Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»Rahul Dravid Comeback: फिर कोच बन सकते हैं ‘द वॉल’, रेस में सबसे आगे नाम, बदले पूरे समीकरण
    खेल

    Rahul Dravid Comeback: फिर कोच बन सकते हैं ‘द वॉल’, रेस में सबसे आगे नाम, बदले पूरे समीकरण

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Rahul Dravid Comeback: फिर कोच बन सकते हैं ‘द वॉल’, रेस में सबसे आगे नाम, बदले पूरे समीकरण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    राहुल द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के अगले कोच बन सकते हैं.ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट कोच के पद से हटाए जाने के बाद द्रविड़ का नाम सामने आया है. हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली 1-2 की करारी शिकस्त के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मैकुलम को बर्खास्त करने का फैसला किया. द्रविड़ के साथ दो अन्य दिग्गज भी कोच की रेस में हैं। 

     एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैकुलम के विकल्प के रूप में कुछ चुनिंदा नामों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का नाम प्रमुखता से शामिल है. द्रविड़ के अलावा इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) और पूर्व इंग्लिश स्पिनर रिचर्ड डॉसन का नाम भी रेस में आगे चल रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद मैकुलम का इंग्लैंड टेस्ट टीम के साथ चार साल का सफर समाप्त हो गया. ईसीबी का मानना है कि अगले साल होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज से पहले टीम में बदलाव के लिए यह बिल्कुल सही समय है. हालांकि, मैकुलम इंग्लैंड की सीमित ओवरों (वनडे और टी20) की टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। 

    मैकुलम का सफर, घर में शेर, विदेश में ढेर
    ब्रैंडन मैकुलम के चार साल के कार्यकाल के दौरान इंग्लैंड ने कुल 49 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से टीम को 27 में जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान इंग्लैंड का प्रदर्शन घरेलू मैदानों पर तो शानदार रहा, जहां उन्होंने 28 में से 18 मैच जीते. लेकिन विदेशी पिचों पर टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. विदेश में खेले 21 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड को सिर्फ 9 में जीत मिली, जबकि उन्हें भारत (2023-24) और पाकिस्तान (2024-25) के दौरों पर शर्मनाक सीरीज हार झेलनी पड़ी. इसी खराब प्रदर्शन के चलते आखिरकार बोर्ड को कड़ा फैसला लेना पड़ा। 

    क्यों है द्रविड़ पर ईसीबी की नजर?
    53 वर्षीय राहुल द्रविड़ की गिनती दुनिया के सबसे समझदार और रणनीतिक रूप से मजबूत कोचों में होती है. उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल तक का सफर तय किया. द्रविड़ की बारीक कोचिंग शैली, अनुशासन और रेड-बॉल (टेस्ट) क्रिकेट की गहरी समझ के कारण ही इंग्लैंड बोर्ड उन्हें इस पद के लिए सबसे उपयुक्त मान रहा है। 

    क्या द्रविड़ संभालेंगे कमान?
    रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल द्रविड़ की दोबारा पूर्णकालिक कोचिंग में लौटने की कोई खास इच्छा नहीं है. हालांकि, इंग्लैंड के टेस्ट कोच का पद उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें उन्हें घर पर बिताने के लिए लंबा समय मिलेगा और साथ ही अपने पसंदीदा प्रारूप (टेस्ट क्रिकेट) को जिंदा रखने में योगदान देने का मौका भी मिलेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड को कम से कम एक बार द्रविड़ की इच्छा और रुचि को जरूर टटोलना चाहिए। 

    रेस में शामिल अन्य दिग्गज दावेदार
    द्रविड़ के अलावा इंग्लैंड के मुख्य कोच पद की रेस में कई और बड़े नाम भी शामिल हैं. जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज और इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर इस रेस में सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं. उनके पिछले कार्यकाल में इंग्लैंड ने तीन बार एशेज सीरीज जीती थी और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान हासिल किया था. इसके अलावा, फ्लावर का फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है, जहां हाल ही में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो आईपीएल खिताब दिलाए हैं। 

    ग्लेमोर्गन के मौजूदा मुख्य कोच डॉसन को काउंटी क्रिकेट में उनकी बेहतरीन रणनीतिक सूझबूझ और कोचिंग कौशल के लिए जाना जाता है, जिसके चलते उन्हें भी एक गंभीर दावेदार माना जा रहा है. इस शॉर्टलिस्ट में श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा, इंग्लैंड लायंस के कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ, पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर के नाम भी शामिल हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    पूर्व MHA अधिकारी का बड़ा दावा, शोएब अख्तर और आसिफ पर लगाए गंभीर आरोप, बयान से मचा बवाल

    July 14, 2026

    एजबेस्टन में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, 17 ओवर में इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौटे

    July 14, 2026

    दौसा की शिवानी साहू जर्मनी हॉकी लीग में भारत का बढ़ा रहीं सम्मान लगातार

    July 14, 2026

    जानिक सिनर ने जीता विंबलडन खिताब, मिले 46 करोड़ रुपये

    July 14, 2026

    इंग्लैंड वनडे सीरीज में रोहित-विराट पर भारत की वापसी की बड़ी उम्मीदें टिकीं

    July 14, 2026

    FIFA World Cup: 64 टीमों वाले विश्व कप पर होगा विचार, इन्फेंटिनो के बयान से फुटबॉल जगत में हलचल

    July 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- उत्तराखण्ड को केंद्र की बड़ी सौगात: पूंजीगत विकास कार्यों के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता मंजूर….

    July 14, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखण्ड को केंद्र की बड़ी सौगात: पूंजीगत विकास कार्यों के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता मंजूर….

    July 14, 2026

    Uttarakhand News: कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा का निधन, CM धामी ने जताया गहरा शोक….

    July 14, 2026

    Uttarakhand News: कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा का निधन, CM धामी ने जताया गहरा शोक….

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.