं ‘द वॉल’, रेस में सबसे आगे नाम, बदले पूरे समीकरण

    July 14, 2026

    FIFA World Cup: 64 टीमों वाले विश्व कप पर होगा विचार, इन्फेंटिनो के बयान से फुटबॉल जगत में हलचल

    July 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- उत्तराखण्ड को केंद्र की बड़ी सौगात: पूंजीगत विकास कार्यों के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता मंजूर….

    July 14, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखण्ड को केंद्र की बड़ी सौगात: पूंजीगत विकास कार्यों के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता मंजूर….

    July 14, 2026

    Uttarakhand News: कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा का निधन, CM धामी ने जताया गहरा शोक….

    July 14, 2026

    Uttarakhand News: कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा का निधन, CM धामी ने जताया गहरा शोक….

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.